• Mon. Oct 5th, 2026

Ashcharychakit live tv news

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार,Ashcharychakit live tv news

तरबगंज तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस मैं जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने सुनी फरियादियों की पुकार, 60 प्रार्थना पत्र मैं 05 का किया निस्तारण, जनपद के सभी अधिकारियों को दिया कड़ा निर्देश

ByPradeepkumargupta

Nov 17, 2024


प्रदीप कुमार गुप्ता

एडिटर इन चीफ

गोण्डा….

गोंडा जनपद के सभी तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस का भव्य आयोजन किया गया। जिसमें तरबगंज तहसील सभागार में जिलाधिकारी नेहा शर्मा द्वाराआए हुए सभी फरियादियों की शिकायत एवं प्रार्थना पत्रों क़ो सुना,कुल 60 प्रार्थना पत्र आए, जिसमें 05 प्रार्थना पत्रों का त्वरित निस्तारण किया। 55 प्रार्थना पत्रों के प्रकरण को निर्धारित समय सीमा के अंतर्गत सभी प्रकरणों को गुणवत्तापूर्ण संबंधित विभाग के अधिकारियों को निस्तारण करने के सख्त निर्देश देते हुए आख्या तहसील मैं उपलब्ध करने का निर्देश दिया गया। उक्त संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने कहा कि शिकायतकर्ताओं के शिकायतों के निस्तारण के लिए टीम गठित की जाए,टीम के द्वारा मौके पर जाकर स्थलीय निरीक्षण कर गुणवत्ता के साथ निस्तारण कर सुनिश्चित करें, संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि अवैध अतिक्रमण के मामले में संयुक्त रूप से राजस्व और पुलिस फोर्स के साथ निस्तारण करें।वही तालाब,जमीन पैमाइश,अवैध कब्जा चकरोड, नाली सहित अन्य किसी प्रकार के अतिक्रमण को पुलिस फोर्स के साथ त्वरित निस्तारण करने के सख्त निर्देश देते हुए कहा कि उसको हटवाने का कार्य करें जांच के उपरांत शिकायतकर्ता को मौके पर बुलाया जाए शिकायत आने पर लिखित रूप से उल्लेख करें निस्तारण के प्रकरण में फोटोग्राफी /वीडियोग्राफी को अनिवार्य रूप से करना सुनिश्चित करें ऐसा न करने वाले विभाग के अधिकारियों के विरुद्ध सख्त से सख्त करवाई की जाएगी, संपूर्ण समाधान दिवस के अंत में जिलाधिकारी ने तहसील सभागार मैं उपस्थित सभी संबंधित विभाग के जनपद तहसील ब्लाक के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहां है की समय रहते संपूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायत पत्रों का समय अनुसार एवं गुणवत्ता पूर्ण तरीके से निस्तारण करना सुनिश्चित करें।        उक्त सर्ण समाधान दिवस में मुख्य रूप से मुख्य चिकित्साअधिकारी डॉ रश्मि वर्मा,संभागीय वन अधिकारी पंकज कुमार शुक्ला, अपर उप जिला अधिकारी सुशील कुमार,पुलिस क्षेत्राधिकारी तरबगंज विनय कुमार सिंह, तहसीलदार रंजन कुमार,न्यायिक तहसीलदार राम प्रताप पांडे,जिला विकास अधिकारी सुशील कुमार श्रीवास्तव,परियोजना निदेशक डीआरडीए,जिला समाज कल्याण अधिकारी राजेश चौधरी, जिला पूर्ति अधिकारी, जिला प्रोविजन अधिकारी संतोष कुमार सोनी,मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी,जिला कृषि अधिकारी, एक्शएन ग्रामीण अभियंता विभाग, जिला सिंचाई विभाग, लघु सिंचाई विभाग, डीसी उद्योग बाबूराम ,जिला विद्युत विभाग,अधिकारी गण एवं खंड विकास अधिकारी वजीरगंज एवं तरबगंज प्रभारी निरीक्षक तरबगंज, प्रभारी निरीक्षक नवाबगंज निर्भय नारायण सिंह, प्रभारी निरीक्षक वजीरगंज अभय सिंह एवं प्रभारी निरीक्षक उमरी बेगमगंज सहित समस्त जनपद तहसील ब्लाक स्तर के अधिकारी उपस्थित रहे!……    न्यूज़ एडिटर मयंक कसौधन लेटेस्ट खबरे और विज्ञापन के लिए संपर्क करें, 9415106001,9838456001


पंडित उमापति त्रिपाठी की 233वीं जयंती पर सम्मान समारोह आयोजित जगद्गुरु स्वामी वासुदेवाचार्य विद्याभास्कर को वशिष्ठ सम्मान, आयुष्मान फाउंडेशन को बृजनंदन सम्मानअयोध्या। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि भारत ने पूरी दुनिया को संदेश दिया है कि आतंकवाद किसी भी दशा में स्वीकार नहीं है। हाल ही में विमान में 180 यात्रियों की जान बचाने वाले भारतीय पायलट स्मित मच्छार के साहस और सूझबूझ की सराहना करते : डिप्टी सीएम बृजेश पाठक
पितृपक्ष के दौरान किसी के घर अन्न-जल क्यों नहीं ग्रहण करना चाहिए….सनातन धर्म में 16 दिन का पितृपक्ष, सबसे संवेदनशील, सबसे सूक्ष्म दिनों का समय माना गया है। गरुड़ पुराण, जो मृत्यु और मृत्यु के बाद के विज्ञान का ग्रंथ है, वह स्पष्ट कहता है – इन 16 दिनों में आपका शरीर केवल आपका नहीं रहता, आप अपने पितरों के लिए एक “पात्र” बन जाते हैं।
सनातनी ध्वजवाहिका सपना गोयल की अगुआई में श्रीराम मंदिर परिसर में हुआ 15वां सामूहिक सुंदरकांड का पाठ – अनंत चतुर्दशी के पावन दिवस पर लखनऊ की तीन सौ महिलाओं ने किया सामूहिक सुंदरकांड का पाठ- सुंदकांड के माध्यम से सुंदर समाज की कामना की गई- सभी सनातनी महिलाएं इस अनुष्ठान में पीतवर्णी साड़ी में शामिल हुईं
error: Content is protected !!