• Mon. Oct 5th, 2026

Ashcharychakit live tv news

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार,Ashcharychakit live tv news

प्रदेश के मुख्यमंत्री व देश के गृहमंत्री और प्रधानमंत्री से उत्तर प्रदेश में हो रही पत्रकारों की उत्पीड़न और हत्या को लेकर उत्तर प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार यूनियन गोंडा ने पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग को लेकर दिया ज्ञापन

ByPradeepkumargupta

Mar 14, 2025


अशोक कुमार गुप्ता /अरविंद कुमार गुप्ता                    देवीपाटन मंडल गोंडा ब्यूरो रिपोर्ट,                                  उत्तर प्रदेश में पत्रकारों का उत्पीड़न और हो रही हत्याओं को लेकर पूरे प्रदेश की पत्रकारों में आक्रोश उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लेकर गृहमंत्री प्रधानमंत्री को  जिलाधिकारी द्वारा ज्ञापन देकर पत्रकार की हत्या को लेकर गोंडा के श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की पदाधिकारी द्वारा निष्पक्ष जांच कर कर                  दोषियों को सजा दिलाने की मांग की गई, वही पत्रकारों की मांग विभिन्न विषयों पर गृहमंत्री भारत सरकार अमित शाह  व प्रधानमंत्री देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को सौंपा ज्ञापन !ज्ञापन में पत्रकार सुरक्षा के साथ ही की गई कई बिंदुओं पर मांग़ सीतापुर में हुई पत्रकार राघवेंद्र बाजपेई की हत्या से आक्रोशित गोंडा के श्रमजीवी यूनियन के पत्रकारों ने दिनांक 10 मार्च को उत्तर प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के जिलाध्यक्ष कैलाश नाथ वर्मा की अगुवाई में सीएम आदित्यनाथ को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी नेहा शर्मा के साथ ही पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल को सौंपा था, इसके उपरांत जिला अध्यक्ष के निर्देश पर दिनांक 13 मार्च को यूनियन के सदस्य नवल पांडेय की अगुवाई में पत्रकार साथियों ने पत्रकार की हत्या को लेकर दिल्ली गृहमंत्री के साथ ही प्रधान मंत्री को भी ज्ञापन सौंपा है। बताते चलें कि सीतापुर अराजक तत्त्वों ने कुछ दिनों पहले वहां के दैनिक जागरण के पत्रकार राघवेंद्र बाजपेई को गोली मारकर हत्या कर दी थी। जिसे लेकर पत्रकारों में भारी रोष व्याप्त है। पत्रकार हत्या से आक्रोशित तमाम जिलों के पत्रकारों द्वारा अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा जा रहा है। जिसे लेकर दिनांक 10 मार्च को गोंडा के श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के जिला अध्यक्ष श्री कैलाश नाथ वर्मा की अध्यक्षता में सीएम संबोधित ज्ञापन डीएम नेहा शर्मा व एसपी विनीत जायसवाल को सौंपा गया था। इस संदर्भ में जिला अध्यक्ष ने कैलाश नाथ वर्मा ने कहा कि है कि दिए गए ज्ञापन में मृतक के पीड़ित परिवार को 50 लाख का मुवाजा एवं एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की गई है साथ ही ज्ञापन में कहा गया है कि पत्रकार सुरक्षा कानून लागू किया जाए, उन्होंने कहा कि प्रदेश भर में पत्रकारों के खिलाफ अनावश्यक रूप से तमाम केस दर्ज किए गए हैं जिसको वापस किया जाए। पत्रकारों पर कोई भी मुकदमा दर्ज करने से पहले इसकी उच्च स्तरीय जांच कराई जाए, जांच के दौरान यदि पत्रकार दोषी पाया जाता है तभी मुकदमा दर्ज किया जाए। बताते चलें कि जिला अध्यक्ष के निर्देश पर पत्रकार की हत्या को लेकर श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के कुछ सदस्यों ने नवल पांडेय की अगुवाई में दिनांक 13 मार्च को दिल्ली जाकर गृहमंत्री के साथ साथ प्रधानमंत्री को ज्ञापन सौंप कर पत्रकार सुरक्षा के साथ साथ उपरोक्त बिंदुओं पर मांग की गई है।


पंडित उमापति त्रिपाठी की 233वीं जयंती पर सम्मान समारोह आयोजित जगद्गुरु स्वामी वासुदेवाचार्य विद्याभास्कर को वशिष्ठ सम्मान, आयुष्मान फाउंडेशन को बृजनंदन सम्मानअयोध्या। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि भारत ने पूरी दुनिया को संदेश दिया है कि आतंकवाद किसी भी दशा में स्वीकार नहीं है। हाल ही में विमान में 180 यात्रियों की जान बचाने वाले भारतीय पायलट स्मित मच्छार के साहस और सूझबूझ की सराहना करते : डिप्टी सीएम बृजेश पाठक
पितृपक्ष के दौरान किसी के घर अन्न-जल क्यों नहीं ग्रहण करना चाहिए….सनातन धर्म में 16 दिन का पितृपक्ष, सबसे संवेदनशील, सबसे सूक्ष्म दिनों का समय माना गया है। गरुड़ पुराण, जो मृत्यु और मृत्यु के बाद के विज्ञान का ग्रंथ है, वह स्पष्ट कहता है – इन 16 दिनों में आपका शरीर केवल आपका नहीं रहता, आप अपने पितरों के लिए एक “पात्र” बन जाते हैं।
सनातनी ध्वजवाहिका सपना गोयल की अगुआई में श्रीराम मंदिर परिसर में हुआ 15वां सामूहिक सुंदरकांड का पाठ – अनंत चतुर्दशी के पावन दिवस पर लखनऊ की तीन सौ महिलाओं ने किया सामूहिक सुंदरकांड का पाठ- सुंदकांड के माध्यम से सुंदर समाज की कामना की गई- सभी सनातनी महिलाएं इस अनुष्ठान में पीतवर्णी साड़ी में शामिल हुईं
error: Content is protected !!