• Mon. Jun 1st, 2026

Ashcharychakit live tv news

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार,Ashcharychakit live tv news

जमीन व रेस्टोरेंट में निवेश के नाम पर लाखों की ठगी, अयोध्या में मुकदमा दर्ज , लेकिन रेस्टोरेंट को बिना सूचना के दूसरे को हैंडओवर करने का भी आरोप कोलकाता के व्यापारी व स्थानीय महिला से पार्टनरशिप का झांसा देकर लिया पैसा, बिना सूचना रेस्टोरेंट हैंडओवर करने का आरोपरकम को रेस्टोरेंट में निवेश कर 25 प्रतिशत हिस्सेदारी देने का झांसा दिया गया राकेश जायसवाल ने यह भी बताया कि “श्री प्रसादम” रेस्टोरेंट की कमाई से “श्री प्रसादम 0.2” नाम से एक और रेस्टोरेंट, जो हनुमानगढ़ी क्षेत्र के पास बताया जा रहा है, 

ByPradeepkumargupta

Mar 26, 2026


   प्रदीप कुमार गुप्ता (editor in chief )                         रूबी सोनी (District head Ayodhya Dham)                                         अयोध्या धाम कार्यालय फैजाबाद।                              ब्यूरो प्रमुख की खास रिपोर्ट                                                          प्रभु श्री राम की नगरी अयोध्या धाम  में जमीन दिलाने और रेस्टोरेंट में निवेश के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। इस मामले में कोलकाता निवासी व्यापारी राकेश जायसवाल की तहरीर पर कोतवाली अयोध्या में कई लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया है,पीड़ित व्यापारी राकेश जायसवाल ने मीडिया को बताया कि वह कुछ वर्ष पूर्व अयोध्या आए थे, जहां

उनकी मुलाकात स्व अनुराग द्विवेदी और श्रेयांश चतुर्वेदी से हुई। आरोप है कि इन लोगों ने जमीन दिलाने के नाम पर उनसे करीब 20 लाख रुपये की ठगी की। बाद में इसी रकम को रेस्टोरेंट में निवेश कर 25 प्रतिशत हिस्सेदारी देने का झांसा दिया गया राकेश जायसवाल ने यह भी बताया कि “श्री प्रसादम” रेस्टोरेंट की कमाई से “श्री प्रसादम 0.2” नाम से एक और रेस्टोरेंट, जो हनुमानगढ़ी क्षेत्र के पास बताया जा रहा है, शुरू करने की बात कही गई। उन्होंने कई बार भुगतान के लिए चेक दिए, लेकिन सभी चेक बाउंस हो गए इसी प्रकरण में बड़ी देवकाली निवासी कविता गुप्ता ने भी आरोप लगाया है कि उनसे जमीन और रेस्टोरेंट में 30 प्रतिशत पार्टनरशिप देने के नाम पर 30 लाख 50 हजार रुपये (30,50,000) की ठगी की गई पीड़ितों का आरोप है कि “श्री प्रसादम” नाम से संचालित रेस्टोरेंट, जिसमें उनका हिस्सा बताया गया था, अब बिना किसी सूचना के किसी अन्य व्यक्ति को सौंपा जा रहा है। इसको लेकर मौके पर पुलिस को सूचना दी गई तथा लिखित शिकायत भी दी गई है मामले में अनुराग दुबे, श्रेयांश चतुर्वेदी समेत अन्य लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। वहीं, आरोप यह भी है कि रेस्टोरेंट को कथित रूप से दूसरे पक्ष को हैंडओवर करने की प्रक्रिया जारी है सूत्रों के मुताबिक, इस पूरे प्रकरण में और भी लोगों से ठगी किए जाने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि फिलहाल दो पीड़ितों के मामले ही सामने आए हैं पीड़ित राकेश जायसवाल और कविता गुप्ता ने जिला प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है। अब देखना होगा कि दर्ज मुकदमे में पुलिस कितनी तेजी से कार्रवाई करती है और आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ पीड़ितों को न्याय मिल पाता है या नहीं श्री प्रसादम और श्री प्रसादम 2 दोनों ही थाना राम जन्मभूमि क्षेत्र के राम मंदिर के पास और हनुमानगढ़ी के पास स्थित है,


गोण्डा जनपद में आखिर ऐसा क्या हुआ कि 29 ग्राम पंचायत सचिवों का एक साथ ट्रांसफर कर दिया गया,पंचायत विभाग को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है, जिसने पूरे जनपद के 16 ब्लॉकों में चर्चा छेड़ दी है। जिला पंचायत राज अधिकारी द्वारा विभिन्न विकास खंडों में लंबे समय से तैनात 29 पंचायत सचिवों का स्थानांतरण कर दिया गया है। वहीं फर्जी अंकपत्र के आधार पर नौकरी हासिल करने के आरोप में एक सफाई कर्मी को निलंबित कर दिया गया है।
श्रमजीवी पत्रकार यूनियन शाखा गोण्डा के तत्वाधान में विचार गोष्ठी एवं वरिष्ठ पत्रकार सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों तथा वरिष्ठ पत्रकारों ने पत्रकारिता की चुनौतियों, निष्पक्षता और सामाजिक जिम्मेदारियों पर विचार व्यक्त किए। इस दौरान 60 वर्ष की आयुपूर्ण कर चुके 11 वरिष्ठ पत्रकारों को सम्मानित कर उनके योगदान को सराहा गया। पत्रकारों की कलम गरीब और वंचितों को न्याय दिलाने के लिए चले”: एसपी विनीत जायसवाल
उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के पदाधिकारी द्वारा लेखपाल संवर्ग की विभिन्न समस्याओं के संबंध में विस्तृत वार्ता की गई। चारों तहसीलों द्वारा प्रेषित मांग पत्रों को संलग्न करते हुए जिलाधिकारी ज्ञापन सौंपा गया। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन द्वारा सभी समस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।
error: Content is protected !!