• Tue. Jul 28th, 2026

Ashcharychakit live tv news

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार,Ashcharychakit live tv news

मासूम अंशुमान की दर्दनाक मौत, दादा व मासूम बच्चे की मां गंभीर घायल इलाज कराकर लौटते समय ट्रैक्टर-ट्रॉली से बाइक में लगी टक्कर ट्रैक्टर चालक मौके से फरार

ByPradeepkumargupta

Sep 11, 2025


वजीरगंज गोण्डा                                                          ब्यूरो रिपोर्ट                                                            विगत दिन मंगलवार दोपहर तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली से बाइक में टक्कर लग गई। हादसे में बाइक से अपने दादा व मां के साथ जा रहे मासूम की मौत हो गई। उसकी मां और दादा गंभीर रूप से घायल हो गए।अनभुला गांव निवासी राधेश्याम गुप्ता मंगलवार को अपने पौत्र आयुष्मान (4) का इलाज कराने के लिए बहू संजू बाइक से कस्बे में गए थे। उपचार कराकर लौटते समय हनुमान मंदिर के सामने सड़क पार करने के लिए वह यातायात कम होने का इंतजार कर रहे थे। तभी नवाबगंज की ओर से रबर मोल्ड ईंटें लादकर आ रही ट्रैक्टर ट्रॉली की बाइक में टक्कर लग गई। हादसे में आयुष्मान ट्रैक्टर के पहिये के नीचे आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। राधेश्याम व संजू को भी काफी चोटें आईं। तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां अधीक्षक डॉ. आशुतोष शुक्ल ने आयुष्मान को मृत घोषित कर दिया। वही घटनाक्रम के संबंध में वजीरगंज थाना प्रभारी निरीक्षक यशवंत सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली की रफ्तार इतनी तेज थी कि बाइक में टक्कर लगने के बाद वह सड़क किनारे गड्ढे में गिर गया। चालक मौके पर ट्रैक्टर छोड़कर भाग गया। मृतक आयुष्मान के पिता लाल बहादुर सूरत में मजदूरी करते हैं। मासूम की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा है


सूचना निदेशालय जनसंपर्क विभाग उत्तर प्रदेश ने राज्य भर के सभी ज़िलों के मान्यता प्राप्त पत्रकारों पर दर्ज मुकदमों का ब्योरा मांगा! 28 जुलाई ये सूची “प्रत्येक दशा” में माँगी गई! किसी बड़ी अंदेशा का इशारा मान्यता प्राप्त पत्रकारों के ऊपर दर्ज मुकदमों के चलते रद्द हो सकती है
अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे, अभियान के क्रम में थाना वजीरगंज व एसओजी/सर्विलास की संयुक्त टीमों द्वारा नामजद हत्याभियुक्त संदीप सिंह उर्फ सत्येन्द्र सिंह पुत्र स्व0 बद्री सिंह निवासी ग्राम चाचापुरवा दुर्जनपुरघाट थाना वजीरगंज जनपद गोण्डा को चंदापुर की तरफ जाने वाली पक्की सड़क से गिरफ्तार कर उसकी निशादेही पर 01 अदद लोहे का हसिया बरामद किया,पुलिस द्वारा अग्रिम वैधानिक कार्यवाही कर न्यायालय गोण्डा किया रवाना
चाचा ने उजाड़ी भतीजी के मांग का सिंदूर, प्रेम विवाह करना पड़ा युवक को महंगा, पुरानी रंजिश खूनी वारदात में बदल गई। शनिवार देर रात 35 वर्षीय आजाद सिंह का शव सड़क किनारे मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस के अनुसार, युवक के गले और पेट पर धारदार हथियार से कई वार किए गए थे। मामले में मृतक के भाई की तहरीर पर नामजद मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने चार टीमें गठित कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
error: Content is protected !!