• Mon. Oct 5th, 2026

Ashcharychakit live tv news

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार,Ashcharychakit live tv news


नेहा सिंह / प्रदीप गुप्ता                                                     अयोध्या धाम ब्यूरो प्रमुख                                                 ( सूचना विभाग अयोध्या धाम):-क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, मॉडल कॅरियर सेन्टर अयोध्या, कौशल विकास सेन्टर एवं राजकीय आई०टी०आई० के संयुक्त तत्वाधान में राजकीय आई०टी०आई० परिसर बेनीगंज, अयोध्या में आयोजित एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया। मेले का शुभारम्भ माननीय विधायक सदर श्री वेद प्रकाश गुप्ता, मुख्य विकास अधिकारी श्री के०के० सिंह, प्रधानाचार्य राजकीय आई०टी०आई० श्री अरून कुमार एवं सहायक निदेशक, सेवायोजन श्री देवव्रत कुमार, अयोध्या द्वारा दीप प्रज्जवलित कर रोजगार मेले का शुभारम्भ किया गया। मेले में प्रतिभाग करने वालें अभ्यर्थियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा गया कि आगे बढने के लिए बहुत सुनहरा अवसर है इसका लाभ उठाए। मेले में निजी क्षेत्र की (तकनीकि / गैरतकनीकि) पदो पर प्रतिष्ठित कम्पनियों के एच०आर० द्वारा 443 बेरोजगार अभ्यर्थियों चयन किया गया। मेले मे 986 प्रतिभाग कर रहे अभ्यर्थियों का उत्साहवर्धन एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। इसी कम में एक कॅरियर काउन्सिलिंग कार्यशाला का भी आयोजन किया गया। सहायक निदेशक, सेवायोजन अयोध्या द्वारा रोजगार मेले में उपस्थित युवाओं एवं युवतियों को सफल होने के कई गुण बताएं तथा यह भी कहा गया कि अपने लक्ष्य के प्रति दृढ संकल्प एवं कठिन परिश्रम करने से ही लक्ष्य की प्राप्ति हो सकती है। रोजगार मेले में तथा सेवायोजन व पॉलीटेक्निक के अन्य अधिकारी / कर्मचारी गण उपस्थित रहें।


पंडित उमापति त्रिपाठी की 233वीं जयंती पर सम्मान समारोह आयोजित जगद्गुरु स्वामी वासुदेवाचार्य विद्याभास्कर को वशिष्ठ सम्मान, आयुष्मान फाउंडेशन को बृजनंदन सम्मानअयोध्या। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि भारत ने पूरी दुनिया को संदेश दिया है कि आतंकवाद किसी भी दशा में स्वीकार नहीं है। हाल ही में विमान में 180 यात्रियों की जान बचाने वाले भारतीय पायलट स्मित मच्छार के साहस और सूझबूझ की सराहना करते : डिप्टी सीएम बृजेश पाठक
पितृपक्ष के दौरान किसी के घर अन्न-जल क्यों नहीं ग्रहण करना चाहिए….सनातन धर्म में 16 दिन का पितृपक्ष, सबसे संवेदनशील, सबसे सूक्ष्म दिनों का समय माना गया है। गरुड़ पुराण, जो मृत्यु और मृत्यु के बाद के विज्ञान का ग्रंथ है, वह स्पष्ट कहता है – इन 16 दिनों में आपका शरीर केवल आपका नहीं रहता, आप अपने पितरों के लिए एक “पात्र” बन जाते हैं।
सनातनी ध्वजवाहिका सपना गोयल की अगुआई में श्रीराम मंदिर परिसर में हुआ 15वां सामूहिक सुंदरकांड का पाठ – अनंत चतुर्दशी के पावन दिवस पर लखनऊ की तीन सौ महिलाओं ने किया सामूहिक सुंदरकांड का पाठ- सुंदकांड के माध्यम से सुंदर समाज की कामना की गई- सभी सनातनी महिलाएं इस अनुष्ठान में पीतवर्णी साड़ी में शामिल हुईं
error: Content is protected !!