प्रदीप कुमार गुप्ता / अशोक कुमार गुप्ता देवीपाटन मंडल कार्यालय गोण्डा। ब्यूरो प्रमुख की खास रिपोर्ट …….. देवीपाटन मंडल का मुख्य केंद्र गोण्डा में भ्रष्टाचार और घूसखोर मरीज के साथ अपशब्द का प्रयोग और उनके साथ दुर्व्यवहार करने वाली स्वास्थ्य विभाग की चीफ मेडिकल ऑफिसर रश्मि वर्मा काफ़ी दिनों से भ्रष्टाचार का आरोप लग रहे है, और वह अब उत्तर प्रदेश के मुखिया योगी सरकार को बदनाम करने के साथ कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाह रही और अपने अड़ियल रवैया के चलते अपने पद का दुरुपयोग करते हुए एक बार फिर आम जनमानस की आंखों की किरकिरी बन चुकी है, एक ऐसा शर्म नाक बयान दिया है, जिसको लेकर वह चर्चा में हैं, गोण्डा मेडिकल के ऑफिसर दिल को झकझोर देने वाली बड़े ही प्यारी मुस्कान के साथ बहुत ही शर्मनाक बयान सुनिए रश्मि वर्मा ने दो नवजात बच्चों की मौत को ले कर एक शर्मनाक बयान दिया है जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हों रहा है। पत्रकार वार्ता के दौरान सीएमओ डॉ. रश्मि वर्मा ने कहा कि एक बच्चा मर गया तो उसके लिए सब लोग यहां पर आ गए… हजारों बच्चे जिंदा हैं, जाकर लड्डू खाइए ना। इस बयान की सोशल मीडिया पर लोग जमकर निंदा कर रहे हैं। लोग इसे अमानवीय और शर्मनाक बताते हुए – सीएमओ के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं और योगी सरकार को कोष रहे है दरअस ल गोंडा जिले में प्राइवेट नर्सिंग = जो बिना पंजी करण के संचालित हो रहा था। यहां पर भर्ती दो नवजात बच्चों की – मौत हो गई।पहले मामले में इलाज का परिजनों को अस्पताल की ओर से 54,482 रुपए का – कच्चा बिल दिया गया। वहीं दूसरे मामले में भी इलाज में लापरवाही का मामला सामने आया था।जिसे लेकर गोण्डा सीएम ओ ने जांच टीम भेजकर न्यू बॉर्न इंसेंटिवकेयरयूनिट(एनआईसीयू) वार्ड को सील करवा दिया था। वही एक ही हॉस्पिटल में एक घंटे के भीतर दो नवजात बच्चों की मौत से पूरे शहर के लोगों में आक्रोश था, लेकिन सीएमओ का विवादित बयान सुनकर लोगों का गुस्सा और बढ़ गया है, वही परिजनों और स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह के अमानवीय शब्द किसी जिम्मे दा र अधिकारी को शोभा नहीं देता है।पूरा मामला गोण्डा स्थित नगर कोतवाली बहराइच रोड बीजेपी कार्यालय के पास का है। जहां पर अवैध रूप से संचालित हो रहे न्यू बॉर्न इंसेंटिव केयर यूनिट (एनआईसीयू) में एक ही दिन एक घंटे के भीतर दो नवजातों की मौत हो गई। बड़गांव के सतईपुरवा निवासी मोहित कुमार ने बताया कि मेरी पत्नी की डिलीवरी थी। जिला महिला अस्पताल में लेकर आया था। जहां मेरी पत्नी को लड़का हुआ था अंदर जब मेरे बच्चे को चेक किया गया,तो डॉक्टर परवेज इकबाल खान ने बताया कि बच्चा गंदा पानी पी लिया है। इस के बाद हमें एक व्यक्ति ने बताया जिसे मैं नहीं पहचानता हूँ, डॉ. परवेज इकबाल खान की हॉस्पिटल है वहां लेकर के जाओ बढ़िया हॉस्पिटल है, बच्चा ठीक हो जाएगा। मरता क्या नहीं कर्ता इसके बाद मैं डॉक्टर परवेज इकबाल खान के हॉस्पिटल में लेकर गया जहां, डॉ. परवेज इकबाल खान ने मेरे बच्चे को देखा उन्होंने कहा कि फीस जमा कर दो इसके बाद मैंने एक हजाररुपए फीस जमा कर दिया। लगातार बोल ते रहे कि बच्चा ठीक हो जाएगा फिर चौथे दिन हमसे बोले कि बच्चे की मौत हो गई है। जब मैं बच्चा लेने गया तो मुझसे कहाकि पचास हजार जमा कर दो फिर अपने बच्चों को लेकर के जाना है, मैंने डॉक्टर से पूछा कि हमारा बच्चा कैसे मर गया तो डॉक्टर ने कहा कि मैं नहीं जानता पैसा वहां पर डॉक्टर के स्टाफ ने मांगा था। डॉ. परवेज इकबाल खान जिला महिला अस्पताल में तैनात हैं, और वे यहाँ पर अपनी हॉस्पिटल चला रहे है। फिर मैंने इसके बाद डायल 112 बुला करके पुलिस कर्मियों को बुलाया जब वह लोग अंदर गए तो उन्होंने मुझे बच्चा दिया गया, मैं यहां डीएम के यहां एप्लिकेशन देने आया हूं। मुझे इंसाफ चाहिए। दिन में तीन बार देखने के लिए बच्चों को डॉक्टर परवेज इकबाल खान आते थे।दूसरा मामला- कटरा बाजार के कोटिया मदारा निवासी विनय सिंह की पत्नी किरन सिंह का प्रसव दस सितंबर को कटरा बाजार सीएचसी पर हुआ। नवजात की हालत बिगड़ने पर उसे भी इसी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। जहाँ पर 11 सितंबर की शाम पांच बजे दूसरे बच्चे की भी मौत हो गई।सीएमओ रश्मि वर्मा पर लग चुके आरोप लखनऊ सीएमओ कार्यालय से ट्रांसफर होकर एक जुलाई 2022 को गोण्डा आई रश्मि वर्मा का रिकॉर्ड कुछ खास अच्छा नहीं रहा है। यह पहली बार नहीं है जब डॉ. रश्मि वर्मा विवादों में घिरी हों। जिले की सातों विधानसभा के विधायक भी दिशा कि मीटिंग में केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री और अधिकारियों के सामने सीएमओ पर भ्रष्टाचार और मनमानी के आरोप लगा चुके हैं। लेकिन भ्रष्टाचार के दल दल में डूबी सीएमओपर कोई कार्रवाई नहीं हुआ। अब नवजात बच्चोंकी मौत पर दिया गया यह बयान उनके काम काज औरसंवेदनशीलता पर गंभीर सवाल खड़ा कर रहा है। गोण्डा स्वास्थ्य विभाग में तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों पर दवाओं और उपकरणों की खरीद में बड़े पैमाने पर घोटाले का आरोप है। शिकायत मिलने के बाद तत्काली न कमिश्नर देवीपाटन मंडल ने तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित की थी, और जांच रिपोर्ट में सामने आया कि करीब तीन करोड़ 93 लाख रुपए के सरकारी धन का बंदरबांट किया गया। रिपोर्ट में गोंडा सीएमओ समेत कई अधिकारियों को प्रथम दृष्टया वित्तीय अनियमितता दोषी पाया गया था।मैंने कोई गलत बयान नहीं दिया, सीएमओ डॉक्टर रश्मि वर्मा ने कहा मेरे द्वारा कोई भी गलत बयान नहीं दिया गया है। मैंने सिर्फ इतना कहा था कि जब हजारों बच्चे पैदा होते हैं तो खुशी मनाने के लिए और लड्डू खाने के लिए आप लोग नहीं जाते। एक बच्चा मर गया तो आप लोग यहां पर आ गए मैंने इस में कोई गलत बयान नहीं दिया है। जो लोग मेरे खिलाफ वीडियो वायरल कर रहे हैं उन्हें वायरल करने दीजिए। मैं ऐसी चीजों को नहीं देखती हूँ मैं इस समय बाहर आई हुई हूँ।
अंबेडकर नगर
अमेठी
अयोध्या
उत्तर प्रदेश
कृषि
क्राइम
खास खबर
गुजरात
गोण्डा
दिल्ली
नवाबगंज
बलरामपुर
बहराइच
बाराबंकी
राजनीति
रायबरेली
लखनऊ
लखीमपुर खीरी
वजीरगंज
वॉयरल न्यूज़
श्रावस्ती
सीतापुर
सुल्तानपुर
हरदोई
गोण्डा महिला चिकित्सालय की चीफ मेडिकल ऑफिसर रश्मि वर्मा का शर्मनाक बयानः जिनके कंधों पर सैकड़ो महिला डॉक्टर स्टाफ नर्सो की जिम्मेदारी जिनके कंधों पर हो , उनके कंधों पर और चेहरे पर यह कहते हुए जरा सा भी सिकन नहीं था, (कहा एक बच्चा मर गया तो सब आ गए,हजारों बच्चे जिंदा हैं, वहाँ जाकर लड्डू खाइए ना)
Related Post
Uncategorized
अंबेडकर नगर
अमेठी
अयोध्या
उत्तर प्रदेश
उन्नाव
एक्सक्लूसिव
कृषि
क्राइम
खास खबर
खेल
गोण्डा
दिल्ली
नवाबगंज
बलरामपुर
बहराइच
बाराबंकी
राजनीति
रायबरेली
लखनऊ
लखीमपुर खीरी
वजीरगंज
वॉयरल न्यूज़
श्रावस्ती
सीतापुर
सुल्तानपुर
हरदोई
Uncategorized
अंबेडकर नगर
अमेठी
अयोध्या
उत्तर प्रदेश
उन्नाव
कृषि
क्राइम
खास खबर
खेल
गोण्डा
दिल्ली
देश
नवाबगंज
बलरामपुर
बहराइच
बाराबंकी
राजनीति
रायबरेली
लखनऊ
लखीमपुर खीरी
वजीरगंज
वॉयरल न्यूज़
श्रावस्ती
सीतापुर
सुल्तानपुर
हरदोई
श्रमजीवी पत्रकार यूनियन शाखा गोण्डा के तत्वाधान में विचार गोष्ठी एवं वरिष्ठ पत्रकार सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों तथा वरिष्ठ पत्रकारों ने पत्रकारिता की चुनौतियों, निष्पक्षता और सामाजिक जिम्मेदारियों पर विचार व्यक्त किए। इस दौरान 60 वर्ष की आयुपूर्ण कर चुके 11 वरिष्ठ पत्रकारों को सम्मानित कर उनके योगदान को सराहा गया। पत्रकारों की कलम गरीब और वंचितों को न्याय दिलाने के लिए चले”: एसपी विनीत जायसवाल
अंबेडकर नगर
अमेठी
अयोध्या
उत्तर प्रदेश
उन्नाव
एक्सक्लूसिव
क्राइम
खास खबर
गोण्डा
नवाबगंज
बलरामपुर
बहराइच
बाराबंकी
राजनीति
रायबरेली
लखनऊ
लखीमपुर खीरी
वजीरगंज
वॉयरल न्यूज़
श्रावस्ती
सीतापुर
सुल्तानपुर
हरदोई
