• Tue. Jun 30th, 2026

Ashcharychakit live tv news

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार,Ashcharychakit live tv news

उत्तर प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार यूनियन गोंडा में महासम्मेलन महोत्सव 27 अक्टूबर को होगा विशाल समागम

ByPradeepkumargupta

Oct 23, 2024


उत्तर प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार यूनियन का सम्मेलन 27 अक्टूबर को

गोंडा ।उत्तर प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार यूनियन शाखा गोंडा का पत्रकार सम्मेलन,शपथ ग्रहण समारोह, स्मारिका का विमोचन, एवं पत्रकार सम्मान समारोह का आयोजन मुख्यालय के टाउन हॉल गांधी पार्क में 27 अक्टूबर दिन रविवार को किया गया है।उक्त जानकारी देते हुए जिलाध्यक्ष कैलाश नाथ वर्मा व महामंत्री महेंद्र कुमार तिवारी ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य वक्ता जनमोर्चा समाचार पत्र की संपादक सुश्री सुमन गुप्ता जी,मुख्य अतिथि आयुक्त शशि भूषण लाल सुशील देवीपाटन मंडल गोंडा, विशिष्ट अतिथि अमरेंद्र प्रसाद सिंह उप महानिदेशक पुलिस देवीपाटन मंडल गोंडा,विशिष्ट अतिथि जिला अधिकारी नेहा शर्मा व पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल होंगे।जिलाध्यक्ष कैलाश नाथ वर्मा ने कार्यक्रम के संबंध में विस्तृत जानकारी दी।

कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के जिला एवं तहसील कार्यकारिणी के पदाधिकारीयो का शपथ ग्रहण,स्मारिका यादगार का विमोचन, पत्रकारों को ट्राफी,सम्मान प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम अपराह्न 11:00 बजे से प्रारंभ होगा। कार्यक्रम में बहराइच जनपद के आजतक टीवी चैनल के पत्रकार रामबरन चौधरी को उनके जोखिमभरी कवरेज के लिए सम्मानित किया जाएगा। आज की बैठक सिंचाई विभाग के सभागार में संपन्न हुई बैठक में महामंत्री महेंद्र तिवारी,विजय बहादुर तिवारी,नदीम सिद्दीकी,प्रदीप कुमार गुप्ता,आरके मिश्रा, कृष्ण शर्मा, संदीप अवस्थी, ओमचंद शर्मा,रविंद्र प्रताप सिंह, प्रमोद शर्मा, राहुल तिवारी,राजेंद्र प्रसाद तिवारी, अरविंद कुमार गुप्ता,श्याम प्रकाश तिवारी सहित दर्जनों पत्रकार शामिल है।


अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे, अभियान के क्रम में थाना वजीरगंज व एसओजी/सर्विलास की संयुक्त टीमों द्वारा नामजद हत्याभियुक्त संदीप सिंह उर्फ सत्येन्द्र सिंह पुत्र स्व0 बद्री सिंह निवासी ग्राम चाचापुरवा दुर्जनपुरघाट थाना वजीरगंज जनपद गोण्डा को चंदापुर की तरफ जाने वाली पक्की सड़क से गिरफ्तार कर उसकी निशादेही पर 01 अदद लोहे का हसिया बरामद किया,पुलिस द्वारा अग्रिम वैधानिक कार्यवाही कर न्यायालय गोण्डा किया रवाना
चाचा ने उजाड़ी भतीजी के मांग का सिंदूर, प्रेम विवाह करना पड़ा युवक को महंगा, पुरानी रंजिश खूनी वारदात में बदल गई। शनिवार देर रात 35 वर्षीय आजाद सिंह का शव सड़क किनारे मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस के अनुसार, युवक के गले और पेट पर धारदार हथियार से कई वार किए गए थे। मामले में मृतक के भाई की तहरीर पर नामजद मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने चार टीमें गठित कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग समिति द्वारा गोनार्ध लॉन, गोण्डा में सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रातःकाल आयोजित इस कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर योग के माध्यम से स्वस्थ जीवन का संदेश दिया।कार्यक्रम का संचालन योग प्रशिक्षक डॉ. के.डी. तिवारी के निर्देशन में किया गया।
error: Content is protected !!