• Tue. Jul 28th, 2026

Ashcharychakit live tv news

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार,Ashcharychakit live tv news

नवाबगंज नगर पालिका कन्या इंटर कॉलेज मे कलावा–तिलक विवाद: शिक्षकों की सख्त रोक से छात्राओं में आक्रोश, नगरपालिका अध्यक्ष एवं प्रबंधक डॉ. सत्येन्द्र सिंह ने कहा कि विवाद की सत्यता की जांच की जाएगी और दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं थाना अध्यक्ष अभय सिंह ने पुलिस तैनात करने और अवैध ई-रिक्शा खड़ा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का भरोसादिया,छात्राओंऔरअभिभावकों

ByPradeepkumargupta

Sep 13, 2025


प्रदीप कुमार गुप्ता/ अशोक कुमार गुप्ता                     देवीपाटन मंडल गोण्डा कार्यालय                                     ब्यूरो की खास रिपोर्ट —-                                           नवाबगंज नगर पालिका क्षेत्र का लगभग 60 वर्षों पुराना बालिकाओं का नवाबगंज कन्या इंटर कॉलेज में कलावा और तिलक को लेकर विवाद ने छात्राओं और अभिभावकों में नाराजगी फैला दी है। छात्राओं का आरोप है कि शिक्षिका मीनाक्षी श्रीवास्तव और योग शिक्षक श्रेष ने उन्हें धार्मिक प्रतीक पहनने और तिलक लगाने से रोकने की कोशिश की। यह मामला सोशल मीडिया और विभिन्न व्हाट्सअप ग्रुपों में तेजी से वायरल हुआ।विद्यालय के कर्मचारी दावा करते हैं कि केवल अत्यधिक सज-धज और ब्रेसलेट पर रोक है, लेकिन छात्राओं का कहना है कि शिक्षकों ने धार्मिक प्रतीकों पर भी अनुचित रोक लगाई। इस वजह से छात्राओं और अभिभावकों में प्रशासन और शिक्षक दोनों के प्रति नाराजगी बढ़ गई है। इस संबंध में ashcharychakit live TV news ke टीम द्वारा प्रधानाचार्य एवं प्रबंधक नगर पालिका अध्यक्ष से वार्ता के दौरान प्रधानाचार्या सीमा दूबे ने बताया कि यह कस्बे का एकमात्र कन्या इंटर कॉलेज है, जिसमें लगभग 3000 छात्राएं पढ़ती हैं। पर्याप्त स्टाफ न होने के कारण शिक्षक छात्राओं पर अनुचित दबाव डाल सकते हैं। 20 प्राइवेट शिक्षकों के सहयोग से शिक्षा-दीक्षा का काम चल रहा है। उन्होंने कहा कि फिलहाल दोनों शिक्षक छुट्टी पर हैं और मामले की जांच सीसीटीवी फुटेज और संबंधित पक्षों से बातचीत के माध्यम से की जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि छुट्टी के समय विद्यालय के बाहर अवैध ई-रिक्शा खड़े रहते हैं, जिससे भारी जाम और अव्यवस्था पैदा होती है। कई बार ई-रिक्शा चालकों को मना किया गया, लेकिन उन्होंने ध्यान नहीं दिया और जाम लगातार बना रहा। छात्राओं का कहना है कि छुट्टी के समय कई मनचले उनके पीछे फब्तियां कसते हैं, जिससे उनका डर और असुरक्षा का माहौल बढ़ता है।सोशल मीडिया पर विवाद वायरल होते ही लोग अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कई लोग कह रहे हैं कि शिक्षकों का व्यवहार अनुचित और असंवेदनशील है, तो कुछ ने प्रशासन की सुरक्षा और व्यवस्थाओं में कमी पर सवाल उठाए हैं व्हाट्सअप ग्रुपों में छात्राओं की सुरक्षा औरविद्यालयकीव्यवस्थाओं पर तीखी बहस चल रही है। वही जब इस संबंध में वार्ता की गई तो नगरपालिका अध्यक्ष एवं प्रबंधक डॉ. सत्येन्द्र सिंह ने कहा कि विवाद की सत्यता की जांच की जाएगी और दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं थाना अध्यक्ष अभय सिंह ने पुलिस तैनात करने और अवैध ई-रिक्शा खड़ा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का भरोसादिया,छात्राओंऔरअभिभावकों       का कहना है कि शिक्षकों द्वारा धार्मिक प्रतीक पर रोक लगाने की घटना शिक्षण संस्थानों में अनुचित हस्तक्षेप का संकेत देती है और इसे गंभीरता से लिया जाना चाहिए।सवाल यह है कि क्या स्कूल प्रशासन और शिक्षक छात्राओं की स्वतंत्रता और सुरक्षा के बीच संतुलन बनाए रख पाएंगे, या यह विवाद और बढ़ेगा।


सूचना निदेशालय जनसंपर्क विभाग उत्तर प्रदेश ने राज्य भर के सभी ज़िलों के मान्यता प्राप्त पत्रकारों पर दर्ज मुकदमों का ब्योरा मांगा! 28 जुलाई ये सूची “प्रत्येक दशा” में माँगी गई! किसी बड़ी अंदेशा का इशारा मान्यता प्राप्त पत्रकारों के ऊपर दर्ज मुकदमों के चलते रद्द हो सकती है
अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे, अभियान के क्रम में थाना वजीरगंज व एसओजी/सर्विलास की संयुक्त टीमों द्वारा नामजद हत्याभियुक्त संदीप सिंह उर्फ सत्येन्द्र सिंह पुत्र स्व0 बद्री सिंह निवासी ग्राम चाचापुरवा दुर्जनपुरघाट थाना वजीरगंज जनपद गोण्डा को चंदापुर की तरफ जाने वाली पक्की सड़क से गिरफ्तार कर उसकी निशादेही पर 01 अदद लोहे का हसिया बरामद किया,पुलिस द्वारा अग्रिम वैधानिक कार्यवाही कर न्यायालय गोण्डा किया रवाना
चाचा ने उजाड़ी भतीजी के मांग का सिंदूर, प्रेम विवाह करना पड़ा युवक को महंगा, पुरानी रंजिश खूनी वारदात में बदल गई। शनिवार देर रात 35 वर्षीय आजाद सिंह का शव सड़क किनारे मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस के अनुसार, युवक के गले और पेट पर धारदार हथियार से कई वार किए गए थे। मामले में मृतक के भाई की तहरीर पर नामजद मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने चार टीमें गठित कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
error: Content is protected !!