अशोक कुमार गुप्ता /अरविंद कुमार गुप्ता अयोध्या धाम कार्यालय फैजाबाद। ( ब्यूरो प्रमुख रूबी सोनी की खास रिपोर्ट) मुख्य विकास अधिकारी कृष्ण कुमार सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला पर्यटन एवं संस्कृति परिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद के धार्मिक, सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक स्थलों के विकास एवं संवर्धन को लेकर विस्तृत समीक्षा की गई।बैठक के दौरान पिछली बैठक में लिए गए निर्णयों के अनुपालन की समीक्षा करते हुए अयोध्या में प्रस्तावित हेरिटेज वॉक एवं निर्धारित रूट के क्रियान्वयन पर चर्चा हुई। इस संबंध में टूर ऑपरेटर्स, ट्रैवल एजेंट्स और टूर गाइड से जुड़े निर्णयों की पुष्टि की जानकारी ली गई। सीडीओ ने निर्देश दिए कि हेरिटेज वॉक को सुव्यवस्थित एवं आकर्षक बनाकर पर्यटकों को बेहतर अनुभव उपलब्ध कराया जाए।इसके अलावा उत्तर प्रदेश पर्यटन नीति-2022 के तहत लुप्तप्राय कला के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए किए जा रहे प्रयासों की भी समीक्षा की गई। संबंधित विभागों को इसके प्रभावी क्रियान्वयन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।बैठक में मुख्यमंत्री पर्यटन स्थलों के विकास योजना के अंतर्गत विभिन्न धार्मिक स्थलों—गुरु रविदास मंदिर, पाल बघेल मंदिर, पंचायती राम जानकी मंदिर, श्री राम जानकी रजक वंश धोबी पंचायती मंदिर, पासी मंदिर कानीगंज, रुदौली क्षेत्र के ग्राम भुलामऊ स्थित सत्यनामी आश्रम, मिल्कीपुर के मजनाई गांव में साई दाता आश्रम, प्राचीन श्री युगल सरकार कुंज पंचायती मंदिर तथा बाबा गंगारामन ब्रह्मदेव, हनुमान कोटहीन व भवानी भरदहन भवानी मंदिर—पर विकसित की जाने वाली मूलभूत सुविधाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।सीडीओ ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि इन स्थलों पर मल्टीपरपज हॉल, सुलभ शौचालय, पेयजल व्यवस्था, समुचित प्रकाश, बैठने के लिए बेंच तथा क्यूआर/बारकोड युक्त साइनेज की व्यवस्था समयबद्ध ढंग से सुनिश्चित की जाए, ताकि पर्यटकों और श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। साथ ही डीडी पर्यटन को ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों की हेरिटेज साइट्स की सूची तैयार करने के निर्देश दिए गए, जिससे उन्हें भी पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जा सके।बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. देवेंद्र भिटौरिया, उपनिदेशक पर्यटन ब्रजपाल सिंह सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कार्यदायी संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
Uncategorized
अंबेडकर नगर
अमेठी
अयोध्या
उत्तर प्रदेश
उन्नाव
एक्सक्लूसिव
कर्नाटक
कृषि
केरल
क्राइम
खास खबर
खेल
गोण्डा
झारखंड
तमिलनाडु
दिल्ली
देश
नवाबगंज
बलरामपुर
बहराइच
बाराबंकी
राजनीति
रायबरेली
लखनऊ
लखीमपुर खीरी
वजीरगंज
वॉयरल न्यूज़
श्रावस्ती
सीतापुर
सुल्तानपुर
हरदोई
अयोध्या में प्रस्तावित हेरिटेज वॉक एवं निर्धारित रूट के क्रियान्वयन पर चर्चा हुई। इस संबंध में टूर ऑपरेटर्स, ट्रैवल एजेंट्स और टूर गाइड से जुड़े निर्णयों की पुष्टि की जानकारी ली गई।कलेक्ट्रेट सभागार में जिला पर्यटन एवं संस्कृति परिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद के धार्मिक, सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक स्थलों के विकास एवं संवर्धन को लेकर विस्तृत समीक्षा की गई।
Related Post
Uncategorized
अंबेडकर नगर
अमेठी
अयोध्या
उत्तर प्रदेश
उन्नाव
एक्सक्लूसिव
कृषि
क्राइम
खास खबर
खेल
गोण्डा
दिल्ली
नवाबगंज
बलरामपुर
बहराइच
बाराबंकी
राजनीति
रायबरेली
लखनऊ
लखीमपुर खीरी
वजीरगंज
वॉयरल न्यूज़
श्रावस्ती
सीतापुर
सुल्तानपुर
हरदोई
Uncategorized
अंबेडकर नगर
अमेठी
अयोध्या
उत्तर प्रदेश
उन्नाव
कृषि
क्राइम
खास खबर
खेल
गोण्डा
दिल्ली
देश
नवाबगंज
बलरामपुर
बहराइच
बाराबंकी
राजनीति
रायबरेली
लखनऊ
लखीमपुर खीरी
वजीरगंज
वॉयरल न्यूज़
श्रावस्ती
सीतापुर
सुल्तानपुर
हरदोई
