• Mon. Jun 1st, 2026

Ashcharychakit live tv news

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार,Ashcharychakit live tv news

उत्तर प्रदेश के जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थानों, सी०टी०ई० वाराणसी तथा निजी डी०एल०एड० प्रशिक्षण संस्थानों, जिन्हें एन०सी०टी०ई० की मान्यता उपरान्त उत्तर प्रदेश शासन द्वारा संबंद्धता प्रदान की गयी है,अभ्यर्थी डी०एल०एड० प्रशिक्षण 2025 ऑनलाइन आवेदन के समय, पंजीकरण फार्म फाइनल सेव होने से पूर्व, अपने ऑनलाइन अंकित प्रविष्टियों का मिलान, मूल अभिलेखों से अवश्य कर लें।

ByPradeepkumargupta

Nov 19, 2025


प्रदीप कुमार गुप्ता /संगीता गुप्ता                                                           लखनऊ कार्यालय ब्यूरो                                                                 प्रमुख की खास रिपोर्ट

                           डी०एल०एड० प्रशिक्षण-2025 हेतु ऑन-लाइन आवेदन कार्यालय सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी, उत्तर प्रदेश, 23डी०एल०एड० प्रशिक्षण 2025 ऑनलाइन आवेदन एवं प्रवेश/ चयन प्रक्रिया हेतु निर्गत शासनादेश सं० 1169/अरसठ-4-2025-2067/2013 बेसिक शिक्षा अनुभाग-4, दिनांक 12.11.2025 में दिये गये निर्देशों के अनुपालन में, प्रदेश के जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थानों, सी०टी०ई० वाराणसी तथा निजी डी०एल०एड० प्रशिक्षण संस्थानों, जिन्हें एन०सी०टी०ई० की मान्यता उपरान्त उत्तर प्रदेश शासन द्वारा संबंद्धता प्रदान की गयी है, में डी०एल०एड० प्रशिक्षण-2025 हेतु इच्छुक एवं अर्ह अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित करते हुए, अभ्यर्थियों को निर्देशित किया जाता है कि-1. अभ्यर्थियों को अपने ऑनलाइन आवेदन में अंकित प्रविष्टियों में संशोधन का कोई अवसर देय नहीं है। अतः अभ्यर्थी डी०एल०एड० प्रशिक्षण 2025 ऑनलाइन आवेदन के समय, पंजीकरण फार्म फाइनल सेव होने से पूर्व, अपने ऑनलाइन अंकित प्रविष्टियों का मिलान, मूल अभिलेखों से अवश्य कर लें।2. डी०एल०एड० प्रशिक्षण 2025 ऑन लाइन आवेदन से पूर्व अभ्यर्थी, वेबसाइट पर उपलब्ध शासनादेश एवं दिशानिर्देशों का भली-भाँति अध्ययन कर लें।3. उत्तर प्रदेश राज्य के अभ्यर्थियों के अतिरिक्त सभी अभ्यर्थी अनारक्षित (Unreserved) श्रेणी में मान्य होंगे, ऐसे अभ्यर्थियों को किसी भी तरह का आरक्षण देय नहीं होगा।4. डी०एल०एड० प्रशिक्षण हेतु राज्य सरकार से सम्बद्धता प्राप्त अल्पसंख्यक संस्थानों द्वारा भी डी०एल०एड० प्रशिक्षण 2025 के अन्तर्गत प्रवेश/ चयन की कार्यवाही, उक्त शासनादेश दिनांक 12.11.2025 में निर्धारित शैक्षिक अर्हता, आयु एवं शासनादेश के बिन्दु सं० 11 में अल्पसंख्यक संस्थानों हेतु दिये गये निर्देशानुसार सम्पादित करायी जायेगी।5. ऑनलाइन आवेदन हेतु शैक्षिक अर्हता, आयु, आवेदन शुल्क, चयन का मानक एवं अन्य शर्तों सहित सामान्य एवं परिचालन सम्बन्धित तकनीकी दिशा-निर्देश वेबसाइट https://updeled.gov.in पर उपलब्ध है। इसी वेबसाइट पर ऑनलाइन पंजीकरण फॉर्म, ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा करने हेतु Payment Link एवं ऑनलाइन आवेदन पत्र उपलब्ध है। इस हेतु निर्धारित समय सारिणी निम्नवत् है:-1. ऑन लाइन पंजीकरण प्रारम्भ होने की तिथि24.11.2025 (अपराहन से)2. ऑन लाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि15.12.2025,3. ऑन लाइन आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि16.12.20254. पूर्ण आवेदन के प्रिंट आउट लेने की अंतिम तिथि18.12.2025Website: https:\\updeled.gov.in, Email secretarypnp.up@gmail.com, updeled@gmail.comऑनलाइन माध्यम के अतिरिक्त अन्य किसी माध्यम से आवेदन स्वीकार्य एवं विचारणीय नहीं होंगे ।अनिल भूषण चतुर्वेदी सचिव,परीक्षा नियामक प्राधिकारीउ०प्र०, प्रयागराज2025-26 दिनांकः 17 नवम्बर 2025पृ०सं० / डी०एल०एड० प्रशि० 2025/4701-09 प्रतिलिपि निम्नलिखित को सूचनार्थ एवं आवश्यक कार्यवाही हेतु प्रेषित1. निजी सचिव, अपर मुख्य सचिव, बेसिक शिक्षा, उ०प्र० शासन, लखनऊ को  संज्ञानार्थ।2. विशेष सचिव, बेसिक शिक्षा, शिक्षा अनुभाग-4, उ०प्र० शासन लखनऊ।


गोण्डा जनपद में आखिर ऐसा क्या हुआ कि 29 ग्राम पंचायत सचिवों का एक साथ ट्रांसफर कर दिया गया,पंचायत विभाग को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है, जिसने पूरे जनपद के 16 ब्लॉकों में चर्चा छेड़ दी है। जिला पंचायत राज अधिकारी द्वारा विभिन्न विकास खंडों में लंबे समय से तैनात 29 पंचायत सचिवों का स्थानांतरण कर दिया गया है। वहीं फर्जी अंकपत्र के आधार पर नौकरी हासिल करने के आरोप में एक सफाई कर्मी को निलंबित कर दिया गया है।
श्रमजीवी पत्रकार यूनियन शाखा गोण्डा के तत्वाधान में विचार गोष्ठी एवं वरिष्ठ पत्रकार सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों तथा वरिष्ठ पत्रकारों ने पत्रकारिता की चुनौतियों, निष्पक्षता और सामाजिक जिम्मेदारियों पर विचार व्यक्त किए। इस दौरान 60 वर्ष की आयुपूर्ण कर चुके 11 वरिष्ठ पत्रकारों को सम्मानित कर उनके योगदान को सराहा गया। पत्रकारों की कलम गरीब और वंचितों को न्याय दिलाने के लिए चले”: एसपी विनीत जायसवाल
उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के पदाधिकारी द्वारा लेखपाल संवर्ग की विभिन्न समस्याओं के संबंध में विस्तृत वार्ता की गई। चारों तहसीलों द्वारा प्रेषित मांग पत्रों को संलग्न करते हुए जिलाधिकारी ज्ञापन सौंपा गया। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन द्वारा सभी समस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।
error: Content is protected !!