• Mon. Jun 1st, 2026

Ashcharychakit live tv news

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार,Ashcharychakit live tv news


धीरेंद्र प्रताप सिंह,मोतीगंज गोंडा।

उत्तर प्रदेश सरकार के माध्यमिक शिक्षा विभाग के पंख पोर्टल कैरियर गाइडेंस प्रोगाम के तहत प्रदेश के सभी राजकीय विद्यालयों में करियर मेले का आयोजन किया जा रहा है इसके तहत राजकीय हाई स्कूल रामपुर टेपरा में भी करियर मेले का आयोजन किया गया जिसमें विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों द्वारा बच्चों को उनके भविष्य को लेकर कैरियर मार्गदर्शन प्रदान किया गया । कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य परिषद के अध्यक्ष धर्मवीर सिंह, कर्नलगंज कोतवाली महिला थाने की सब इंस्पेक्टर, राजकीय हाई स्कूल बस्ती के प्रधानाचार्य अनिल वर्मा , प्रधानाचार्या राजकीय हाई स्कूल जमदरा ममता चौधरी, सीआरपीएफ कमांडेंट आशुतोष सिंह राठौड़, राजकीय शिक्षक संघ के मंडल मंत्री व राष्ट्रीय चयनकर्ता स्कूली क्रिकेट विजय प्रताप सिंह, जिला अध्यक्ष समर प्रताप सिंह, जिला मंत्री अजीत सिंह, अध्यापक श्रीकांत वर्मा व दिलीप मौर्य उपस्थित रहे । विद्यालय के प्रधानाचार्य अरविंद कुमार श्रीवास्तव ने सभी अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापित किया ।


गोण्डा जनपद में आखिर ऐसा क्या हुआ कि 29 ग्राम पंचायत सचिवों का एक साथ ट्रांसफर कर दिया गया,पंचायत विभाग को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है, जिसने पूरे जनपद के 16 ब्लॉकों में चर्चा छेड़ दी है। जिला पंचायत राज अधिकारी द्वारा विभिन्न विकास खंडों में लंबे समय से तैनात 29 पंचायत सचिवों का स्थानांतरण कर दिया गया है। वहीं फर्जी अंकपत्र के आधार पर नौकरी हासिल करने के आरोप में एक सफाई कर्मी को निलंबित कर दिया गया है।
श्रमजीवी पत्रकार यूनियन शाखा गोण्डा के तत्वाधान में विचार गोष्ठी एवं वरिष्ठ पत्रकार सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों तथा वरिष्ठ पत्रकारों ने पत्रकारिता की चुनौतियों, निष्पक्षता और सामाजिक जिम्मेदारियों पर विचार व्यक्त किए। इस दौरान 60 वर्ष की आयुपूर्ण कर चुके 11 वरिष्ठ पत्रकारों को सम्मानित कर उनके योगदान को सराहा गया। पत्रकारों की कलम गरीब और वंचितों को न्याय दिलाने के लिए चले”: एसपी विनीत जायसवाल
उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के पदाधिकारी द्वारा लेखपाल संवर्ग की विभिन्न समस्याओं के संबंध में विस्तृत वार्ता की गई। चारों तहसीलों द्वारा प्रेषित मांग पत्रों को संलग्न करते हुए जिलाधिकारी ज्ञापन सौंपा गया। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन द्वारा सभी समस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।
error: Content is protected !!