नेहा सिंह राजपूत/ रूबी सोनी अयोध्या धाम फैजाबाद कार्यालय ब्यूरो प्रमुख की खास रिपोर्ट
विश्व पटल पर प्रभु श्री राम की नगरी अयोध्या धाम के टेड़ी बाजार स्थित पुलिस क्षेत्राधिकारी कॉलोनी के पास बने प्रधानमंत्री आवास क्षेत्र में मच्छरों के बढ़ते प्रकोप से स्थानीय लोग काफी परेशान हैं। अयोध्या धाम में लाखों की संख्या में सदैव प्रतिदिन श्रद्धालुओं का ताता लगा रहता है वही महानगर क्षेत्र मे अनदेखा करते हुए, सफाई कर्मियों द्वारा साफ-सफाई की व्यवस्था कागजों में सीमट कर रह गई है यही कारण है कि नालियां गंदगी से भरी हुई हैं, और
कई जगहों पर पानी जमा होने से मच्छरों के लार्वा पनप रहे हैं।स्थानीय निवासियों का आरोप है कि संबंधित विभाग द्वारा नालियों की नियमित सफाई नहीं कराई जा रही है और न ही कीटनाशक दवाइयों का छिड़काव किया जा रहा है। इसके चलते क्षेत्र में
मच्छरों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है, जिससे डेंगू, मलेरिया जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है।स्थानीय लोगों ने नगर प्रशासन से तत्काल नालियों की सफाई कराने, जमा गंदगी हटाने और मच्छरों की रोकथाम के लिए कीटनाशक दवाइयों का छिड़काव कराने की मांग की है, ताकि क्षेत्रवासियों को इस समस्या से राहत मिल सके।
