• Mon. Oct 5th, 2026

Ashcharychakit live tv news

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार,Ashcharychakit live tv news

राजकीय आईटीआई में 23 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

ByPradeepkumargupta

Sep 24, 2024


बस्ती क्षेत्रीय सेवा योजन कार्यालय-एमसीसी बस्ती के संयुक्त तत्वावधान में राजकीय आईटीआई में आयोजित प्लेसमेंट डे/वृहद रोजगार मेला में देश की प्रतिष्ठित कंपनी टाटा मोटर्स प्रा.लि. सानांद गुजरात/पन्ननगर उत्तराखण्ड हेतु प्लेसमेण्ट एजेंसी क्विज क्राप प्रा.लि. के प्रतिनिधियों द्वारा 250 रिक्त पदों के सापेक्ष 78 अभ्यर्थियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। उक्त जानकारी देते हुए नोडल प्रधानाचार्य गोविन्द कुमार ने बताया कि रोजगार मेले में 23 अभ्यर्थियों का चयन हुआ। उन्होने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों को रू. 11558-00 प्रति माह वेतन दिया जाएगा।
संयुक्त निदेशक (प्रशिक्षण/शिशिक्षु) ए.के. राणा द्वारा अभ्यर्थियों को कैंपस प्लेसमेंट के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। सहायक सेवायोजन अधिकारी अंजली शर्मा ने अभ्यर्थियों को कैंपस में साक्षात्कार का तरीका एवं अनुशासित रहने के बारे में जानकारी दिया। कैंपस प्लेसमेंट/रोजगार के अवसर पर प्लेसमेंट प्रभारी अश्वनी कुमार द्विवेदी, कार्यदेशक विनोद कुमार कुशवाहा, राजेश कुमार उपाध्याय, अनुदेशक अनूप कुमार वर्मा, नंद मोहन सिंह, संतोष कुमार चौरसिया, विजय कुमार शर्मा, सेवायोजन के के.डी. पाण्डेय, पंकज श्रीवास्तव, सतीशंकर मौर्य उपस्थित रहे।


पंडित उमापति त्रिपाठी की 233वीं जयंती पर सम्मान समारोह आयोजित जगद्गुरु स्वामी वासुदेवाचार्य विद्याभास्कर को वशिष्ठ सम्मान, आयुष्मान फाउंडेशन को बृजनंदन सम्मानअयोध्या। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि भारत ने पूरी दुनिया को संदेश दिया है कि आतंकवाद किसी भी दशा में स्वीकार नहीं है। हाल ही में विमान में 180 यात्रियों की जान बचाने वाले भारतीय पायलट स्मित मच्छार के साहस और सूझबूझ की सराहना करते : डिप्टी सीएम बृजेश पाठक
पितृपक्ष के दौरान किसी के घर अन्न-जल क्यों नहीं ग्रहण करना चाहिए….सनातन धर्म में 16 दिन का पितृपक्ष, सबसे संवेदनशील, सबसे सूक्ष्म दिनों का समय माना गया है। गरुड़ पुराण, जो मृत्यु और मृत्यु के बाद के विज्ञान का ग्रंथ है, वह स्पष्ट कहता है – इन 16 दिनों में आपका शरीर केवल आपका नहीं रहता, आप अपने पितरों के लिए एक “पात्र” बन जाते हैं।
सनातनी ध्वजवाहिका सपना गोयल की अगुआई में श्रीराम मंदिर परिसर में हुआ 15वां सामूहिक सुंदरकांड का पाठ – अनंत चतुर्दशी के पावन दिवस पर लखनऊ की तीन सौ महिलाओं ने किया सामूहिक सुंदरकांड का पाठ- सुंदकांड के माध्यम से सुंदर समाज की कामना की गई- सभी सनातनी महिलाएं इस अनुष्ठान में पीतवर्णी साड़ी में शामिल हुईं
error: Content is protected !!