• Mon. Oct 5th, 2026

Ashcharychakit live tv news

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार,Ashcharychakit live tv news


अशोक कुमार गुप्ता /अरविन्द कुमार गुप्ता                         देवी पाटन मंडल गोण्डा ब्यूरो रिपोर्ट                                      गोण्डा मुख्यालय स्थित  श्री लाल बहादुर शास्त्री महाविद्यालय के मुख्य परिसर में आयोजित पांच दिवसीय रोवर रेंजर्स प्रवेश निपुण प्रशिक्षण जांच शिविर के तीसरे दिन स्काउटिंग गतिविधियों पर विस्तृत चर्चा हुई। सहायक प्रादेशिक संगठन कमिश्नर  राकेश कुमार के निर्देशन में गाठबंधन , पुल निर्माण और पायनरिंग विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया।अपराह्न सत्र में मुख्य अतिथि ए डी जे  श्रीमती अंकित सिंह ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के संदर्भ में महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा दी और न्याय व्यवस्था में सभी की भूमिका को रेखांकित किया। विशिष्ट अतिथि श्रीमती सुमन सिंह (पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष) ने शिविर में भाग लेने वाले प्रशिक्षु रोवर रेंजर्स को बधाई दी और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सराहना की।कार्यक्रम का संचालन शिविर संयोजक प्रो. आर.बी. सिंह बघेल ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ. संतोष कुमार श्रीवास्तव, डॉ. रामिन्त पटेल, डॉ. स्मृति शिशिर, डॉ. शैलेंद्र सिंह, सुजीत सिंह, डॉ. अरुण कुमार सिंह (परसपुर विकास मंच के निदेशक), अविनाश सिंह (इंकलाब फाउंडेशन), स्काउटर अशोक यादव, रवि प्रताप, एवं जिला संगठन आयुक्त ज्ञानेश कुमार गुप्ता आदि ने योगदान दिया।मुख्य अतिथि का स्वागत बुके और स्मृति चिन्ह भेंट कर किया गया। होली एवं चंदन पुष्प वर्षा, शंखनाद और मंगलाधार स्वागत गीत के साथ उनका आगमन अविस्मरणीय रहा। रेंजर्स इशिता, रोशनी, सृष्टि, प्रज्ञा और रोशनी ने सांस्कृतिक व उद्देश्यपरक प्रस्तुतियों से उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया।


पंडित उमापति त्रिपाठी की 233वीं जयंती पर सम्मान समारोह आयोजित जगद्गुरु स्वामी वासुदेवाचार्य विद्याभास्कर को वशिष्ठ सम्मान, आयुष्मान फाउंडेशन को बृजनंदन सम्मानअयोध्या। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि भारत ने पूरी दुनिया को संदेश दिया है कि आतंकवाद किसी भी दशा में स्वीकार नहीं है। हाल ही में विमान में 180 यात्रियों की जान बचाने वाले भारतीय पायलट स्मित मच्छार के साहस और सूझबूझ की सराहना करते : डिप्टी सीएम बृजेश पाठक
पितृपक्ष के दौरान किसी के घर अन्न-जल क्यों नहीं ग्रहण करना चाहिए….सनातन धर्म में 16 दिन का पितृपक्ष, सबसे संवेदनशील, सबसे सूक्ष्म दिनों का समय माना गया है। गरुड़ पुराण, जो मृत्यु और मृत्यु के बाद के विज्ञान का ग्रंथ है, वह स्पष्ट कहता है – इन 16 दिनों में आपका शरीर केवल आपका नहीं रहता, आप अपने पितरों के लिए एक “पात्र” बन जाते हैं।
सनातनी ध्वजवाहिका सपना गोयल की अगुआई में श्रीराम मंदिर परिसर में हुआ 15वां सामूहिक सुंदरकांड का पाठ – अनंत चतुर्दशी के पावन दिवस पर लखनऊ की तीन सौ महिलाओं ने किया सामूहिक सुंदरकांड का पाठ- सुंदकांड के माध्यम से सुंदर समाज की कामना की गई- सभी सनातनी महिलाएं इस अनुष्ठान में पीतवर्णी साड़ी में शामिल हुईं
error: Content is protected !!