• Tue. Jul 28th, 2026

Ashcharychakit live tv news

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार,Ashcharychakit live tv news

वृहद मंडलीय रोजगार मेले में 1592 युवाओं को मिला रोजगार, मंडलाआयुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल ने वितरित किए नियुक्तिपत्र, हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक, डिप्लोमा, आईटीआई उत्तीर्ण एवं कौशल विकास प्रशिक्षित बेरोजगार युवक-युवतियों के लिए 12 जून 2026 को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), गोण्डा में एक दिवसीय वृहद मंडलीय रोजगार मेले का भव्य आयोजन किया गया। रोजगार मेले का उद्घाटन देवीपाटन मंडल की आयुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल ने फीता काटकर किया।

ByPradeepkumargupta

Jun 12, 2026


     प्रदीप कुमार गुप्ता( editor in chief )                                  अरविंद कुमार गुप्ता (UP state head )                                             देवीपाटन मंडल कार्यालय गोण्डा।                                              ( ब्यूरो प्रमुख की खास रिपोर्ट)                   हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक, डिप्लोमा, आईटीआई उत्तीर्ण एवंकौशल विकास प्रशिक्षित बेरोजगार युवक-युवतियों के लिए 12जून 2026 को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), गोण्डा में एक दिवसीय वृहद मंडलीय रोजगार मेले का भव्य आयोजन किया गया। रोजगार मेले का उद्घाटन देवीपाटन मंडल की आयुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल ने फीता काटकर किया।          इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष गोण्डा एवं मुख्य विकास अधिकारी दयानन्द प्रसाद की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में आर.के. मिश्रा, संयुक्त निदेशक (प्रशिक्षण/शिक्षुता) देवीपाटन मंडल, राम सिंह नोडल प्रधानाचार्य गोण्डा , स्मृति शर्मा नोडल प्रधानाचार्य बहराइच, मैथिली शरण नोडल प्रधानाचार्य बलरामपुर, विनोद कुमार गुप्ता नोडल प्रधानाचार्य भिनगा-श्रावस्ती सहित मंडल के सभी जनपदों के प्रधानाचार्य, कौशल विकास विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।रोजगार मेले में टाटा मोटर्स          पंतनगर (उत्तराखंड), एल एंड टी अहमदाबाद, एल एंड टी देवरिया, एल एंड टी दिल्ली, किर्लोस्कर ऑयल इंजन लिमिटेड लखनऊ, मैनपावर सॉल्यूशंस नोएडा, एक्सल डीजल प्राइवेट लिमिटेड अयोध्या, एसबीआई बैंकिंग लखनऊ, होंडा लखनऊ, हुंडई नोएडा तथा वोल्टास प्राइवेट लिमिटेड दिल्ली सहित कुल 63 प्रतिष्ठित कंपनियों ने प्रतिभाग किया।मेले में कुल 8409 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण के माध्यम से रोजगार प्राप्त करने की इच्छा व्यक्त की। विभिन्न कंपनियों द्वारा लगभग 6000 रिक्त पदों के सापेक्ष अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया गया। साक्षात्कार के उपरांत 1592 अभ्यर्थियों का चयन कर उन्हें मौके पर ही नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए।मंडलायुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल, मुख्य विकास अधिकारी दयानन्द प्रसाद एवं भाजपा जिलाध्यक्ष द्वारा चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं। आयुक्त ने कहा कि ऐसे रोजगार मेले               युवाओं को रोजगार से जोड़ने का प्रभावी माध्यम हैं तथा प्रदेश सरकार युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।कार्यक्रम में राजकीय आईटीआई गोंडा के फोरमैन विजय कुमार, सतीश कुमार, सुनील कुमार, कृष्ण कुमार चौधरी, प्रविंद्र कुमार, वरिष्ठ लिपिक अशोक कुमार, कृष्ण कुमार यादव, हनुमान, मनोज कुमार, लिपिक संजय, रवि पाठक, सोनू बाबू, श्याम सुंदर, दीपक श्रीवास्तव सहित अनेक अधिकारी एवं कर्मचारी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय औद्योगिक प्रशिक्षण केंद्र (पी डी यू आई टी आई), विष्णुपुरी कॉलोनी गोण्डा के प्रबंधक हरीश गुप्ता, राम सिंह आईटीआई के प्रबंधक बी.एन. सिंह, दीनदयाल शोध संस्थान के प्रधानाचार्य हनुमंत लाल पांडे, आरबीटीएम आईटीआई के विनय त्रिपाठी, साधना आईटीआई के गौरव श्रीवास्तव, लोक सेवा संस्थान के प्रबंधक गुलाब सिंह, नरेंद्र यादव, हरिराम आईटीआई जितेंद्र, नरेंद्र आईटीआई अनुराग, अंशु, अमित तथा मंडल के समस्त राजकीय एवं निजी संस्थानों के कर्मचारीगण उपस्थित रहे।मिशन निदेशालय उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन, लखनऊ से ई.एन.वाई. के प्रतिनिधि मनीष बिजलवान एवं देवेन्द्र यादव ने भी रोजगार मेले में प्रतिभाग किया।कार्यक्रम का सफल संचालन विजय बरवार (कार्यदेशक) द्वारा किया गया तथा पवन शुक्ला, जिलाध्यक्ष अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, गोण्डा ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम के समापन की घोषणा की।


सूचना निदेशालय जनसंपर्क विभाग उत्तर प्रदेश ने राज्य भर के सभी ज़िलों के मान्यता प्राप्त पत्रकारों पर दर्ज मुकदमों का ब्योरा मांगा! 28 जुलाई ये सूची “प्रत्येक दशा” में माँगी गई! किसी बड़ी अंदेशा का इशारा मान्यता प्राप्त पत्रकारों के ऊपर दर्ज मुकदमों के चलते रद्द हो सकती है
अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे, अभियान के क्रम में थाना वजीरगंज व एसओजी/सर्विलास की संयुक्त टीमों द्वारा नामजद हत्याभियुक्त संदीप सिंह उर्फ सत्येन्द्र सिंह पुत्र स्व0 बद्री सिंह निवासी ग्राम चाचापुरवा दुर्जनपुरघाट थाना वजीरगंज जनपद गोण्डा को चंदापुर की तरफ जाने वाली पक्की सड़क से गिरफ्तार कर उसकी निशादेही पर 01 अदद लोहे का हसिया बरामद किया,पुलिस द्वारा अग्रिम वैधानिक कार्यवाही कर न्यायालय गोण्डा किया रवाना
चाचा ने उजाड़ी भतीजी के मांग का सिंदूर, प्रेम विवाह करना पड़ा युवक को महंगा, पुरानी रंजिश खूनी वारदात में बदल गई। शनिवार देर रात 35 वर्षीय आजाद सिंह का शव सड़क किनारे मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस के अनुसार, युवक के गले और पेट पर धारदार हथियार से कई वार किए गए थे। मामले में मृतक के भाई की तहरीर पर नामजद मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने चार टीमें गठित कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
error: Content is protected !!