• Tue. Jul 28th, 2026

Ashcharychakit live tv news

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार,Ashcharychakit live tv news

खुला खेल फर्रुखाबाद की तर्ज पर वजीरगंज थाना क्षेत्र के टिकरी बाजार के पास स्थित गौरिया गांव में अवैध मिट्टी खनन का खेल धड़ल्ले से चल रहा है। आशीर्वाद मैरिज हाल के पास खनन माफियाओं ने अड्डा बना लिया है और लगातार ट्रैक्टर-ट्रालियों से मिट्टी की ढुलाई की जा रही है, खनन माफिया के सामने शासन प्रशासन नतमस्तक

ByPradeepkumargupta

Mar 7, 2026


प्रदीप कुमार गुप्ता (editor in chief)                                                देवीपाटन मंडल कार्यालय गोण्डा                                                      ब्यूरो प्रमुख की खास रिपोर्ट

वजीरगंज पुलिस द्वारा अवैध रूप से मिट्टी खनन का मामला प्रकाश में आया जहां खुलेआम दिन मैं जेसीबी द्वारा अवैध रूप से गौरिया गांव में धड़ल्ले से अवैध मिट्टी खनन, रोज लाखों का राजस्व विभाग को लगा रहे चुना। वजीरगंज थाना क्षेत्र के टिकरी बाजार के पास स्थित गौरिया गांव में अवैध मिट्टी खनन का खेल धड़ल्ले से चल रहा है। आशीर्वाद मैरिज हाल के पास खनन माफियाओं ने अड्डा बना लिया है और लगातार ट्रैक्टर-ट्रालियों से मिट्टी की ढुलाई की जा रही है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी

अनजान बने हुए हैं।मिली जानकारी के अनुसार गौरिया गांव निवासी राजन यादव किसानों को झांसे में लेकर उनके खेतों से कम दामों में मिट्टी खरीद लेता है और फिर उसी मिट्टी को क्षेत्र में ऊंचे दामों पर बेच देता है। आरोप है कि इस खनन के लिए किसी भी प्रकार की अनुमति नहीं ली गई है। पिछले दो दिनों से लगातार खेतों से मिट्टी की खुदाई कर ट्रैक्टर-ट्रालियों के जरिए बाहर भेजी जा रही है।ग्रामीणों का कहना है कि दिन-रात चल रहे इस अवैध खनन से जहां खेतों की जमीन गहरी होती जा रही है, वहीं सड़कों की हालत भी खराब हो रही है। साथ ही बिना अनुमति खनन किए जाने से सरकार को प्रतिदिन लाखों रुपये के राजस्व का भी नुकसान हो रहा है।स्थानीय लोगों की मानें तो पुलिस विभाग के अधिकारियों को भी इस अवैध खनन की जानकारी है, लेकिन इसके बावजूद कार्रवाई नहीं हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि वजीरगंज थाने से लेकर जिले के अधिकारियों तक इस मामले की शिकायत की जा चुकी है, फिर भी कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।अवैध खनन को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। लोगों का कहना है कि अगर जल्द ही इस पर रोक नहीं लगी तो खनन माफियाओं के हौसले और बुलंद हो जाएंगे।वहीं इस संबंध में स्थानीय लेखपाल दीपक त्रिपाठी ने बताया कि उन्हें अवैध खनन के मामले में कोई जानकारी नहीं है। हालांकि ग्रामीणों का आरोप है कि जिम्मेदार विभाग की अनदेखी के चलते यह खेल खुलेआम चल रहा है।


सूचना निदेशालय जनसंपर्क विभाग उत्तर प्रदेश ने राज्य भर के सभी ज़िलों के मान्यता प्राप्त पत्रकारों पर दर्ज मुकदमों का ब्योरा मांगा! 28 जुलाई ये सूची “प्रत्येक दशा” में माँगी गई! किसी बड़ी अंदेशा का इशारा मान्यता प्राप्त पत्रकारों के ऊपर दर्ज मुकदमों के चलते रद्द हो सकती है
अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे, अभियान के क्रम में थाना वजीरगंज व एसओजी/सर्विलास की संयुक्त टीमों द्वारा नामजद हत्याभियुक्त संदीप सिंह उर्फ सत्येन्द्र सिंह पुत्र स्व0 बद्री सिंह निवासी ग्राम चाचापुरवा दुर्जनपुरघाट थाना वजीरगंज जनपद गोण्डा को चंदापुर की तरफ जाने वाली पक्की सड़क से गिरफ्तार कर उसकी निशादेही पर 01 अदद लोहे का हसिया बरामद किया,पुलिस द्वारा अग्रिम वैधानिक कार्यवाही कर न्यायालय गोण्डा किया रवाना
चाचा ने उजाड़ी भतीजी के मांग का सिंदूर, प्रेम विवाह करना पड़ा युवक को महंगा, पुरानी रंजिश खूनी वारदात में बदल गई। शनिवार देर रात 35 वर्षीय आजाद सिंह का शव सड़क किनारे मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस के अनुसार, युवक के गले और पेट पर धारदार हथियार से कई वार किए गए थे। मामले में मृतक के भाई की तहरीर पर नामजद मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने चार टीमें गठित कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
error: Content is protected !!