• Mon. Jun 1st, 2026

Ashcharychakit live tv news

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार,Ashcharychakit live tv news

डॉ भीमराव अंबेडकर महापरिनिर्वाण दिवस एवं जुम्मे की नमाज के सुरक्षा शांतिपूर्वक के दृष्टिगत कोतवाली नगर क्षेत्र अंतर्गत जिलाधिकारी नेहा शर्मा एवं पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल ने शहर में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा साथ ही संबंधित अधिकारियों को दिए कड़े दिशा निर्देश

ByPradeepkumargupta

Dec 7, 2024


गोण्डा। शुक्रवार को जिलाधिकारी नेहा शर्मा व पुलिस अधीक्षक गोण्डा विनीत जायसवाल द्वारा “डॉ० भीमराव अंबेडकर महापरिनिर्वाण दिवस” व “जुम्मे की नमाज” के दृष्टिगत पुलिस बल के साथ शहर क्षेत्र में पैदल गस्त किया गया। गस्त के दौरान ड्यूटी पर लगे जवानों के पास मौजूद दंगा नियंत्रण उपकरणों को चेक किया गया तथा चिन्हित हॉटस्पॉट वाले क्षेत्रों व मस्जिदों में शांतिव्यवस्था ड्यूटी में लगे जवानों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया। महोदय द्वारा शहर क्षेत्र के मौलवी, धर्मगुरूओं से संवाद स्थापित कर जुमा की नमाज़ को शान्तिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराया गया। संवेदनशील व मिश्रित आबादी क्षेत्रो में ड्रोन कैमरों से लगातार निगरानी कर अराजकतत्वों/संदिग्ध व्यक्तियों पर पैनीनजर रखी गयी। स्थानीय अभिसूचना इकाई एवं अन्य अभिसूचना तंत्रों के अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वाले विभिन्न असामाजिक, अवांछनीय एवं साम्प्रदायिक तत्वों की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी गयी। पुलिस सोशल मीडिया सेल द्वारा भी लगातार सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्मों, द्विटर, फेसबुक व व्हाट्सएप ग्रुपों सहित अन्य सोशल मीडिया के प्लेटफार्मों पर निरंतर निगरानी की गयी।इसी प्रकार ” जुम्मे की नमाज ” के दौरान जनपद के सभी राजपत्रित अधिकारी, थाना प्रभारी व चौकी प्रभारी अपने अपने क्षेत्र में भ्रमणशील रह कर मौलवी, धर्मगुरुओं से संवाद स्थापित कर जुमा की नमाज़ को शान्तिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराया गया।


गोण्डा जनपद में आखिर ऐसा क्या हुआ कि 29 ग्राम पंचायत सचिवों का एक साथ ट्रांसफर कर दिया गया,पंचायत विभाग को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है, जिसने पूरे जनपद के 16 ब्लॉकों में चर्चा छेड़ दी है। जिला पंचायत राज अधिकारी द्वारा विभिन्न विकास खंडों में लंबे समय से तैनात 29 पंचायत सचिवों का स्थानांतरण कर दिया गया है। वहीं फर्जी अंकपत्र के आधार पर नौकरी हासिल करने के आरोप में एक सफाई कर्मी को निलंबित कर दिया गया है।
श्रमजीवी पत्रकार यूनियन शाखा गोण्डा के तत्वाधान में विचार गोष्ठी एवं वरिष्ठ पत्रकार सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों तथा वरिष्ठ पत्रकारों ने पत्रकारिता की चुनौतियों, निष्पक्षता और सामाजिक जिम्मेदारियों पर विचार व्यक्त किए। इस दौरान 60 वर्ष की आयुपूर्ण कर चुके 11 वरिष्ठ पत्रकारों को सम्मानित कर उनके योगदान को सराहा गया। पत्रकारों की कलम गरीब और वंचितों को न्याय दिलाने के लिए चले”: एसपी विनीत जायसवाल
उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के पदाधिकारी द्वारा लेखपाल संवर्ग की विभिन्न समस्याओं के संबंध में विस्तृत वार्ता की गई। चारों तहसीलों द्वारा प्रेषित मांग पत्रों को संलग्न करते हुए जिलाधिकारी ज्ञापन सौंपा गया। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन द्वारा सभी समस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।
error: Content is protected !!