अशोक कुमार गुप्ता / रवि गुप्ता देवीपाटन मंडल
गोण्डा ब्यूरो रिपोर्ट । गोण्डा जनपद के तरबगंज तहसील में उत्तर प्रदेश शासन की मंशानुरूप क्षेत्रीय जनता समाधान दिवस का आयोजन कर की गई,शिकायतों एवं समस्याओं का एक ही स्थान पर निस्तारण कराने के उद्देश्य से आज जनपद के समस्त तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसी क्रम में तहसील तरबगंज में जिलाधिकारी नेहा शर्मा व पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार जायसवाल ने संपूर्ण समाधान दिवस में दूर दराज से आये हुये फरियादियों की समस्याओं को सुना तथा शिकायतों का त्वरित एवं गुण दोष के आधार पर निस्तारण करने हेतु सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों को प्रेषित किया गया। जनसुनवाई के दौरान तहसील तरबगंज में कुल 78 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुये।जिसमें 10 प्रार्थना पत्रों का मौके पर ही निस्तारित कर दिया गया है। और 68 प्रार्थना पत्र को निश्चित समय अवधि के अंदर गुण दोष के आधार पर त्वरित निस्तारण करते हुये।आख्या तहसील में उपलब्ध कराने के ले जिला अधिकारी ने सख्त निर्देश दिये । संपूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त प्रार्थना पत्र वाले शिकायतों के निस्तारण हेतु टीम गठित किया जाय, तथा टीम के द्वारा शिकायत का मौके पर स्थलीय जांचकर गुण दोष के साथ निस्तारण करना सुनिश्चित किया जाय। उक्त संपूर्ण समाधान दिवस के प्रार्थना पत्र में अवैध अतिक्रमण के मामले में संयुक्त रूप से राजस्व एवं पुलिस फोर्स के साथ मौके पर जाकर निस्तारित कराना सुनिश्चित करें। साथ ही जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने निर्देशित करते हुए कहा कि तालाब जमीन की पैमाइश, अवैध कब्जा, चकरोड, नाली, अवैध अतिक्रमण आदि को पुलिस फोर्स के साथ हटवाने का कार्य करें। शिकायत कर्ताओं को मौके पर बुलाएं। उसके आने पर लिखित रूप से उल्लेख करें।और निस्तारण के प्रकरण का फोटोग्राफी/वीडियोग्राफी भी करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि संपूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों का निस्तारण मौके पर जाकर पूरी गुणवत्ता के साथ करें।अन्यथा संबंधित विभाग के अधिकारी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। संपूर्ण समाधान दिवस के अंत में जिलाधिकारी ने वहां पर उपस्थित सभी संबंधित विभाग के जनपद स्तरीय अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा है कि संपूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण तरीके से निस्तारण करना सुनिश्चित करें। सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान शीतलहर के दृष्टिगत जरूरत मंदों को कम्बल वितरित किया गया। इस अवसर पर प्रभागीय वनाधिकारी पंकज कुमार शुक्ल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा० रश्मि वर्मा, उपजिलाधिकारी तरबगंज विशाल कुमार, पुलिसक्षेत्राधिकारी तरबगंज उमेश्वर प्रभात सिंह, तहसीलदार/नायब तहसीलदार तरबगंज अनुराग पांडेय, जिला विकास अधिकारी सुशील कुमार श्रीवास्तव, जिला पूर्ति अधिकारी, जिला प्रोवेशन अधिकारी संतोष कुमार सोनी, जिला कृषि अधिकारी, एक्सईएएन ग्रामीण अभियंता विभाग, सिंचाई विभाग, लघु सिंचाई विभाग के अधिकारीगण, प्रभारी निरीक्षक तरबगंज, प्रभारी निरीक्षक निर्भय नारायण सिंह नवाबगंज, प्रभारी निरीक्षक उमरीबेगमगंज तथा प्रभारी निरीक्षक अभय सिंह वजीरगंज सहित लेखपाल संघ के अध्यक्ष दीपक त्रिपाठी, कानूनगो राजीव कुमार और जावेद अख्तर सहितअन्य सभी ब्लॉक, तहसील,जनपद स्तरीय कर्मचारीऔर अधिकारीगण उपस्थित रहे।
अंबेडकर नगर
अमेठी
अयोध्या
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड
एक्सक्लूसिव
कृषि
क्राइम
खास खबर
खेल
गोण्डा
जम्मू एवं कश्मीर
झारखंड
तेलंगाना
दिल्ली
देश
नवाबगंज
बलरामपुर
बहराइच
बाराबंकी
राजनीति
लखनऊ
वजीरगंज
वॉयरल न्यूज़
श्रावस्ती
सुल्तानपुर
तरबगंज तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस जन समस्याओं का निस्तारण जिला कलेक्टर एवं जिले के कप्तान ने संभाली कमान मौके पर विभिन्न मामलों को लेकर 78 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, 10 मामलों को गुड दोष के आधार पर त्वरित निस्तारण किया गया 68 प्रार्थना पत्रों को संबंधित राजस्व विभाग और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम बनाकर त्वरित निस्तारण के लिए सख्त निर्देश दिए
Related Post
Uncategorized
अंबेडकर नगर
अमेठी
अयोध्या
उत्तर प्रदेश
उन्नाव
एक्सक्लूसिव
कृषि
क्राइम
खास खबर
खेल
गोण्डा
दिल्ली
नवाबगंज
बलरामपुर
बहराइच
बाराबंकी
राजनीति
रायबरेली
लखनऊ
लखीमपुर खीरी
वजीरगंज
वॉयरल न्यूज़
श्रावस्ती
सीतापुर
सुल्तानपुर
हरदोई
Uncategorized
अंबेडकर नगर
अमेठी
अयोध्या
उत्तर प्रदेश
उन्नाव
कृषि
क्राइम
खास खबर
खेल
गोण्डा
दिल्ली
देश
नवाबगंज
बलरामपुर
बहराइच
बाराबंकी
राजनीति
रायबरेली
लखनऊ
लखीमपुर खीरी
वजीरगंज
वॉयरल न्यूज़
श्रावस्ती
सीतापुर
सुल्तानपुर
हरदोई
श्रमजीवी पत्रकार यूनियन शाखा गोण्डा के तत्वाधान में विचार गोष्ठी एवं वरिष्ठ पत्रकार सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों तथा वरिष्ठ पत्रकारों ने पत्रकारिता की चुनौतियों, निष्पक्षता और सामाजिक जिम्मेदारियों पर विचार व्यक्त किए। इस दौरान 60 वर्ष की आयुपूर्ण कर चुके 11 वरिष्ठ पत्रकारों को सम्मानित कर उनके योगदान को सराहा गया। पत्रकारों की कलम गरीब और वंचितों को न्याय दिलाने के लिए चले”: एसपी विनीत जायसवाल
अंबेडकर नगर
अमेठी
अयोध्या
उत्तर प्रदेश
उन्नाव
एक्सक्लूसिव
क्राइम
खास खबर
गोण्डा
नवाबगंज
बलरामपुर
बहराइच
बाराबंकी
राजनीति
रायबरेली
लखनऊ
लखीमपुर खीरी
वजीरगंज
वॉयरल न्यूज़
श्रावस्ती
सीतापुर
सुल्तानपुर
हरदोई
