• Mon. Oct 5th, 2026

Ashcharychakit live tv news

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार,Ashcharychakit live tv news

आगामी 24 जनवरी से होने वाले परीक्षा बीएससी,एमएससी,एग्रीकल्चर क्रमबद्ध सेमेस्टर 82 महाविद्यालय केंद्र मे कुल छात्र-छात्राएं 29216 शामिल होगे वही एलएलबी के छात्र-छात्राओं की परीक्षा 1 फरवरी 2025 से 10 फरवरी 2025 तक चलेगी कुलपति प्रोफेसर प्रतिभा गोयल ने बताया विश्वविद्यालय प्रबंधन की ओर से तैयारियां पूर्ण हो चुकी है

ByPradeepkumargupta

Jan 22, 2025


प्रदीप कुमार गुप्ता /रजनीश तिवारी                     देवीपाटन मंडल गोण्डा / अयोध्या धाम ब्यूरो रिपोर्ट ।       डॉ. राममनोहरलोहिया अवध विश्वविद्यालय अयोध्या धाम से सम्बद्ध महाविद्यालयों की बीएससी, एमएससी, एग्रीकल्चर विषय प्रत्येक  सेमेस्टर की परीक्षा 24 जनवरी 2025 से 82 महाविद्यालय केन्द्रों पर तीन पालियों में होगी। जो 07 फरवरी 2025 तक चलेगी। वही इसी क्रमबद्ध के अंतर्गत दूसरी ओर से विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा एलएलबी परीक्षा के क्रम में 03 वर्षीय और 05 वर्षीय कार्यक्रम में संशोधन किया गया। अब यह परीक्षा 01 फरवरी 2025 से विभिन्न महाविद्यालय केन्द्रो पर आरंभ  होकर 10 फरवरी 2025 तक चलेगी। बीएससी,एमएससी, एग्रीकल्चर सेमेस्टर परीक्षा में छात्र-छात्राओं की संख्या कुल 29216 परीक्षार्थी के रूप में  शामिल होगे। मीडिया प्रभारी डॉ० विजयेन्दु चतर्वेदी ने बताया कि कुलपति प्रो० प्रतिभा गोयल के निर्देश पर परीक्षा नियंत्रक उमानाथ द्वारा सेमेस्टर परीक्षा की तैयारियां पूरी की जा चुकी है। सभी 82 महाविद्यालय को कुलपति प्रोफेसर प्रतिभा गोयल ने निर्देशित करते हुए बताया सभी महाविद्यालय आगामी होने वाली परीक्षाओं को सुनियोजित ढंग से संपन्न कराये।


पंडित उमापति त्रिपाठी की 233वीं जयंती पर सम्मान समारोह आयोजित जगद्गुरु स्वामी वासुदेवाचार्य विद्याभास्कर को वशिष्ठ सम्मान, आयुष्मान फाउंडेशन को बृजनंदन सम्मानअयोध्या। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि भारत ने पूरी दुनिया को संदेश दिया है कि आतंकवाद किसी भी दशा में स्वीकार नहीं है। हाल ही में विमान में 180 यात्रियों की जान बचाने वाले भारतीय पायलट स्मित मच्छार के साहस और सूझबूझ की सराहना करते : डिप्टी सीएम बृजेश पाठक
पितृपक्ष के दौरान किसी के घर अन्न-जल क्यों नहीं ग्रहण करना चाहिए….सनातन धर्म में 16 दिन का पितृपक्ष, सबसे संवेदनशील, सबसे सूक्ष्म दिनों का समय माना गया है। गरुड़ पुराण, जो मृत्यु और मृत्यु के बाद के विज्ञान का ग्रंथ है, वह स्पष्ट कहता है – इन 16 दिनों में आपका शरीर केवल आपका नहीं रहता, आप अपने पितरों के लिए एक “पात्र” बन जाते हैं।
सनातनी ध्वजवाहिका सपना गोयल की अगुआई में श्रीराम मंदिर परिसर में हुआ 15वां सामूहिक सुंदरकांड का पाठ – अनंत चतुर्दशी के पावन दिवस पर लखनऊ की तीन सौ महिलाओं ने किया सामूहिक सुंदरकांड का पाठ- सुंदकांड के माध्यम से सुंदर समाज की कामना की गई- सभी सनातनी महिलाएं इस अनुष्ठान में पीतवर्णी साड़ी में शामिल हुईं
error: Content is protected !!