• Mon. Jun 1st, 2026

Ashcharychakit live tv news

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार,Ashcharychakit live tv news

आगामी पंचायत चुनाव के दृष्टिगत अभी से तैयारियाँ शुरू करने व सभी बूथों के भौतिक सत्यापन शुरू करने हेतु पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन सभागार मे जनपद के समस्त राजपत्रित पुलिस अधिकारियों व थाना प्रभारियों के साथ सैनिक सम्मेलन/अपराध समीक्षा गोष्ठी की गई, अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के दिए गए, निर्देश-अपराध गोष्ठी के दौरान थाना प्रभारियों को आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियों व जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश –

ByPradeepkumargupta

Dec 19, 2025


          प्रदीप कुमार गुप्ता /अरविंद कुमार गुप्ता                                                  देवीपाटन मंडल कार्यालय गोण्डा।                             ब्यूरो प्रमुख की खास रिपोर्ट                                                  पुलिस अधीक्षक गोण्डा  विनीत कुमार जायसवाल द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन गोण्डा सभागार कक्ष में जनपद के समस्त राजपत्रित पुलिस अधिकारियों व थाना प्रभारियों के साथ सैनिक सम्मेलन/अपराध समीक्षा गोष्ठी की गयी। पुलिस अधीक्षक  द्वारा सर्वप्रथम उपस्थित पुलिस कर्मियों से उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी कर समयबद्ध निस्तारण हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया । गोष्ठी के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा उपस्थित सभी अधिकारी/कर्मचारीगण को जनपद में आगामी पंचायत चुनाव के दृष्टिगत अभी से तैयारियाँ शुरू करने व सभी बूथों के भौतिक सत्यापन शुरू करने हेतु निर्देशित किया गया । साथ ही सभी थाना प्रभारियों को गांव में असामाजिक तत्वों को चिन्हित करने हेतु निर्देशित किया गया ताकि समय रहते ऐसे व्यक्तियों के विरुद्ध आवश्यक निरोधात्मक कार्यवाही की जा सके । आगामी पंचायत चुनाव के दृष्टिगत सभी पुलिसकर्मी अपने बीट क्षेत्र के रजिस्टर-8 का अवलोकन कर बीट क्षेत्र में होने वाली हर गतिविधि जैसे – अवैध शराब निष्कर्षण, हिस्ट्रीशीटर/दुराचारी की चेकिंग व अन्य                    आपराधिक गतिविधियों की निगरानी कर लगातार बीट सूचना अंकित कराएं । तत्पश्चात  अपराध गोष्ठी कर विवेचना निस्तारण हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थानावार विवेचनाओं की प्रगति की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए । पुलिस अधीक्षक ने  लंबित विवेचनाओं विशेषकर अनावरित अभियोगो के निस्तारण तथा इनामिया, जिलाबदर अभियुक्तों की जानकारी हासिल की गयी तथा गैंगेस्टर के प्रकरणों में अभियुक्तों के विरुद्ध धारा 14(1) के तहत कितने प्रकरणों में सम्पत्ति जब्तीकरण की कार्यवाही आदि के बारे में समीक्षा की गयी तथा कितने अपराधियों के विरूद्ध एच0एस0 खोले गए, कितने अभियुक्तों के विरूद्ध गुण्डा एक्ट के तहत कार्यवाही की गयी व कितने गैंग पंजीकरण की कार्यवाही की गयी के बारे में समीक्षा की गयी ।  समस्त थाना प्रभारियों को ज्यादा से ज्यादा थानें पर रहकर जनसुनवाई कर पीड़ित फरियादियों की समस्याओं को सहानुभूति पूर्वक सुनने व उनका तत्काल निस्तारण कराने के निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक  द्वारा मादक पदार्थो की तस्करी व अवैध कच्ची शराब के निष्कर्षण, परिवहन व बिक्री करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए साथ ही नकबजनी की घटनाओं की             रोकथाम हेतु कस्बा व ग्रामीण इलाकों में रात्रि गश्त को और अधिक प्रभावी करने, बैंक व लेनदेन वाले स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतने के साथ-साथ संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ करने हेतु निर्देश दिए गए। पीआरवी वाहनों की सक्रियता बढ़ाए जाने एवं सभी पुलिसकर्मियों को ड्यूटी के दौरान दृश्यता, गतिशीलता, सजगता एवं सतर्कता बनाये रखने हेतु बताया गया। तथा आगामी नव वर्ष के दौरान संवेदनशील स्थलों, सार्वजनिक प्रतिष्ठानों, सर्राफा बाजार, कस्बा, चौराहों, बस अड्डों, रेलवे स्टेशनों, होटलों तथा धर्मशालाओं आदि महत्वपूर्ण स्थलों पर विशेष सतर्कता रखते हुए सुरक्षा हेतु प्रभावी प्रबन्ध करने हेतु निर्देशित किया गया। इसके अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक द्वारा मिशन शक्ति अभियान 5.0 अभियान के तहत महिलाओं और लड़कियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने, ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षा कवच मजबूत करने, और समाज में महिलाओं के प्रति अपराध रोकने हेतु विशेष सतर्कता बरतने के साथ महिला पुलिस बीट द्वारा महिला सम्बन्धी प्रकरणों में पीड़ित परिवार से मिलकर उनका फीडबैक लेना सुनिश्चित करेंगी। सभी राजपत्रित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। कि महिला सुरक्षा अभियान की समीक्षा करेंगे तथा एण्टी-रोमियो एवं मिशन शक्ति टीम के साथ स्कूलों/कालेजों में जाकर महिला सशक्तिकरण के प्रति जागरुक करना सुनिश्चित करेंगे।  यातायात प्रभारी को जनपद में यातायात व्यवस्था को और अधिक सुदृढ करने हेतु निर्देशित किया गया । सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों के विरूद्ध अभियान चलाकर कार्यवाही की जाए। गोण्डा पुलिस द्वारा दिनांक 01 जनवरी 2025 से अब तक जनपद गोण्डा में गैंगस्टर एक्ट के अंतर्गत 23 अभियोग पंजीकृत करते हुए कुल 120 अभियुक्तों के विरुद्ध कार्यवाही की गई है। 54 नए अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोली गई है। गैंगस्टर एक्ट के 04 प्रकरणों में अपराध से अर्जित ₹1,23,51,800/- की संपत्ति जब्त की गई है। इसके अतिरिक्त 230 अभियुक्तों के विरुद्ध गुण्डा एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है,तथा अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु 11 सक्रिय गिरोहों के विरुद्ध गैंग पंजीकरण की कार्यवाही की गई है।इस अवसर पर जनपद के अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी  मनोज कुमार रावत, अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी  राधेश्याम राय, समस्त क्षेत्राधिकारीगण, निरीक्षक प्रज्ञान, पी0आर0ओ0 पुलिस अधीक्षक, समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष/शाखा प्रभारी व पुलिस के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहें।

 


गोण्डा जनपद में आखिर ऐसा क्या हुआ कि 29 ग्राम पंचायत सचिवों का एक साथ ट्रांसफर कर दिया गया,पंचायत विभाग को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है, जिसने पूरे जनपद के 16 ब्लॉकों में चर्चा छेड़ दी है। जिला पंचायत राज अधिकारी द्वारा विभिन्न विकास खंडों में लंबे समय से तैनात 29 पंचायत सचिवों का स्थानांतरण कर दिया गया है। वहीं फर्जी अंकपत्र के आधार पर नौकरी हासिल करने के आरोप में एक सफाई कर्मी को निलंबित कर दिया गया है।
श्रमजीवी पत्रकार यूनियन शाखा गोण्डा के तत्वाधान में विचार गोष्ठी एवं वरिष्ठ पत्रकार सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों तथा वरिष्ठ पत्रकारों ने पत्रकारिता की चुनौतियों, निष्पक्षता और सामाजिक जिम्मेदारियों पर विचार व्यक्त किए। इस दौरान 60 वर्ष की आयुपूर्ण कर चुके 11 वरिष्ठ पत्रकारों को सम्मानित कर उनके योगदान को सराहा गया। पत्रकारों की कलम गरीब और वंचितों को न्याय दिलाने के लिए चले”: एसपी विनीत जायसवाल
दरगाह पर लगा सरकारी ताला
error: Content is protected !!