• Mon. Jun 29th, 2026

Ashcharychakit live tv news

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार,Ashcharychakit live tv news

प्रभु श्री राम की नगरी में स्थित श्रीराम अस्पताल में कार्यरत फार्मासिस्ट रामप्रीत वर्मा को बस्ती पुलिस ने हिरासत में उक्त प्रकरण अपहरण व हत्या के आरोप मामला में बताया जा रहा संदिग्ध बस्ती जनपद के पकौली थाना क्षेत्र की घटना से जुड़ा है

ByPradeepkumargupta

Feb 4, 2026


प्रदीप कुमार गुप्ता (editor in chief )                       अरविंद कुमार गुप्ता (voice editor)                       महानगर लखनऊ कार्यालय                                          ब्यूरो प्रमुख की खास रिपोर्ट                                          श्रीराम अस्पताल के फार्मासिस्ट को पुलिस ने हिरासत में लेकर की पूंछताछअपहरण व हत्या मामले में बताया जा रहा संदिग्ध बस्ती जनपद के पकौली थाना क्षेत्र की घटना से जुड़ा है मामलाअयोध्या महानगर प्रभु श्री राम की नगरी में स्थित श्रीराम अस्पताल में कार्यरत फार्मासिस्ट रामप्रीत वर्मा को बस्ती पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि एक सप्ताह पूर्व दर्ज अपहरण व हत्या के प्रयास के मामले में जांच के क्रम में यह कार्रवाई की गई है। मामला पड़ोसी जनपद बस्ती के पकौली थाना क्षेत्र से संबंधित है, जहां दर्ज मुकदमे में रामप्रीत संदिग्ध के रूप में सामने आया है। जानकारी के अनुसार, पुलिस टीम सोमवार तड़के करीब चार बजे अयोध्या स्थित उनके आवास पर पहुंची और उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ के लिए साथ ले गई। इसके बाद पुलिस ने श्रीराम अस्पताल पहुंचकर उनके कार्यालय और आसपास के स्थानों पर भी जांच-पड़ताल की। अपहरण में प्रयुक्त टाटा नेक्सन कार रामप्रीत वर्मा की निशानदेही पर बरामद की गई है, जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। बताया जा रहा है कि इस मामले में उनके दामाद पर अपहरण और हत्या के प्रयास के गंभीर आरोप हैं। पुलिस पूरे घटनाक्रम की कड़ियों को जोड़ते हुए वर्मा से पूछताछ कर रही है। फिलहाल मामले की जांच जारी है और पुलिस तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी।


अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे, अभियान के क्रम में थाना वजीरगंज व एसओजी/सर्विलास की संयुक्त टीमों द्वारा नामजद हत्याभियुक्त संदीप सिंह उर्फ सत्येन्द्र सिंह पुत्र स्व0 बद्री सिंह निवासी ग्राम चाचापुरवा दुर्जनपुरघाट थाना वजीरगंज जनपद गोण्डा को चंदापुर की तरफ जाने वाली पक्की सड़क से गिरफ्तार कर उसकी निशादेही पर 01 अदद लोहे का हसिया बरामद किया,पुलिस द्वारा अग्रिम वैधानिक कार्यवाही कर न्यायालय गोण्डा किया रवाना
चाचा ने उजाड़ी भतीजी के मांग का सिंदूर, प्रेम विवाह करना पड़ा युवक को महंगा, पुरानी रंजिश खूनी वारदात में बदल गई। शनिवार देर रात 35 वर्षीय आजाद सिंह का शव सड़क किनारे मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस के अनुसार, युवक के गले और पेट पर धारदार हथियार से कई वार किए गए थे। मामले में मृतक के भाई की तहरीर पर नामजद मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने चार टीमें गठित कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग समिति द्वारा गोनार्ध लॉन, गोण्डा में सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रातःकाल आयोजित इस कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर योग के माध्यम से स्वस्थ जीवन का संदेश दिया।कार्यक्रम का संचालन योग प्रशिक्षक डॉ. के.डी. तिवारी के निर्देशन में किया गया।
error: Content is protected !!