• Mon. Jun 1st, 2026

Ashcharychakit live tv news

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार,Ashcharychakit live tv news

गोवंश की करुणा अब भ्रष्टाचार की चर्बी में तली जा रही है,गोशाला नहीं, “गोशाला लिमिटेड” चल रही है! कहते हैं,“गाय माँ होती हैं।” पर अयोध्या में तो गो माता को भी फाइल बना दिया,अयोध्या में गोबर-घोटाले के महारथी सीवीओ साहब, अब तौल कौन करेगा आपकी ईमानदारी का

ByPradeepkumargupta

Oct 19, 2025


        संगीता गुप्ता / प्रदीप कुमार गुप्ता                                                   अयोध्या धाम कार्यालय फैजाबाद                                                            ब्यूरो प्रमुख खास रिपोर्ट                    अयोध्या में गोबर-घोटाले का महारथी सीवीओ , अब तौल कौन करेगा आपकी ईमानदारी?अयोध्या।गायें भूखी हैं, चारा गुम है, और सीवीओ साहब के कमरे में एसी ठंडी हवा दे रहा है!लगता है गोवंश की करुणा अब भ्रष्टाचार की चर्बी में तली जा रही है!गोशाला नहीं, “गोशाला लिमिटेड” चल रही है! कहते हैं —“गाय माँ होती हैं।” पर अयोध्या में तो गोमाता को भी फाइल बना दिया गया है!* हर पन्ने पर एक नई गाय, हर चेक पर एक नई जात जात ‘गोवंश’, दुधारू ‘चेक’!1.32 करोड़ रुपये* का हरा चारा कागज़ पर इतना हरा कि गायें भी शरमा जाएँ, *मगर जमीन पर वही पुराना सूखा भूसा, जिस पर अफसरों की ‘ईमानदारी’ चरती रही!रोकड़ बही ऐसे गायब, जैसे सीवीओ की नीयत!सीवीओ साहब कह रहे हैं हमारी कोई भूमिका नहीं है!” अरे साहब, भूमिका नहीं है तो फिर यह ‘सीवीओ’ क्या है,चीफ वेटनरी ऑफ़िस या चीफ वासिंग ऑफिसर रोकड़ बही गायब, चेक नंबर गुम, भुगतान अपूर्ण और फिर चेहरे पर वही सरकारी मुस्कान,जैसे कह रहे हों “गोवंश मर जाए, लेकिन फाइलें जीवित रहें!”अयोध्या धाम में गोशाला के नाम पर ‘घूसशाला’भदार खुर्द, एहार, न्यूना पूरव, जाना बाजार…कहीं गोवंश गिना नहीं गया,कहीं भूसा तौला नहीं गया,कहीं भुगतान दिखा ही नहीं पर सब जगह सीवीओ की कलम खूब चली। लगता है अब गोबर में भी कमीशन का रेट तय है!ऑफलाइन पेमेंट, ऑनलाइन सफाई!ऑडिट रिपोर्ट ने जब बही पलटी,तो सीवीओ साहब ने कहा “अब तो भुगतान ऑनलाइन होता है।”वाह साहब! भूसा भले पुराना हो, पर बहाना बिलकुल नया है!गोवंश के चारे में भी डिजिटल इंडिया की दुर्गंध फैली है।सीवीओ के लिए खुला पत्र मे सीवीओ साहबअगर आपकी ईमानदारी भी चेक नंबर बिना जारी हुई है, तो जनता उसे भी “संदिग्ध भुगतान” मानेगी।गोवंश के पेट से जो पैसे निकले,वो सीधे आपके इमेज के पेट में घुस गए हैं! अब वक्त है या तो भूसे का हिसाब दीजिए, या अयोध्या की धरती से हट जाइए।गायें बोल नहीं सकतीं साहब, वरना कहतीं “गोबर हम देते हैं, मलाई तुम खाते हो सीवीओ साहब! अब वक्त है कि कोई तौल कांटा नहीं, बल्कि सीवीओ की आत्मा तौली जाए।


गोण्डा जनपद में आखिर ऐसा क्या हुआ कि 29 ग्राम पंचायत सचिवों का एक साथ ट्रांसफर कर दिया गया,पंचायत विभाग को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है, जिसने पूरे जनपद के 16 ब्लॉकों में चर्चा छेड़ दी है। जिला पंचायत राज अधिकारी द्वारा विभिन्न विकास खंडों में लंबे समय से तैनात 29 पंचायत सचिवों का स्थानांतरण कर दिया गया है। वहीं फर्जी अंकपत्र के आधार पर नौकरी हासिल करने के आरोप में एक सफाई कर्मी को निलंबित कर दिया गया है।
श्रमजीवी पत्रकार यूनियन शाखा गोण्डा के तत्वाधान में विचार गोष्ठी एवं वरिष्ठ पत्रकार सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों तथा वरिष्ठ पत्रकारों ने पत्रकारिता की चुनौतियों, निष्पक्षता और सामाजिक जिम्मेदारियों पर विचार व्यक्त किए। इस दौरान 60 वर्ष की आयुपूर्ण कर चुके 11 वरिष्ठ पत्रकारों को सम्मानित कर उनके योगदान को सराहा गया। पत्रकारों की कलम गरीब और वंचितों को न्याय दिलाने के लिए चले”: एसपी विनीत जायसवाल
उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के पदाधिकारी द्वारा लेखपाल संवर्ग की विभिन्न समस्याओं के संबंध में विस्तृत वार्ता की गई। चारों तहसीलों द्वारा प्रेषित मांग पत्रों को संलग्न करते हुए जिलाधिकारी ज्ञापन सौंपा गया। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन द्वारा सभी समस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।
error: Content is protected !!