प्रदीप कुमार गुप्ता /अशोक कुमार गुप्ता देवीपाटन मंडल कार्यालय गोण्डा ब्यूरो प्रमुख की रिपोर्ट
मिशन शक्ति अभियान 5.0मिशन शक्ति/एंटी रोमियो टीम थाना वजीरगंज जनपद गोण्डा द्वाराआज दिनांक 10-01-2026 को उत्तर प्रदेश शासन द्वारा तथा पुलिस अधीक्षक जनपद गोण्डा विनीत कुमार जायसवाल के निर्देशन में तरबगंज पुलिस क्षेत्राधिकारी डा0 उमेश्वर प्रभात सिंह के नेतृत्व में जनपद में
महिलाओं एवं बालिकाओं के प्रति हो रहे अपराधों जैसे-छेड़छाड़/शोषण, दहेज उत्पीड़न, बाल अपराध, एसिड अटैक इत्यादि की रोकथाम के संबंध में प्रेरित कर जागरूक करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत,व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु थाना अध्यक्ष विपुल कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में मिशन शक्ति /
एंटीरोमियो टीम थाना वजीरगंज द्वारा ग्रामसभा रूपीपुर थाना वजीरगंज जनपद गोंडा में चौपाल लगाकर बालिकाओं एवं महिलाओं व बच्चों को मुख्यमंत्री द्वारा शुरू किए गए, मिशन शक्ति अभियान 5.0 के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई तथा महिलाओं/बच्चियों को प्रत्येक थाने पर स्थापित किए जा रहे ” मिशन शक्ति केंद्र ” के बारे में बताया गया तथा सुरक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों जैसे- यूपी आपातकालीन सेवा-112, वीमेन पॉवर लाइन 1090 ,महिला हेल्पलाइन 181, चाइल्डलाइन 1098, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, स्वास्थ्य सेवा 102, एंबुलेंस सेवा 108 अवगत कराया गया, तथा पैम्पलेट वितरित किए गए। और साथ ही साथ साइबर हेल्प लाइन नंबर 1930 के विषय में भी विस्तृत जानकारी दी गई। वजीरगंज मिशन शक्ति टीम उप निरीक्षक कैलाशनाथ,कांस्टेबल दीपक यादव, कांस्टेबल मनीष कश्यप, कांस्टेबल आनंद यादव, महिला कांस्टेबल सरिता, महिला कांस्टेबल सोनम सिंह जागरूक करने का कार्य किया,
