• Mon. Jun 29th, 2026

Ashcharychakit live tv news

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार,Ashcharychakit live tv news

अपर जिला मजिस्ट्रेट अयोध्या वित्त एवं राजस्व ने 36 लाख रूपये लोन के प्रकरण में सुनवाई के बाद अधिनियम की धारा 14 में दी गयी शक्तियों का प्रयोग करते हुए बंधकशुदा सम्पत्ति पर कब्जा बैंक को दिये जाने का आदेश 36 लाख रूपये लोन प्रकरण में पंजाब नेशनल बैंक के पक्ष में हुआ

ByPradeepkumargupta

Feb 4, 2026


         संगीता कसौधन / नेहा सिंह राजपूत                               महानगर अयोध्या /फैजाबाद कार्यालय                                                         (ब्यूरो प्रमुख की खास रिपोर्ट)                      महानगर जनपद अयोध्या जिला मजिस्ट्रेट वित्त एवं राजस्व ने मेसर्स नारायण देशी फूड्स की बंधकशुदा सम्पत्ति पर कब्जा बैंक के पक्ष में देने का दिया आदेश अयोध्या न्यायालय के अपर जिला मजिस्ट्रेट वित्त एवं राजस्व अमित कुमार भट्ट ने 36 लाख रूपये लोन लेकर अदा न करने के प्रकरण में पंजाब नेशनल बैंक कुमारगंज के पक्ष में अधिनियम की धारा 14 में दी गयी शक्तियों का प्रयोग करते हुए बंधकशुदा सम्पत्ति पर कब्जा दिलाये जाने का आदेश पारित किया है। साथ ही उप जिलाधिकारी मिल्कीपुर को निर्देशित किया है कि बैंक के सक्षम अधिकारी द्वारा सम्पर्क किये जाने पर क्षेत्रीय पुलिस बल के सहयोग से हर्जे खर्चे सहित बंधकशुदा सम्पत्ति पर नियमानुसार बैंक को कब्जा दिलाये जाने की कार्यवाही सुनिश्चित करें। याची को निर्देशित किया जाता है कि सुसंगत अभिलेखों के साथ संबंधित अधिकारियों से सम्पर्क कर प्रश्नगत लोन में बंधकशुदा सम्पत्ति पर कब्जा प्राप्त करे।पंजाब नेशनल बैंक की शाखा कुमारगंज-अयोध्या के विधि सलाहकार व वरिष्ठ अधिवक्ता के.एल. गोयल व सक्षम अग्रवाल ने पैरवी किया। अधिवक्ता के मुताबिक विपक्षी मेसर्स नारायण देशी फूड्स के प्रोपराइटर श्रीनारायण मिश्रा पुत्र भगवानदत्त निवासी रौतावां खंडासा मिल्कीपुर अयोध्या ने पंजाब नेशनल बैंक जनपद अयोध्या से 36 लाख रूपये का ऋण प्राप्त किया था। ऋण के एवज में विपक्षी ने अपनी अचल व कृषक प्लाट 1257 व 1258 बतौर जमानत बैंक के पक्ष में बंधक किया गया था। साथ ही ब्याज को अदा करने की गारंटी लिया था। ऋण की किस्तों का भुगतान नियमित नहीं किया गया जिस कारण ऋण खाता अनियमित होकर एनपीए हो गया। बैंक द्वारा विपक्षी से कर्जे की बावत नोटिस देने के बावजूद कर्ज की अदायगी नहीं की गयी। इसके फलस्वरूप बैंक ने अधिनियम की धारा 13 (2) के तहत नोटिस 5 नवम्बर 2024 को भेजा गया साथ ही विपक्षी से सात दिन के अन्दर उपरोक्त ऋण ब्याज सहित अदा करने के लिए कहा गया लेकिन विपक्षी ने बकाया राशि अदा नहीं किया इसके बाद बैंक ने बंधक सम्पत्ति पर कब्जा लेने के लिए नोटिस 31 जनवरी 2025 को भेजा। बावजूद इसके लोन ब्याज सहित न जमा करने पर पंजाब नेशनल बैंक शाखा कुमारगंज के अधिवक्ता के.एल. गोयल व सक्षम अग्रवाल ने विपक्षी प्रोपराइटर नारायण देशी फूड्स के विरूद्ध जिला मजिस्ट्रेट के न्यायालय में मुकदमा दायर किया। जिला मजिस्ट्रेट ने इस मुकदमें के निस्तरण के लिए अपर जिला मजिस्ट्रेट वित्त एवं राजस्व की अदालत में 28 अप्रैल 2025 को स्थानांत्रित किया था। इसके पश्चात अपर जिला मजिस्ट्रेट वित्त एवं राजस्व ने 36 लाख रूपये लोन के प्रकरण में सुनवाई के बाद अधिनियम की धारा 14 में दी गयी शक्तियों का प्रयोग करते हुए बंधकशुदा सम्पत्ति पर कब्जा बैंक को दिये जाने का आदेश पारित किया है।


अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे, अभियान के क्रम में थाना वजीरगंज व एसओजी/सर्विलास की संयुक्त टीमों द्वारा नामजद हत्याभियुक्त संदीप सिंह उर्फ सत्येन्द्र सिंह पुत्र स्व0 बद्री सिंह निवासी ग्राम चाचापुरवा दुर्जनपुरघाट थाना वजीरगंज जनपद गोण्डा को चंदापुर की तरफ जाने वाली पक्की सड़क से गिरफ्तार कर उसकी निशादेही पर 01 अदद लोहे का हसिया बरामद किया,पुलिस द्वारा अग्रिम वैधानिक कार्यवाही कर न्यायालय गोण्डा किया रवाना
चाचा ने उजाड़ी भतीजी के मांग का सिंदूर, प्रेम विवाह करना पड़ा युवक को महंगा, पुरानी रंजिश खूनी वारदात में बदल गई। शनिवार देर रात 35 वर्षीय आजाद सिंह का शव सड़क किनारे मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस के अनुसार, युवक के गले और पेट पर धारदार हथियार से कई वार किए गए थे। मामले में मृतक के भाई की तहरीर पर नामजद मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने चार टीमें गठित कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग समिति द्वारा गोनार्ध लॉन, गोण्डा में सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रातःकाल आयोजित इस कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर योग के माध्यम से स्वस्थ जीवन का संदेश दिया।कार्यक्रम का संचालन योग प्रशिक्षक डॉ. के.डी. तिवारी के निर्देशन में किया गया।
error: Content is protected !!