• Tue. Jul 28th, 2026

Ashcharychakit live tv news

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार,Ashcharychakit live tv news


अशोक कुमार गुप्ता                                               देवीपाटन मंडल प्रभारी ब्यूरो रिपोर्ट                                 उत्तर प्रदेश के देवीपाटन मंडल क्षेत्र के अंतर्गत आने वाला जनपद बहराइच में स्थित सैयद सालार मसूद गाजी (गाजी मियां) की दरगाह पर इस वर्ष परंपरागत मेला नहीं लगेगा। जिला प्रशासन ने सुरक्षा कारणों के चलते मेले की अनुमति देने से इनकार कर दिया है। बताया जा रहा है कि यह पहली बार होगा जब सैकड़ों वर्षों से लगने वाला यह मेला स्थगित किया गया है।प्रशासन ने अनुमति देने से किया इनकार सिटी मजिस्ट्रेट शालिनी प्रभाकर और सीओ सिटी पहुप सिंह ने संयुक्त रूप से बयान जारी कर मेले को अनुमति न देने की पुष्टि की। दरगाह प्रबंध समिति ने मेले के आयोजन के लिए प्रशासन से अनुमति मांगी थी, लेकिन अधिकारियों द्वारा की गई समीक्षा और सुरक्षा रिपोर्ट के आधार पर आयोजन को मंजूरी नहीं दी गई। प्रशासन का कहना है कि हाल ही में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद देशभर में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। ऐसे में किसी भी बड़े आयोजन में कानून-व्यवस्था को लेकर खतरा बढ़ सकता है।लोकल इंटेलिजेंस यूनिट की रिपोर्ट में भी यह सिफारिश की गई है कि देश के वर्तमान हालातों को देखते हुए मेले जैसे बड़े आयोजनों से बचा जाए। रिपोर्ट में मेले में संभावित विरोध प्रदर्शनों की आशंका जताई गई है।गौरतलब है कि यह मेला हर साल 15 मई से 15 जून तक लगता था, जिसमें हिंदू और मुस्लिम दोनों समुदायों के लोग बड़ी संख्या शामिल होते थे। इस बार प्रशासन की ओर से कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से अनुमति न देने का निर्णय लिया गया है।


सूचना निदेशालय जनसंपर्क विभाग उत्तर प्रदेश ने राज्य भर के सभी ज़िलों के मान्यता प्राप्त पत्रकारों पर दर्ज मुकदमों का ब्योरा मांगा! 28 जुलाई ये सूची “प्रत्येक दशा” में माँगी गई! किसी बड़ी अंदेशा का इशारा मान्यता प्राप्त पत्रकारों के ऊपर दर्ज मुकदमों के चलते रद्द हो सकती है
अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे, अभियान के क्रम में थाना वजीरगंज व एसओजी/सर्विलास की संयुक्त टीमों द्वारा नामजद हत्याभियुक्त संदीप सिंह उर्फ सत्येन्द्र सिंह पुत्र स्व0 बद्री सिंह निवासी ग्राम चाचापुरवा दुर्जनपुरघाट थाना वजीरगंज जनपद गोण्डा को चंदापुर की तरफ जाने वाली पक्की सड़क से गिरफ्तार कर उसकी निशादेही पर 01 अदद लोहे का हसिया बरामद किया,पुलिस द्वारा अग्रिम वैधानिक कार्यवाही कर न्यायालय गोण्डा किया रवाना
चाचा ने उजाड़ी भतीजी के मांग का सिंदूर, प्रेम विवाह करना पड़ा युवक को महंगा, पुरानी रंजिश खूनी वारदात में बदल गई। शनिवार देर रात 35 वर्षीय आजाद सिंह का शव सड़क किनारे मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस के अनुसार, युवक के गले और पेट पर धारदार हथियार से कई वार किए गए थे। मामले में मृतक के भाई की तहरीर पर नामजद मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने चार टीमें गठित कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
error: Content is protected !!