अरविंद कुमार गुप्ता /उत्कर्ष वर्धन कसौधन देवीपाटन मंडल कार्यालय गोण्डा ब्यूरो प्रमुख की खास रिपोर्ट
मिशन शक्ति की समीक्षा में आईजी अमित पाठक सख्त, महिला थाना बहराइच को गुणवत्तापूर्ण कार्यवाही के निर्देश मिशन शक्ति अभियान की समीक्षा के क्रम में पुलिस महानिरीक्षक देवीपाटन परिक्षेत्र, गोण्डा अमित पाठक ने अभियान के विभिन्न बिन्दुओं पर की जा रही कार्यवाहियों की गहन समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।परिक्षेत्र स्तर पर चल रहे, मिशन शक्ति अभियान की समीक्षा के दौरान आज दिनांक
21 जनवरी 2026 को महिला थाना जनपद बहराइच द्वारा संचालित गतिविधियों की विस्तारपूर्वक जांच की गई। समीक्षा में महिला थाना बहराइच के महिला हेल्प डेस्क/जनसुनवाई रजिस्टर, फीडबैक रजिस्टर, काउंसलिंग रजिस्टर एवं निरोधात्मक रजिस्टर के अंकन में कमियां पाई गईं, जिस पर पुलिस महानिरीक्षक देवीपाटन मंडल अमित पाठक ने नाराजगी व्यक्त करते हुए
तत्काल सुधार के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने काउंसलिंग प्रक्रिया, निरोधात्मक कार्यवाही, निस्तारित प्रकरणों के फीडबैक तथा जनसुनवाई जैसे कार्यों को समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से सुनिश्चित करने पर जोर दिया। एण्टी-रोमियो सहित अन्य
कार्यवाहियां संतोषजनक पाई गईं।आईजी अमित पाठक ने निर्देशित किया कि महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा से जुड़े प्रत्येक प्रकरण में ज़ीरो टॉलरेंस नीति अपनाई जाए और अपराधियों के विरुद्ध कठोरतम वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि प्रत्येक शिकायत का प्रभावी और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हो सके।
