प्रदीप कुमार गुप्ता/ अखिलेश त्रिपाठी देवीपाटन मंडल कार्यालय गोण्डा । नवाबगंज ब्यूरो प्रमुख की खास रिपोर्ट
क्षेत्र के लौव्वाबीरपुर गांव में शुक्रवार को भव्य कलश यात्रा के साथ संगीतमय श्रीमद्भाभगवत कथा का शुभारंभ श्रद्धा और उल्लास के वातावरण में किया गया। कथा आयोजन के मुख्य यजमान गांव निवासी एवं संत कबीर नगर जनपद में उपजिलाधिकारी हृदयराम तिवारी के पिता रिटायर्ड लेखपाल सूर्यलाल तिवारी एवं माता शिव देवी हैं।शुभारंभ के अवसर पर आयोजित कलश यात्रा में सैकड़ों महिलाओं एवं युवतियों ने सिर पर पवित्र कलश और नारियल धारण कर भागवत पीठ से यात्रा निकाली। यह यात्रा गांव के हट्ठी माता पीठ से जल भरकर विभिन्न धार्मिक स्थलों की परिक्रमा करते हुए पुनः कथा स्थल पर आकर सम्पन्न हुई। यात्रा के दौरान डीजे पर बज रहे भजनों की धुन पर
श्रद्धालु महिलाओं ने भक्तिभाव से नृत्य कर माहौल को भक्तिमय बना दिया।अयोध्या धाम से पधारे कथा व्यास मनीष चंद्र त्रिपाठी जी महाराज ने प्रथम दिवस की कथा में श्रीमद्भागवत की महिमा का वर्णन करते हुए कहा कि यह केवल एक धार्मिक ग्रंथ नहीं, बल्कि जीवन को सद्मार्ग पर ले जाने वाला दिव्य मार्गदर्शन है। इसके श्रवण से मनुष्य के पापों का क्षय होता है तथा उसे भक्ति, ज्ञान और वैराग्य की प्राप्ति होती है। उन्होंने कहा कि भगवान की लीलाओं का स्मरण मानव जीवन को सफल बनाता है और समाज में प्रेम, सद्भाव एवं संस्कारों की स्थापना करता है।इस अवसर पर उपजिलाधिकारी हृदयराम तिवारी, दीपक देव तिवारी, पं. श्याम त्रिपाठी, अजय तिवारी, विश्वामित्र तिवारी, हरिमंगल, उद्भव, उन्नत, उत्पल, सुषमा देवी, रेखा, शांति देवी, पूर्णिमा, रानी, स्वीटी, ब्यूटी, खुशी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
Uncategorized
अंबेडकर नगर
अमेठी
अयोध्या
उत्तर प्रदेश
उन्नाव
एक्सक्लूसिव
कृषि
क्राइम
खास खबर
खेल
गोण्डा
दिल्ली
देश
नवाबगंज
बलरामपुर
बहराइच
बाराबंकी
राजनीति
रायबरेली
लखनऊ
लखीमपुर खीरी
वजीरगंज
वॉयरल न्यूज़
श्रावस्ती
सीतापुर
सुल्तानपुर
हरदोई
लौव्वाबीरपुर गांव में शुक्रवार को भव्य कलश यात्रा के साथ संगीतमय श्रीमद्भाभगवत कथा का शुभारंभ श्रद्धा और उल्लास के वातावरण में किया गया। कथा आयोजन के मुख्य यजमान गांव निवासी एवं संत कबीर नगर जनपद में उपजिलाधिकारी हृदयराम तिवारी के पिता रिटायर्ड लेखपाल सूर्यलाल तिवारी एवं माता शिव देवी हैं,शुभारंभ के अवसर पर आयोजित कलश यात्रा में सैकड़ों महिलाओं एवं युवतियों ने सिर पर पवित्र कलश और नारियल धारण कर भागवत पीठ से यात्रा निकाली।
Related Post
Uncategorized
अंबेडकर नगर
अमेठी
अयोध्या
उत्तर प्रदेश
उन्नाव
एक्सक्लूसिव
कृषि
क्राइम
खास खबर
खेल
गोण्डा
दिल्ली
नवाबगंज
बलरामपुर
बहराइच
बाराबंकी
राजनीति
रायबरेली
लखनऊ
लखीमपुर खीरी
वजीरगंज
वॉयरल न्यूज़
श्रावस्ती
सीतापुर
सुल्तानपुर
हरदोई
Uncategorized
अंबेडकर नगर
अमेठी
अयोध्या
उत्तर प्रदेश
उन्नाव
कृषि
क्राइम
खास खबर
खेल
गोण्डा
दिल्ली
देश
नवाबगंज
बलरामपुर
बहराइच
बाराबंकी
राजनीति
रायबरेली
लखनऊ
लखीमपुर खीरी
वजीरगंज
वॉयरल न्यूज़
श्रावस्ती
सीतापुर
सुल्तानपुर
हरदोई
