• Mon. Jun 29th, 2026

Ashcharychakit live tv news

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार,Ashcharychakit live tv news

प्रोन्नति स्वरूप सलेक्शन ग्रेड प्रदान करते हुए,पुलिस अधीक्षक गोण्डा विनीत जायसवाल द्वारा राधेश्याम राय को उनके कंधे पर एक सफेद सितारा लगाकर सम्मानित किया गया

ByPradeepkumargupta

Oct 18, 2025


       अशोक कुमार गुप्ता /अरविंद कुमार गुप्ता                                       देवीपाटन मंडल कार्यालय जनपद मुख्यालय                                                                 गोण्डा ब्यूरो रिपोर्ट

पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी के कंधे पर लगाया गया एक सफेद सिताराअपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी  राधेश्याम राय को प्राप्त हुआ सलेक्शन ग्रेड-गोण्डा जनपद में अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) के पद पर कार्यरत                  राधेश्याम राय को प्रोन्नति स्वरूप सलेक्शन ग्रेड प्रदान किया गया है।इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक गोण्डा  विनीत जायसवाल द्वारा  राधेश्याम राय को उनके कंधे पर एक सफेद सितारा लगाकर सम्मानित किया गया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक

(पूर्वी) श्री मनोज कुमार रावत सहित अन्य सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी श्री राधेश्याम राय को बधाई दी।(संक्षिप्तपरिचय) राधेश्याम राय 2001 बैच के उत्तर प्रदेश पुलिस सेवा (PPS) अधिकारी हैं। उन्होंने एम.ए. एवं एम.एड. की उपाधियाँ प्राप्त की हैं। पुलिस सेवा के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है, जिनमें एसपी क्राइम मथुरा, स्टाफ ऑफिसर एडीजी जोन वाराणसी, एसपी सिटी झाँसी तथा एडिशनल एसपी प्रशिक्षण निदेशालय लखनऊ के रूप में उनकी सेवाएँ उल्लेखनीय रही हैं।  राधेश्याम राय द्वारा अपराध नियंत्रण,जनसहभागिता एवं सामुदायिक पुलिसिंग के क्षेत्र में सराहनीय कार्य किए गए हैं। वर्तमान में जनपद गोण्डा में अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) के रूप में कार्य करते हुए उन्होंने महिला सुरक्षा, साइबर क्राइम नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था सुदृढ़ीकरण में प्रभावी नेतृत्व प्रदान किया है।

 

 

 

 


अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे, अभियान के क्रम में थाना वजीरगंज व एसओजी/सर्विलास की संयुक्त टीमों द्वारा नामजद हत्याभियुक्त संदीप सिंह उर्फ सत्येन्द्र सिंह पुत्र स्व0 बद्री सिंह निवासी ग्राम चाचापुरवा दुर्जनपुरघाट थाना वजीरगंज जनपद गोण्डा को चंदापुर की तरफ जाने वाली पक्की सड़क से गिरफ्तार कर उसकी निशादेही पर 01 अदद लोहे का हसिया बरामद किया,पुलिस द्वारा अग्रिम वैधानिक कार्यवाही कर न्यायालय गोण्डा किया रवाना
चाचा ने उजाड़ी भतीजी के मांग का सिंदूर, प्रेम विवाह करना पड़ा युवक को महंगा, पुरानी रंजिश खूनी वारदात में बदल गई। शनिवार देर रात 35 वर्षीय आजाद सिंह का शव सड़क किनारे मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस के अनुसार, युवक के गले और पेट पर धारदार हथियार से कई वार किए गए थे। मामले में मृतक के भाई की तहरीर पर नामजद मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने चार टीमें गठित कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग समिति द्वारा गोनार्ध लॉन, गोण्डा में सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रातःकाल आयोजित इस कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर योग के माध्यम से स्वस्थ जीवन का संदेश दिया।कार्यक्रम का संचालन योग प्रशिक्षक डॉ. के.डी. तिवारी के निर्देशन में किया गया।
error: Content is protected !!