• Wed. Sep 9th, 2026

Ashcharychakit live tv news

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार,Ashcharychakit live tv news

मिशन शक्ति अभियान 5.0(द्वितीय चरण)मिशन शक्ति / एंटीरोमियो टीम थाना वजीरगंज द्वारा ग्राम सभा खीरीडीह( मुराउन पूरवा) में बालिकाओं एवं महिलाओं को मुख्यमंत्री द्वारा शुरू किए गए मिशन शक्ति अभियान 5.0 के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई

ByPradeepkumargupta

Mar 26, 2026


अरविंद कुमार गुप्ता( voice editor)                                                 देवीपाटन मंडल कार्यालय गोण्डा                                                      ब्यूरो प्रमुख की खास रिपोर्ट                            मिशन शक्ति अभियान 5.0(द्वितीय चरण)मिशन शक्ति/एंटी रोमियो टीम थाना वजीरगंज जनपद गोण्डाआज दिनांक 26-03-2026 को उत्तर प्रदेश शासन द्वारा तथा पुलिस अधीक्षक जनपद गोण्डा विनीत जायसवाल के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक

राधेश्याम राय व क्षेत्राधिकारी डा0 उमेश्वर प्रभात सिंह के नेतृत्व में जनपद में महिलाओं एवं बालिकाओं के प्रति हो रहे अपराधों जैसे-छेड़छाड़/शोषण, दहेज उत्पीड़न, बाल अपराध, एसिड अटैक इत्यादि की रोकथाम के संबंध में प्रेरित कर जागरूक करने के                                    उद्देश्य से चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत,व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु थानाध्यक्ष विपुल कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में मिशन शक्ति / एंटीरोमियो टीम थाना वजीरगंज द्वारा ग्राम सभा खीरीडीह( मुराउन पूरवा) में बालिकाओं एवं महिलाओं को मुख्यमंत्री द्वारा शुरू किए गए मिशन शक्ति अभियान 5.0 के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई तथा महिलाओं/बच्चियों को प्रत्येक थाने पर स्थापित किए गए ” मिशन शक्ति केंद्र ” के बारे में बताया गया तथा सुरक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों जैसे- यूपी आपातकालीन सेवा-112, वीमेन पॉवर लाइन 1090 ,महिला हेल्पलाइन 181, चाइल्डलाइन 1098, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, स्वास्थ्य सेवा 102,एंबुलेंस सेवा 108 इत्यादि से अवगत कराया गया तथा गुड टच व बैड टच के बारे में बताया समझाया गया तथा पैम्पल्ट्स वितरित किए गए, और साथ ही साथ साइबर हेल्प लाइन नंबर 1930 के विषय में भी विस्तृत जानकारी मिशन शक्ति टीम कांस्टेबल आनंद यादव,महिला कांस्टेबल सरिता द्वारा दी गई ।

 

 


उज्जैन के सती गेट क्षेत्र में स्थित करीब 170 साल पुराने प्राचीन खड़े हनुमान मंदिर की प्रतिमा को सड़क चौड़ीकरण के लिए हटाने के प्रशासनिक प्रयास पिछले कई दिनों से असफल साबित हो रहे हैं। सड़क चौड़ीकरण कार्य: वर्ष 2028 में होने वाले सिंहस्थ महाकुंभ की तैयारियों के चलते कंठाल चौराहे से छतरी चौक (सती गेट क्षेत्र) तक सड़क चौड़ीकरण का कार्य किया जा रहा है!
आज के आधुनिक युग में शिक्षा का महत्व बहुत बढ़ गया है तकनीक और इंटरनेट के माध्यम से ज्ञान प्राप्त करना आसान हो गया है लेकिन एक शिक्षक का महत्व कभी भी काम नहीं हो सकता है एक शिक्षक विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।डॉ अंजना सिंह असिस्टेंट प्रोफ़ेसर (हिन्दी विभाग)
सूचना निदेशालय जनसंपर्क विभाग उत्तर प्रदेश ने राज्य भर के सभी ज़िलों के मान्यता प्राप्त पत्रकारों पर दर्ज मुकदमों का ब्योरा मांगा! 28 जुलाई ये सूची “प्रत्येक दशा” में माँगी गई! किसी बड़ी अंदेशा का इशारा मान्यता प्राप्त पत्रकारों के ऊपर दर्ज मुकदमों के चलते रद्द हो सकती है
error: Content is protected !!