- प्रदीप कुमार गुप्ता / शिवपूजन पाण्डेय देवीपाटन मंडल कार्यालय गोण्डा ब्यूरो की खास रिपोर्ट
गोण्डा के सांसद एवं केंद्रीय राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह राजा भैया के गृह क्षेत्र मनकापुर और पूर्व राज्य मंत्री रमापति शास्त्री जो कि वर्तमान में विधानसभा मनकापुर के विधायक हैं 
और पूरी तरह गोंडा जनपद के सभी विधायक सनातन धर्म कट्टर हिंदूवादी हैं, इसके बावजूद हिंदू समुदाय के दो युवकों ने अपना हिंदू धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम समुदाय में शामिल होकर गांव में अवैधानिक रूप से मजार बना लिया है। 
जिसकी शिकायत ग्राम प्रधान समेत अन्य ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री, जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन, पुलिस अधीक्षक,मंडला आयुक्त देवीपाटन मंडल क्षेत्र के नागरिकों द्वारा ग्राम प्रधान क्षेत्र पंचायत सदस्य सहित क्षेत्र मनकापुर उक्त ग्राम पंचायत में निवास करने वाले नागरिकों द्वारा उच्चाधिकारियों शिकायत की है। 
और लिखित रूप से कई बार ज्ञापन भी किया गया लेकिन इस संबंध में किसी अधिकारी द्वारा कोई ठोस कदम न उठाए जाने पर क्षेत्र के सनातन धर्म हिंदू नागरिकों में आक्रोश की आज कभी भी खड़क सकती है जिसकी शुद्ध लेने वाला कोई नजर नहीं आ रहा उक्त घटना मनकापुर विधानसभा, के कोतवाली क्षेत्र ग्राम पंचायत अम्बरपुर का है।
गांव के राजेन्द्र कुमार पुत्र जगन्नाथ प्रजापति ने शिकायती पत्र में कहा कि उसके बड़े पिता नाथू राम पुत्र जुरखन व अवनीश कुमार उर्फ बाबा दीन प्रजापति पुत्र नाथूराम ने गांव में अवैध रूप से चोरी-छिपे मजार बना धर्म परिवर्तन करा रहा है।
जबकि मात्र 20 मीटर की दूरी पर पैंतीस सालों से मां वैष्णो देवी, भोलेनाथ, कालभैरव व समम्य माता का स्थान स्थापित है। आरोप है कि उतरौला, सादुल्लाह नगर गौरा चौकी से मुल्ला मौलाना बुला कर मजमा करते हुए बकरा, मुर्गा की कुर्बानी करवाते और मांस पकाते हैं। मांस को कौआ, चील, पंक्षी व कुत्ते कुर्बानी का अवशेष लेकर घर और मंदिरों पर गिराते हैं।
22/09/2025 नवरात्रि दुर्गा पूजा महोत्सव का शुभारंभ हो रहा है, ऐसी स्थिति में दो पक्षों के बीच फौजदारी की स्थिति बनी हुई है। क्षेत्र के नागरिकों और विश्वास सूूत्रों से पता चला है,कि छांगुर बाबा उर्फ जलालुद्दीन के गिरोह के लोग इस मामले में संलिप्त हैं। जबकि ग्राम पंचायत में एक घर मुस्लिम आबादी है जिसका मजार से कोई मतलब नहीं है। ग्रामीणों का आरोप है
कि जांच में पहुंचे नायब तहसीलदार ने पारिवारिक मामला दिखा कर झूठी रिपोर्ट लगाकरउच्चाधिकारियों को गुमराह कर रहे हैं। प्रधान समेत गांव के दर्जनों लोगों ने उच्चाधिकारियों को शिकायती पत्र देकर अवैध मजार को हटवाने की मांग की है। कोतवाल निर्भय नारायण सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। मामला गंभीर है। हिन्दू युवकों ने मजार का निर्माण करा लिया है। अवैधानिक रूप से बनवाया गया मजार उच्चाधिकारियों के निर्देश पर हटवाया जाएगा। क्षेत्र के लोगों का कहना है,
दुर्गा पूजा महोत्सव आरंभ होने से पहले उक्त मजार को हटाया जाए इस संबंध में उच्च अधिकारियों को क्षेत्र के लोगों ने लिखित रूप से ज्ञापन भी दिया है लेकिन बताते चले की समाचार लिखे जाने तक किसी प्रकार की कोई कार्रवाई अब तक नहीं हुई है जिसको लेकर क्षेत्र में आक्रोश स्थिति बनी हुई है कभी भी किसी भी प्रकार की बड़ी घटना का अंदेशा नजर आ रहा है,
