Ashcharychakit live TV news
अरविंद कुमार गुप्ता गोण्डा ब्यूरो कार्यालय गोंडा हिंदी पत्रकारिता दिवस को लेकर श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की एक बैठक सिंचाई विभाग के डाक बंगले में श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के जिलाध्यक्ष कैलाश नाथ वर्मा, महामंत्री महेंद्र तिवारी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। हर वर्ष की भांतिआगामी 30 मई को हिंदी पत्रकारिता दिवस मनाये जाने के लिए संगठन के पदाधिकारी और अन्य साथियों के साथ विचार विमर्श किया गया। जिसमें सर्वसम्मत से यह तय हुआ कि इस बार संगठन प्रत्येक तहसील से पांच पत्रकारों को सम्मानित करेगा। इसमें पत्रकारिता के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाले दो नए पत्रकार तथा दो पुराने सदस्यों के अलावा एक बाहरी पत्रकार को सम्मानित किया जाएगा। उसके लिए पहले से ही मानक तय कर लिए गए हैं। हिंदी पत्रकारिता दिवस मनाने के लिए संगठन इस बार भी किसी बाहरी सदस्य से कोई सहयोग नहीं लेगा। संगठन के साथी स्वेच्छा से पत्रकारिता दिवस में होने वाले खर्च में सहभागिता कर सकते हैं। इसके लिए कोई बाध्यता नहीं रहेगी। सहयोग के अलावा जो भी खर्च आएगा। उसे संगठन के कोष से खर्च किया जाएगा। इस पर सभी सदस्यों ने सहमति व्यक्त किया।आपदा राहत कोष स्वैच्छिक रहेगा,संगठन के पदाधिकारी और सदस्यों के बीच सर्वसम्मत से यह तय किया गया है। कि आगामी दिसंबर माह में इस बार सदस्यता शुल्क के रूप में पुराने सदस्यों से 300 सौ रुपये और नए सदस्यों से 350 लिया जाएगा। पत्रकार सदस्यों के हितों को ध्यान में रखकर संगठन ने यह बड़ा फैसला लिया है। आपदा कोष को स्वैच्छिक कर दिया गया है। इसमें वही पुराने नियम लागू होंगे। जिन सदस्यों की आपदा कोष में भागीदारी होगी। उन्हीं को इसका लाभ मिलेगा।दिवंगत पत्रकार और पहलगाम हमले में मारे गए लोगों को दी गई श्रद्धांजलि,हिंदी पत्रकारिता दिवस को लेकर बैठक का समापन करने से पहले पत्रकारिता जगत को दो महान हस्तियों की स्मृति में एक शोक सभा का आयोजन किया गया। जिसमें दिवंगत पत्रकार गोमती शरण प्रेमी और हनुमान सिंह सुधाकर तथा पहलगाम में मारे गए बेकसूर नागरिकों के लिए 2 मिनट मौन रहकर पत्रकारों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।संगठन की बैठक में प्रमुख रूप से श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के जिलाध्यक्ष कैलाश नाथ वर्मा महामंत्री महेंद्र तिवारी, श्याम प्रकाश तिवारी, संजय कुमार सिंह,रघुनाथ पांडे,शोभ नाथ पांडे तहसील अध्यक्ष मनकापुर,किशोर कुमार तिवारी, सौरभ श्रीवास्तव,राहुल तिवारी,अखिलेश कुमार शुक्ला, राकेश कुमार सिंह,जनार्दन पांडे,राम प्रताप वर्मा, लखन लाल शुक्ला तहसील अध्यक्ष करनैलगंज, उमेश श्रीवास्तव,सुभाष त्रिपाठी, आरके मिश्रा,यू पी मिश्रा कोषाध्यक्ष, दिलीप गुप्ता, ओमचंद शर्मा तहसील अध्यक्ष सदर,नदीम सिद्दीकी, राकेश कुमार, दिव्यांश सिंह, विजय विश्वकर्मा, कृष्ण शर्मा, विजय बहादुर तिवारी,श्री प्रकाश सिंह, बजरंग त्रिपाठी,आर सी पांडे ,पंकज सिन्हा, प्रमोद शर्मा ,संजीव यादव,पुरनचंद गुप्ता, विश्वनाथ वर्मा,चंद्रगुप्त मौर्य आदि पत्रकार शामिल रहे।
अंबेडकर नगर
अमेठी
अयोध्या
उत्तर प्रदेश
खास खबर
गोण्डा
जम्मू एवं कश्मीर
दिल्ली
देश
नवाबगंज
बलरामपुर
बहराइच
बाराबंकी
लखनऊ
वजीरगंज
वॉयरल न्यूज़
श्रावस्ती
सीतापुर
सुल्तानपुर
आगामी 30 मई को होने वाली पत्रकारिता दिवस की तैयारी को लेकर जनपद मुख्यालय सिंचाई विभाग के सभागार में उत्तर प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की बैठक जिला अध्यक्ष कैलाश वर्मा की अध्यक्षता में आयोजन किया गया और जिला महामंत्री महेंद्र तिवारी द्वारा पदाधिकारी , सदस्यों कार्यक्रम की रूपरेखा साझा किया इसी क्रम में वरिष्ठ पत्रकारों के आकस्मिक निधन और पहल गांव हमले में मृतकों के लिए 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया
Related Post
Uncategorized
अंबेडकर नगर
अमेठी
अयोध्या
उत्तर प्रदेश
उन्नाव
एक्सक्लूसिव
कृषि
क्राइम
खास खबर
खेल
गोण्डा
दिल्ली
नवाबगंज
बलरामपुर
बहराइच
बाराबंकी
राजनीति
रायबरेली
लखनऊ
लखीमपुर खीरी
वजीरगंज
वॉयरल न्यूज़
श्रावस्ती
सीतापुर
सुल्तानपुर
हरदोई
Uncategorized
अंबेडकर नगर
अमेठी
अयोध्या
उत्तर प्रदेश
उन्नाव
कृषि
क्राइम
खास खबर
खेल
गोण्डा
दिल्ली
देश
नवाबगंज
बलरामपुर
बहराइच
बाराबंकी
राजनीति
रायबरेली
लखनऊ
लखीमपुर खीरी
वजीरगंज
वॉयरल न्यूज़
श्रावस्ती
सीतापुर
सुल्तानपुर
हरदोई
श्रमजीवी पत्रकार यूनियन शाखा गोण्डा के तत्वाधान में विचार गोष्ठी एवं वरिष्ठ पत्रकार सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों तथा वरिष्ठ पत्रकारों ने पत्रकारिता की चुनौतियों, निष्पक्षता और सामाजिक जिम्मेदारियों पर विचार व्यक्त किए। इस दौरान 60 वर्ष की आयुपूर्ण कर चुके 11 वरिष्ठ पत्रकारों को सम्मानित कर उनके योगदान को सराहा गया। पत्रकारों की कलम गरीब और वंचितों को न्याय दिलाने के लिए चले”: एसपी विनीत जायसवाल
अंबेडकर नगर
अमेठी
अयोध्या
उत्तर प्रदेश
उन्नाव
एक्सक्लूसिव
क्राइम
खास खबर
गोण्डा
नवाबगंज
बलरामपुर
बहराइच
बाराबंकी
राजनीति
रायबरेली
लखनऊ
लखीमपुर खीरी
वजीरगंज
वॉयरल न्यूज़
श्रावस्ती
सीतापुर
सुल्तानपुर
हरदोई
