• Tue. Jul 28th, 2026

Ashcharychakit live tv news

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार,Ashcharychakit live tv news

भाई-भाई के रिश्ते को कलंकित कर देने वाली घटना सामने आई है। सूत्रों के हवाले से पता चला, कि मामूली कहासुनी की घटना बताया गया, नशे में धुत भाई ने मामूली बात को लेकर सगे भाई को उतारा मौत के घाट, मौके से फरार

ByPradeepkumargupta

Oct 20, 2025


            पं. श्याम त्रिपाठी /अशोक कुमार गुप्ता                                                     देवीपाटन मंडल कार्यालय गोण्डा।                                                      नवाबगंज गोण्डा ब्यूरो रिपोर्ट                               (परिजनों से घटना के संबंध में विभिन्न बिंदुओं की जानकारी लेते हुए, प्रभारी थाना निरीक्षक अभयसिंह नवाबगंजगोण्डा)  स्थानीय स्थानीय थाना क्षेत्र के थाना नवाबगंज अंतर्गत कटरा गांव में शनिवार की रात भाई-भाई के रिश्ते को कलंकित कर देने वाली घटना सामने आई है। बताया जाता है कि मामूली कहासुनी के बाद छोटे भाई ने बड़े भाई के सिर पर डंडे से हमला कर उसकी हत्या कर दी। ग्राम वासियों द्वारा स्थानीय थाने पर सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।थाना क्षेत्र के कटरा गांव निवासी अलगू चौहान (बड़ा भाई) और जगन चौहान (छोटा भाई) के बीच रात करीब 11 से 12 बजे के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। घर में                  उस समय कोई अन्य सदस्य मौजूद नहीं था। देखते-देखते विवाद इतना बढ़ा कि छोटे भाई ने लकड़ी की फंटी से बड़े भाई के सिर पर जोरदार वार कर दिया। हमले से अलगू चौहान गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े। शोर सुनकर जब तक ग्रामीण मौके पर पहुंचे, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। घटना की जानकारी मिलने पर मृतक की मां, जो उस समय कटरा कुटी धाम मंदिर में श्रीराम कथा सुनने गई थीं, घर पहुंचीं तो बेटे को मृत अवस्था में देख बेसुध हो गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी थाना निरीक्षक अभय सिंह ने बताया कि मृतक की मां अंदेशा कुमारी की तहरीर पर छोटे भाई जगन चौहान के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश में पुलिस टीम लगाई गई है। तथा बताया गया कि दोनों भाई शराब के आदी थे और घटना के समय भी नशा कर रखा था। नशे की हालत में ही विवाद ने खूनी रूप ले लिया। वही घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि मृतक की शादी तीन वर्ष पूर्व हुई थी, लेकिन शराब की लत से परेशान होकर उसकी पत्नी एक वर्ष पहले ही घर छोड़कर चली गई थी। पिता की पहले ही मृत्यु हो चुकी है। अब एक बेटे की दूसरे बेटे के हाथों हुई मौत से मां अंदेशा कुमारी गहरे सदमे में हैं।


सूचना निदेशालय जनसंपर्क विभाग उत्तर प्रदेश ने राज्य भर के सभी ज़िलों के मान्यता प्राप्त पत्रकारों पर दर्ज मुकदमों का ब्योरा मांगा! 28 जुलाई ये सूची “प्रत्येक दशा” में माँगी गई! किसी बड़ी अंदेशा का इशारा मान्यता प्राप्त पत्रकारों के ऊपर दर्ज मुकदमों के चलते रद्द हो सकती है
अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे, अभियान के क्रम में थाना वजीरगंज व एसओजी/सर्विलास की संयुक्त टीमों द्वारा नामजद हत्याभियुक्त संदीप सिंह उर्फ सत्येन्द्र सिंह पुत्र स्व0 बद्री सिंह निवासी ग्राम चाचापुरवा दुर्जनपुरघाट थाना वजीरगंज जनपद गोण्डा को चंदापुर की तरफ जाने वाली पक्की सड़क से गिरफ्तार कर उसकी निशादेही पर 01 अदद लोहे का हसिया बरामद किया,पुलिस द्वारा अग्रिम वैधानिक कार्यवाही कर न्यायालय गोण्डा किया रवाना
चाचा ने उजाड़ी भतीजी के मांग का सिंदूर, प्रेम विवाह करना पड़ा युवक को महंगा, पुरानी रंजिश खूनी वारदात में बदल गई। शनिवार देर रात 35 वर्षीय आजाद सिंह का शव सड़क किनारे मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस के अनुसार, युवक के गले और पेट पर धारदार हथियार से कई वार किए गए थे। मामले में मृतक के भाई की तहरीर पर नामजद मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने चार टीमें गठित कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
error: Content is protected !!