• Mon. Oct 5th, 2026

Ashcharychakit live tv news

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार,Ashcharychakit live tv news

मां तिलेसरा देवी पी०जी० कॉलेज, भसड़ा, टांडा में एक भव्य जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस रैली में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर सहभागिता करते हुए समाज को जागरूक करने का संदेश दिया। विशाल महारैली का शुभारंभ महाविद्यालय परिसर से हुआ, जो आस-पास के ग्रामीण क्षेत्रों से होते हुए पुनः कॉलेज परिसर में समाप्त हुई।

ByPradeepkumargupta

Mar 28, 2026


        रूबी सोनी / नेहा सिंह राजपूत                                                         District head Ayodhya                                                अयोध्या धाम फैज़ाबाद कार्यालय ।                                                       ब्यूरो पर मुख्य खास रिपोर्ट                                         अयोध्या धाम जनपद के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक करने के उद्देश्य से नारी सशक्तिकरण और सुरक्षा को लेकर उत्तर प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ द्वारा चलाए जा रहे “मिशन शक्ति विशेष अभियान फेज-5. 0 (द्वितीय चरण)” के अंतर्गत शिक्षा विभाग की कार्ययोजना के अनुसार शनिवार, दिनांक 28 मार्च 2026 को मां तिलेसरा देवी पी०जी० कॉलेज, भसड़ा, टांडा में एक भव्य जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस रैली में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर सहभागिता करते हुए समाज को जागरूक करने का संदेश दिया। विशाल महारैली का शुभारंभ महाविद्यालय परिसर से हुआ, जो आस-पास के ग्रामीण क्षेत्रों से होते हुए पुनः कॉलेज परिसर में समाप्त हुई। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने हाथों में बैनर और तख्तियां लेकर “महिला सुरक्षा, महिला शिक्षा और महिला स्वावलंबन” से जुड़े विभिन्न प्रेरणादायक नारे लगाए। रैली का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं के प्रति सम्मान, उनकी शिक्षा के महत्व तथा आत्मनिर्भरता के प्रति जागरूकता फैलाना था। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ० सुधीर श्रीवास्तव ने इस अवसर पर महान समाज सुधारक सावित्रीबाई फुले के जीवन और उनके योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने महिलाओ की शिक्षा के लिए जो संघर्ष किया, वह आज भी प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में महिलाओं को शिक्षित और आत्मनिर्भर बनाना अत्यंत आवश्यक है, जिससे समाज में समानता और प्रगति सुनिश्चित हो सके। कार्यक्रम में बी०एड० विभागाध्यक्ष डॉ० अश्विनी कुमार, मुख्य नियंता डॉ० सुशील कुमार, अभिषेक पांडेय, डॉ० शिवानी श्रीवास्तव, श्रीमती ममता, श्रीमती संगीता देवी, सुश्री अंशिका रानी, सुश्री लक्ष्मी भारती, इंद्रेश कुमार, श्री सुनील कुमार वर्मा, अरुण कुमार, डॉ० रामकुमार, डॉ० अमित कुमार शर्मा, परवेज अहमद, प्रमोद वर्मा सहित अनेक शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त कार्यालय अधीक्षक ब्रह्मदेव निषाद, संदीप कुमार, सूरज कुमार, श्रीमती रूपा तथा विभिन्न संकायों के छात्र-छात्राओं की सक्रिय भागीदारी ने कार्यक्रम को सफल बनाया। सभी ने मिलकर यह संकल्प लिया कि वे समाज में महिलाओं के अधिकारों और सम्मान के लिए निरंतर जागरूकता फैलाते रहेंगे। इस प्रकार यह जागरूकता रैली न केवल एक शैक्षिक पहल रही, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम भी सिद्ध हुई।


पंडित उमापति त्रिपाठी की 233वीं जयंती पर सम्मान समारोह आयोजित जगद्गुरु स्वामी वासुदेवाचार्य विद्याभास्कर को वशिष्ठ सम्मान, आयुष्मान फाउंडेशन को बृजनंदन सम्मानअयोध्या। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि भारत ने पूरी दुनिया को संदेश दिया है कि आतंकवाद किसी भी दशा में स्वीकार नहीं है। हाल ही में विमान में 180 यात्रियों की जान बचाने वाले भारतीय पायलट स्मित मच्छार के साहस और सूझबूझ की सराहना करते : डिप्टी सीएम बृजेश पाठक
पितृपक्ष के दौरान किसी के घर अन्न-जल क्यों नहीं ग्रहण करना चाहिए….सनातन धर्म में 16 दिन का पितृपक्ष, सबसे संवेदनशील, सबसे सूक्ष्म दिनों का समय माना गया है। गरुड़ पुराण, जो मृत्यु और मृत्यु के बाद के विज्ञान का ग्रंथ है, वह स्पष्ट कहता है – इन 16 दिनों में आपका शरीर केवल आपका नहीं रहता, आप अपने पितरों के लिए एक “पात्र” बन जाते हैं।
सनातनी ध्वजवाहिका सपना गोयल की अगुआई में श्रीराम मंदिर परिसर में हुआ 15वां सामूहिक सुंदरकांड का पाठ – अनंत चतुर्दशी के पावन दिवस पर लखनऊ की तीन सौ महिलाओं ने किया सामूहिक सुंदरकांड का पाठ- सुंदकांड के माध्यम से सुंदर समाज की कामना की गई- सभी सनातनी महिलाएं इस अनुष्ठान में पीतवर्णी साड़ी में शामिल हुईं
error: Content is protected !!