अरविंद कुमार गुप्ता/ उत्कर्ष कसौधन देवीपाटन मंडल कार्यालय गोण्डा ब्यूरो की रिपोर्ट
मिशन शक्ति अभियान 5.0मिशन शक्ति/एंटी रोमियो टीम थाना वजीरगंज के द्वारा आज दिनांक 21-12-2025 को उत्तर प्रदेश शासन द्वारा तथा पुलिस अधीक्षक जनपद गोण्डा विनीत कुमार जयसवाल के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक राधेश्याम राय व क्षेत्राधिकार डा0 उमेश्वर प्रभात सिंह के नेतृत्व में जनपद में
महिलाओं एवं बालिकाओं के प्रति हो रहे अपराधों जैसे-छेड़छाड़/शोषण, दहेज उत्पीड़न, बाल अपराध, एसिड अटैक इत्यादि की रोकथाम के संबंध में प्रेरित कर जागरूक करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत,व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु प्रभारी निरीक्षक विंदेश्वरी मणि त्रिपाठी के नेतृत्व में मिशन शक्ति / एंटीरोमियो टीम द्वारा ग्राम भसमपुर थाना वजीरगंज में बहु बेटी सम्मेलन का आयोजन करके बालिकाओं एवं महिलाओं को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा शुरू किए गए मिशन शक्ति अभियान 5.0 के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई तथा महिलाओं/
बच्चियों को प्रत्येक थाने पर स्थापित किए जा रहे ” मिशन शक्ति केंद्र ” के बारे में बताया गया तथा सुरक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों जैसे- यूपी आपातकालीन सेवा-112, वीमेन पॉवर लाइन 1090 ,महिला हेल्पलाइन 181, चाइल्डलाइन 1098, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, स्वास्थ्य सेवा 102,एंबुलेंस सेवा 108 इत्यादि से अवगत कराया गया तथा गुड टच व बैड टच
के बारे में बताया समझाया गया तथा पैम्पल्ट्स वितरित किए गए और साथ ही साथ साइबर हेल्प लाइन नंबर 1930 के विषय में भी विस्तृत जानकारी दी गई।मिशन शक्ति टीम थाना वजीरगंज के उप निरीक्षक कैलाश नाथ, आरक्षी आनंद यादव,आरक्षी दीपक यादव, आरक्षी मनीष कश्यप, महिला आरक्षी सरिता, महिला आरक्षी सोनम सिंह जागरूक करने का कार्य किया..
