• Mon. Oct 5th, 2026

Ashcharychakit live tv news

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार,Ashcharychakit live tv news

गन्ने से ओवरलोड ट्रैक्टर ट्राली बाइक सवार को रौद डाला जिससे बाइक पूरी तरीके से ध्वस्त हो गई और बाइक पर सवार दो लोगों की घटनास्थल पर ही पर मौत हो गई। घटनास्थल पर पहुंचे प्रभारी थाना निरीक्षक शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए रवाना किया

ByPradeepkumargupta

Feb 19, 2025


प्रदीप कुमार गुप्ता /रजनीश कुमार तिवारी।             वजीरगंज गोण्डा ब्यूरो रिपोर्ट।                              स्थानीय थाना वजीरगंज क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत मझरा वजीरगंज कोंडार मार्ग के मुजरे धन्नी पुरवा के पास गन्ने से ओवरलोड ट्रैक्टर ट्राली ने बौरिहा (खालेदुबरा) थाना तरबगंज जिला गोण्डा का निवासी  रामनरेश मिश्रा उर्फ बनवारी पुत्र स्व. गिरजाशंकर मिश्रा उम्र करीब 55 वर्ष अपनी मोटर साइ‌किल न0 UP43D6492 हीरो होंडा स्पेलेन्डर से अपने गांव के ही परशुराम पुत्र राम तीरथ कोरी उम्र करीब 28 वर्ष को बैठाकर चन्द्रप्रकाश कोरी पुत्र शिवप्रसाद कोरी निवासी ग्राम बौरिहा (खाले दुबरा) उनके लड़के की शादी मे बारात ग्राम चन्दापुर जा रहे थे। जब ए लोग ग्राम धन्नीपुरवा रोड पर पहुंचे कि सामने से एक अज्ञात ट्रैक्टर ट्राली जिस पर गन्ना लदा था उसका चालक लापरवाही एंव बेताहाशा पूर्वक अपना ट्रैक्टर चलाते हुए आया। मोटर साइकिल मे सामने से टक्कर मार दिया। जिसे मौके पर दोनो लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये तथा मौके पर ही उन दोनो लोगों की मृत्यु हो गयी तथा उनकी मोटर साइकिल क्षति ग्रस्त हो गयी है। यह घटना समय करीब 8.45 बजे रात्रि की है । घटना की सूचना मिलते ही प्रभारी थाना निरीक्षक अभय सिंह मैं पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। मृतकों को पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए गोंडा भेज दिया। प्रभारी थाना निरीक्षक ने बताया कि स्थानीय लोगों ने बताया घटना ट्रैक्टर ट्राली  हुई है। जिसकी तलाश जारी है। मृतक के पुत्र मनोज कुमार की प्रार्थना पत्र पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया।


पंडित उमापति त्रिपाठी की 233वीं जयंती पर सम्मान समारोह आयोजित जगद्गुरु स्वामी वासुदेवाचार्य विद्याभास्कर को वशिष्ठ सम्मान, आयुष्मान फाउंडेशन को बृजनंदन सम्मानअयोध्या। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि भारत ने पूरी दुनिया को संदेश दिया है कि आतंकवाद किसी भी दशा में स्वीकार नहीं है। हाल ही में विमान में 180 यात्रियों की जान बचाने वाले भारतीय पायलट स्मित मच्छार के साहस और सूझबूझ की सराहना करते : डिप्टी सीएम बृजेश पाठक
पितृपक्ष के दौरान किसी के घर अन्न-जल क्यों नहीं ग्रहण करना चाहिए….सनातन धर्म में 16 दिन का पितृपक्ष, सबसे संवेदनशील, सबसे सूक्ष्म दिनों का समय माना गया है। गरुड़ पुराण, जो मृत्यु और मृत्यु के बाद के विज्ञान का ग्रंथ है, वह स्पष्ट कहता है – इन 16 दिनों में आपका शरीर केवल आपका नहीं रहता, आप अपने पितरों के लिए एक “पात्र” बन जाते हैं।
सनातनी ध्वजवाहिका सपना गोयल की अगुआई में श्रीराम मंदिर परिसर में हुआ 15वां सामूहिक सुंदरकांड का पाठ – अनंत चतुर्दशी के पावन दिवस पर लखनऊ की तीन सौ महिलाओं ने किया सामूहिक सुंदरकांड का पाठ- सुंदकांड के माध्यम से सुंदर समाज की कामना की गई- सभी सनातनी महिलाएं इस अनुष्ठान में पीतवर्णी साड़ी में शामिल हुईं
error: Content is protected !!