• Mon. Oct 5th, 2026

Ashcharychakit live tv news

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार,Ashcharychakit live tv news

दिल दहलाने वाली घटना से नवाबगंज नगर पालिका क्षेत्र मे जीजा साले की सड़क दुर्घटना मौत से मजा कोहराम

ByPradeepkumargupta

Dec 5, 2024


नवाबगंज गोंडा। कस्बे के कोल्ड स्टोर तिराहे पर वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार जीजा साले की हुई मौत नगर में मचा कोहराम घटना बाबत थानाध्यक्ष निर्भय नरायन सिंह ने कहा कि एक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया वही दुसरा घायल था जिसका अयोध्या दर्शन नगर हास्पिटल मे इलाज दौरान मौत हुआ है।
नगरपालिका के संचरही मोहल्ला निवासी साहिल कालरा उम्र करीब 31 वर्ष अपने साला अमर कुमार सिंह उम्र करीब 23 वर्ष निवासी जिला बरेली के साथ बुधवार की रात्रि में करीब ग्यारह बजे स्कूटी से गोंडा रोड पर स्थित के एक होटल पर खाना खा अपने घर को वापस जा रहे थे कि गोंडा – अयोध्या मार्ग पर नगरपालिका के कोल्ड स्टोर चौराहे के पास किसी अज्ञात वाहन ने स्कूटी में टक्कर मार दी, जिससे दोनों लोग सड़क पर गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गए, इस दौरान साहिल कीमौत हो गया था। घटना की सूचना पर पुलिस पहुंची तब मृतक साहिल कालरा के शव को कब्जे में लिया तथा गंभीर रूप से घायल अमर सिंह को पुलिस ने एंबुलेंस से अयोध्या के मेडिकल कॉलेज भेजवाया। जहां पर इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई है। इस घटना बाबत प्रभारी निरीक्षक निर्भय नारायण सिंह ने बताया कि हादसे में दोनों युवकों की मौत हो गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। दोनों युवक हेलमेट नहीं पहने थे। मृतक साहिल के पिता प्रदीप कालरा की तहरीर पर अज्ञात वाहन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।परिजनो की माने तो मृतक साहिल कालरा की पत्नी डाक्टर ज्योति कालरा एक चिकित्सक हैं जो कस्बे में अपनी निजी क्लीनिक चलाती है। उसके तीन साल के एक बेटा युग कालरा है। अमर सिंह बुधवार को अपनी बहन से मिलने के लिए उसके घर आया था। मृतक साहिल कालरा एक व्यवसाई था जिसकी कस्बे के घंटाघर के पास जनरल स्टोर की दुकान है। एक साथ जीजा साले की मौत से दोनों परिवारों में कोहराम मचा है। पत्नी ज्योति कालरा का रो-रोकर बुरा हाल है। इस हृदयविदारक घटना से नगरपालिका क्षेत्र मे हडकंप मातम का माहौल बना हुआ


पंडित उमापति त्रिपाठी की 233वीं जयंती पर सम्मान समारोह आयोजित जगद्गुरु स्वामी वासुदेवाचार्य विद्याभास्कर को वशिष्ठ सम्मान, आयुष्मान फाउंडेशन को बृजनंदन सम्मानअयोध्या। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि भारत ने पूरी दुनिया को संदेश दिया है कि आतंकवाद किसी भी दशा में स्वीकार नहीं है। हाल ही में विमान में 180 यात्रियों की जान बचाने वाले भारतीय पायलट स्मित मच्छार के साहस और सूझबूझ की सराहना करते : डिप्टी सीएम बृजेश पाठक
पितृपक्ष के दौरान किसी के घर अन्न-जल क्यों नहीं ग्रहण करना चाहिए….सनातन धर्म में 16 दिन का पितृपक्ष, सबसे संवेदनशील, सबसे सूक्ष्म दिनों का समय माना गया है। गरुड़ पुराण, जो मृत्यु और मृत्यु के बाद के विज्ञान का ग्रंथ है, वह स्पष्ट कहता है – इन 16 दिनों में आपका शरीर केवल आपका नहीं रहता, आप अपने पितरों के लिए एक “पात्र” बन जाते हैं।
सनातनी ध्वजवाहिका सपना गोयल की अगुआई में श्रीराम मंदिर परिसर में हुआ 15वां सामूहिक सुंदरकांड का पाठ – अनंत चतुर्दशी के पावन दिवस पर लखनऊ की तीन सौ महिलाओं ने किया सामूहिक सुंदरकांड का पाठ- सुंदकांड के माध्यम से सुंदर समाज की कामना की गई- सभी सनातनी महिलाएं इस अनुष्ठान में पीतवर्णी साड़ी में शामिल हुईं
error: Content is protected !!