• Mon. Oct 5th, 2026

Ashcharychakit live tv news

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार,Ashcharychakit live tv news

श्री राम जन्मभूमि मंदिर ट्रस्ट की महासचिव चंपत राय मैं जनकपुर नेपाल मैं राम विवाह महोत्सव मनाया

ByPradeepkumargupta

Dec 7, 2024


अयोध्या धाम । अयोध्या से महापौर गिरीश पति त्रिपाठी और जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि आलोक सिंह रोहित ने जनकपुर, नेपाल में आयोजित राम विवाह महोत्सव में भाग लिया। यह महोत्सव भगवान राम और माता सीता के विवाह की खुशी में मनाया जाता है, जो धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण है। महोत्सव के दौरान महापौर गिरीश पति त्रिपाठी और आलोक सिंह रोहित ने नेपाल के धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहर का सम्मान किया। उन्होंने इस पवित्र अवसर पर भगवान राम और माता सीता की पूजा अर्चना की और महोत्सव की भव्यता को सराहा। यहआयोजन अयोध्या और जनकपुर के बीच ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संबंधों को प्रगाढ़ करने का एक महत्वपूर्ण कदम है। महापौर त्रिपाठी और जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि रोहित ने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से दोनों देशों के बीच भाईचारे और समझ को बढ़ावा मिलता है।इस दौरान अयोध्या की सांस्कृतिक धरोहर को साझा करने के लिए एक साझा मंच पर स्थानीय लोगों से मिलकर चर्चा की गई और आगामी सहयोग की दिशा में विचार-विमर्श किया गया।


पंडित उमापति त्रिपाठी की 233वीं जयंती पर सम्मान समारोह आयोजित जगद्गुरु स्वामी वासुदेवाचार्य विद्याभास्कर को वशिष्ठ सम्मान, आयुष्मान फाउंडेशन को बृजनंदन सम्मानअयोध्या। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि भारत ने पूरी दुनिया को संदेश दिया है कि आतंकवाद किसी भी दशा में स्वीकार नहीं है। हाल ही में विमान में 180 यात्रियों की जान बचाने वाले भारतीय पायलट स्मित मच्छार के साहस और सूझबूझ की सराहना करते : डिप्टी सीएम बृजेश पाठक
पितृपक्ष के दौरान किसी के घर अन्न-जल क्यों नहीं ग्रहण करना चाहिए….सनातन धर्म में 16 दिन का पितृपक्ष, सबसे संवेदनशील, सबसे सूक्ष्म दिनों का समय माना गया है। गरुड़ पुराण, जो मृत्यु और मृत्यु के बाद के विज्ञान का ग्रंथ है, वह स्पष्ट कहता है – इन 16 दिनों में आपका शरीर केवल आपका नहीं रहता, आप अपने पितरों के लिए एक “पात्र” बन जाते हैं।
सनातनी ध्वजवाहिका सपना गोयल की अगुआई में श्रीराम मंदिर परिसर में हुआ 15वां सामूहिक सुंदरकांड का पाठ – अनंत चतुर्दशी के पावन दिवस पर लखनऊ की तीन सौ महिलाओं ने किया सामूहिक सुंदरकांड का पाठ- सुंदकांड के माध्यम से सुंदर समाज की कामना की गई- सभी सनातनी महिलाएं इस अनुष्ठान में पीतवर्णी साड़ी में शामिल हुईं
error: Content is protected !!