• Mon. Oct 5th, 2026

Ashcharychakit live tv news

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार,Ashcharychakit live tv news

पिंजरे में कैद हुआ एक और खूंखार भेड़िया, 2 अन्य को पकड़ने की कोशिश जारी


उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के महसी इलाके से गुरुवार को एक और नरभक्षी भेड़िए को पकड़ा गया है। पिछले कई दिनों से नरभक्षी भेड़ियों के हमले से गांव के लोग परेशान हैं, और डर के साए में जी रहे हैं।
वन विभाग की टीम ने गुरुवार को एक और नरभक्षी भेड़िए को पिंजरे में कैद कर लिया। भेड़िए का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद गोरखपुर चिड़ियाघर भेजने की तैयारी की जा रही है। अब तक कुल चार भेड़िए पकड़े जा चुके हैं।

वन संरक्षक रेनू सिंह ने बताया कि आज एक और नरभक्षी भेड़िए को पकड़ लिया गया है। उसे पिंजरे में बंद किया गया है, वो स्वस्थ है। पहले पकड़े गए 3 भेड़ियों को चिड़ियाघर भेजा जा चुका है। अब इस भेड़िए को भी जल्द गोरखपुर चिड़ियाघर में शिफ्ट कर दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि यह बहुत बड़ी समस्या है कि गांव के लोगों के ऊपर नरभक्षी भेड़िए हमला कर रहे हैं। इन हादसों में लोगों की मौत भी हो चुकी है। वन विभाग की स्पेशल टीम को नरभक्षी भेड़ियों को पकड़ने के लिए लगाया गया है। अब तक कुल 4 नरभक्षी भेड़ियों को पकड़ा जा चुका है और बाकी 2 नरभक्षी भेड़ियों को पकड़े जाने की कार्रवाई की जा रही है।

बता दें कि महसी इलाके के करीब 50 गांव के लोग नरभक्षी भेड़ियों के डर के साये में जी रहे हैं। वो अपने परिजनों की रक्षा के लिए लगातार दिन-रात लाठी डंडा लेकर समूह बनाकर चलने पर मजबूर हैं।

नरभक्षी भेड़ियों को पकड़ने के लिए कुल 11 टीमें लगाई गई हैं। वो ड्रोन कैमरों की मदद से निगरानी कर रहे हैं और उसे पकड़ने का प्रयास कर रहे हैं। वन मंत्री अरुण सक्सेना ने गांव के लोगों को इस समस्या से निजात दिलाने का आश्वसन दिया है। उन्होंने बताया कि पीड़ित परिवार को सरकार की तरफ से मुआवजा भी दिया जा रहा है।

वहीं गांव के लोगों से सावधान रहने की भी अपील की जा रही है। सरकार की तरफ से गांव में बिजली और सुलभ शौचालय के इंतजाम किए गए हैं। लोगों की सुरक्षा के लिए पुलिस और वन विभाग की टीम मौजूद है।


पंडित उमापति त्रिपाठी की 233वीं जयंती पर सम्मान समारोह आयोजित जगद्गुरु स्वामी वासुदेवाचार्य विद्याभास्कर को वशिष्ठ सम्मान, आयुष्मान फाउंडेशन को बृजनंदन सम्मानअयोध्या। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि भारत ने पूरी दुनिया को संदेश दिया है कि आतंकवाद किसी भी दशा में स्वीकार नहीं है। हाल ही में विमान में 180 यात्रियों की जान बचाने वाले भारतीय पायलट स्मित मच्छार के साहस और सूझबूझ की सराहना करते : डिप्टी सीएम बृजेश पाठक
पितृपक्ष के दौरान किसी के घर अन्न-जल क्यों नहीं ग्रहण करना चाहिए….सनातन धर्म में 16 दिन का पितृपक्ष, सबसे संवेदनशील, सबसे सूक्ष्म दिनों का समय माना गया है। गरुड़ पुराण, जो मृत्यु और मृत्यु के बाद के विज्ञान का ग्रंथ है, वह स्पष्ट कहता है – इन 16 दिनों में आपका शरीर केवल आपका नहीं रहता, आप अपने पितरों के लिए एक “पात्र” बन जाते हैं।
सनातनी ध्वजवाहिका सपना गोयल की अगुआई में श्रीराम मंदिर परिसर में हुआ 15वां सामूहिक सुंदरकांड का पाठ – अनंत चतुर्दशी के पावन दिवस पर लखनऊ की तीन सौ महिलाओं ने किया सामूहिक सुंदरकांड का पाठ- सुंदकांड के माध्यम से सुंदर समाज की कामना की गई- सभी सनातनी महिलाएं इस अनुष्ठान में पीतवर्णी साड़ी में शामिल हुईं
error: Content is protected !!