• Mon. Jun 1st, 2026

Ashcharychakit live tv news

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार,Ashcharychakit live tv news


        प्रदीप कुमार गुप्ता (एडिटर इन चीफ)                                           अशोक कुमार गुप्ता (प्रभारी देवीपाटन मंडल)                                                देवीपाटन मंडल कार्यालय गोण्डा                                     ( ब्यूरो प्रमुख की खास रिपोर्ट )                             थाना नवाबगंज पुलिस द्वारा प्लास्टिक की रस्सी से पूर्व प्रेमिका का गला घोंट कर हत्या कर देने वाले हत्यारोपी को किया गया, गिरफ्तार, अभियुक्त की निशादेही पर आलाकत्ल प्लास्टिक की रस्सी बरामद किया गया । पुलिस अधीक्षक गोण्डा विनीत कुमार जायसवाल द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे, अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी राधेश्याम राय के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी तरबगंज डॉ. उमेश्वर प्रभात सिंह के कुशल पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष नवाबगंज अभय सिंह के                  कुशल नेतृत्व में आज दिनांक 18.01.2026 को मुकदमा अपराध संख्या  20/2026 धारा 103(1) बीएनएस थाना नवाबगंज जनपद गोण्डा में नामित एक वांछित अभियुक्त राजकुमार सोनकर पुत्र तिलराम निवासी  ग्राम टपरा कालोनी  रामापुर भगाही थाना नवाबगंज जनपद गोण्डा को उमरिया हैड़िल तिराहा मोड़ पर थाना नवाबगंज गोण्डा से गिरफ्तार कर, अभियुक्त की निशादेही पर आलाकत्ल प्लास्टिक की रस्सी का टुकड़ा बरामद किया गया, अभियुक्त उपरोक्त को नियमानुसार  न्यायालय रवाना किया गया।अनीता पत्नी शिव जनम ग्राम मैनपुर डड़वा थाना नवाबगंज जनपद गोण्डा द्वारा दिं0 16.01.2026 को एक प्रार्थना पत्र  15.1.2026 को दिन में करीब 11 बजे मृतक्का के परिजनों द्वारा दिया गया,आवेदिका की लड़की पूजा घर से खेत की तरफ जाना, विपक्षी राजकुमार पुत्र तिलकराम खटिक ग्राम टपरा कालोनी थाना नवाबगंज गोण्डा द्वारा प्रार्थिनी की लडकी उम्र करीब 21 वर्ष की गला दबा कर हत्या करने के सम्बन्ध में थाना नवाबगंज मुकदमा अपराध संख्या 020/2026 धारा 103(1) बीएनएस पंजीकृत हुआ । उक्त सूचना पर थाना नवाबगंज पुलिस बल द्वारा घटना स्थल पर पहुँच कर निरीक्षण किया गया । फील्ड यूनिट को घटना स्थल पर बुलाकर साक्ष्य संकलन की कार्यवाही की गयी थी । मृतका के शव का पंचायत नामा की कार्यवाही की गयी । आज दिनांक 18.01.2026 को उक्त अभियोग में नामित  वांछित अभियुक्त राजकुमार सोनकर पुत्र तिलराम नि0 ग्राम टपरा कालोनी पोस्ट रामापुर भगाही थाना नवाबगंज जनपद गोण्डा को उमरिया हैड़िल तिराहा मोड़ पर थाना नवाबगंज गोण्डा को गिरफ्तार कर, अभियुक्त की निशादेही पर आलाकत्ल प्लास्टिक की रस्सी बरामद किया गया,  गिरफ्तारकर्ता पुलिस टीम थानाध्यक्ष अभय सिंह, वरिष्ठ उपनिरीक्षक विश्वास कुमार चतुर्वेदी, उपनिरीक्षक उमेश सिंह, हेड कांस्टेबल रोशन सिंह, कांस्टेबल अजय कुमार यादव, कांस्टेबल विनय कुमार, महिला कांस्टेबल अर्चना, महिला कांस्टेबल आस्था गौतम गिरफ्तार करके भेज सलाखों के पीछे, नवाबगंज थाने पर तैनात थाना अध्यक्ष अभय सिंह ने 72 घंटे में वीरता के साथ पीड़ित परिजनों को दिलाया न्याय  को भेजो न्यायालय अभियुक्त को न्यायालय ने दिखाई जेल हवा की खिलाई,


गोण्डा जनपद में आखिर ऐसा क्या हुआ कि 29 ग्राम पंचायत सचिवों का एक साथ ट्रांसफर कर दिया गया,पंचायत विभाग को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है, जिसने पूरे जनपद के 16 ब्लॉकों में चर्चा छेड़ दी है। जिला पंचायत राज अधिकारी द्वारा विभिन्न विकास खंडों में लंबे समय से तैनात 29 पंचायत सचिवों का स्थानांतरण कर दिया गया है। वहीं फर्जी अंकपत्र के आधार पर नौकरी हासिल करने के आरोप में एक सफाई कर्मी को निलंबित कर दिया गया है।
श्रमजीवी पत्रकार यूनियन शाखा गोण्डा के तत्वाधान में विचार गोष्ठी एवं वरिष्ठ पत्रकार सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों तथा वरिष्ठ पत्रकारों ने पत्रकारिता की चुनौतियों, निष्पक्षता और सामाजिक जिम्मेदारियों पर विचार व्यक्त किए। इस दौरान 60 वर्ष की आयुपूर्ण कर चुके 11 वरिष्ठ पत्रकारों को सम्मानित कर उनके योगदान को सराहा गया। पत्रकारों की कलम गरीब और वंचितों को न्याय दिलाने के लिए चले”: एसपी विनीत जायसवाल
दरगाह पर लगा सरकारी ताला
error: Content is protected !!