प्रदीप कुमार गुप्ता देवीपाटन मंडल कार्यालय गोण्डा ब्यूरो रिपोर्ट ।
जनपद मुख्यालय गोण्डा महज 40 से 45 किलोमीटर की दूरी पर स्थित थाना क्षेत्र नवाबगंज के कोल्हमपुर पुलिस चौकी अन्तर्गत बाजार में पति पत्नी हृदय विधारक घटना अजाम देने वाला घरेलू हिंसा की शिकार पति ने अपने बेटे के सामने ही अपने पत्नी की हत्या कर बेटे को उसके ननिहाल रघुराज नगर टिकरी
बाजार में छोड़कर फरार हो गया उक्त घटना शनिवार सुबह मिलते ही पूरे क्षेत्र में कोहराम मच गया,एक नृशंस हत्या ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। स्थानीय निवासी आरती देवी की खून से लथपथ लाश उसके घर में पाई गई। इस घटना ने पति पत्नी के रिश्ते को शर्म सार कर दिया, सूत्रों के हवाले से पता चला की
घटना रात्रि दो से तीन बजे के बीच की है, हत्यारा पति सुबह होने का इंतजार कर रहा था, हत्या आरोपी पति लगभग सुबह 5:00 बजे कोल्हापुर बाजार से मात्र अच्छी 7 किलोमीटर की दूरी पर स्थित रघुराज नगर टिकरी बाजार अपने ससुराल इकलौते बेटे को घर के बाहर छोड़कर फरार हो गया, जब यह सामने आया कि हत्या के समय उनका पांच वर्षीय बेटा, कान्हा, घर में मौजूद था।उसी मासूम के सामने उसके पिता ने उसकी मा को चाकू और हथौडे से पीटकर मार डाला मासूम ने अपने मामा को बताया, कि पापा ने मम्मी को मार डाला।मृतका आरती के भाई विनय कुमार
ने बताया कि हमारे बहन की शादी आठ साल पहले कोल्हमपुर बाजार निवासी गुनीराम से हुई थी। पति पत्नी का झगड़ा और घरेलू विवाद लंबे समय से चल रहा था। शनिवार सुबह गुनीराम अचानक बेटे को मायके छोड़कर घर से फरार हो गया।भाई विनय जब भांजे के साथ मौके पर पहुंचे, तो कमरे का दृश्य देखकर
उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। फर्श और दीवारों पर खून के छींटे थे, और शरीर पर गंभीर चोटों के निशान मौजूद थे। पुलिस ने घटनास्थल से खून से सना हथौड़ा और चाकू बरामद किया।सूचना मिलने पर अपर पुलिस अधीक्षक राधेश्याम राय और पुलिस क्षेत्र अधिकारी डॉ. उमेश्वर प्रताप सिंह एवं फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच कर और बारीकी से जांच-पड़ताल की। प्रभारी थाना निरीक्षक नवाबगंज अभय सिंह ने बताया कि मृतका के भाई
विनय की तहरीर पर आरोपी पति गुनीराम के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, और आरोपी की तलाश में है पुलिस पूरे इलाके में दबिश दे रही है। स्थानीय लोग इस घटना की में भयावह से सकते में हैं, और सवाल कर रहे हैं, कि कैसे कोई पति इतनी बेरहमी से अपनी पत्नी की जान ले सकता है, क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है की घरेलू हिंसा या पति-पत्नी में कितना बड़ा विवाद हो गया की पति ने पत्नी की हत्या कर डाली वह भी अपने 5 वर्षीय बेटे के सामने इस दिल दहलाने वाली घटना क्षेत्रीय दरिंदे पति के प्रति आक्रोश व्याप्त है,
