• Tue. Sep 8th, 2026

Ashcharychakit live tv news

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार,Ashcharychakit live tv news

बैंकिंग में बड़ा बदलाव एटीएम ट्रांजैक्शन फीस और लिमिट में परिवर्तन अगर आप भी बैंक के काम और कैश निकालने के लिए एटीएम (ATM) का इस्तेमाल करते हैं, तो यह खबर आपके लिए बहुत जरूरी है। नए वित्त वर्ष की शुरुआत यानी 1 अप्रैल 2026 से एटीएम ट्रांजैक्शन पॉलिसी में बड़े बदलाव होने जा रहे हैं।

ByPradeepkumargupta

Mar 22, 2026


      प्रदीप कुमार गुप्ता (editor in chief )                                                    लखनऊ महानगर कार्यालय                                                        ब्यूरो प्रमुख की खास रिपोर्ट                                       बैंकिंग में बड़ा बदलाव : एटीएम ट्रांजैक्शन फीस और लिमिट में परिवर्तन अगर आप भी बैंक के काम और कैश निकालने के लिए एटीएम (ATM) का इस्तेमाल करते हैं, तो यह खबर आपके लिए बहुत जरूरी है। नए वित्त वर्ष की शुरुआत यानी 1 अप्रैल 2026 से एटीएम ट्रांजैक्शन पॉलिसी में बड़े बदलाव होने जा रहे हैं। देश के प्रमुख बैंकों HDFC बैंक, पंजाब नेशनल बैंक (PNB) और बंधन बैंक ने अपनी एटीएम पॉलिसी और ट्रांजैक्शन फीस में बदलाव किया है, जिसका सीधा असर आपकी जेब और डेली लिमिट पर पड़ेगा!!एचडीएफसी बैंक ने बड़ा बदलाव करते हुए कहा है कि अब ATM से UPI के जरिए कैश निकालना भी आपके फ्री ट्रांजैक्शन लिमिट में शामिल होगा। इसका मतलब है कि अगर आप पहले से तय फ्री लिमिट पार कर लेते हैं, तो हर एक्स्ट्रा ट्रांजैक्शन पर ₹23+ टैक्स देना होगा। पहले UPI कैश निकासी को अलग माना जाता था, लेकिन अब इसे सामान्य ATM निकासी जैसा ही माना जाएगा!! PNB ने अपने कई डेबिट कार्ड्स के लिए रोजाना कैश निकालने की सीमा कम कर दी है। कुछ कार्ड्स पर लिमिट ₹1 लाख से घटाकर ₹50,000 कर दी गई है, जबकि प्रीमियम कार्ड्स पर लिमिट ₹1.5 लाख से घटाकर ₹75,000 कर दी गई है। इसका मतलब है कि अब बड़ी रकम निकालने के लिए आपको कई बार ATM जाना पड़ सकता है!!


आज के आधुनिक युग में शिक्षा का महत्व बहुत बढ़ गया है तकनीक और इंटरनेट के माध्यम से ज्ञान प्राप्त करना आसान हो गया है लेकिन एक शिक्षक का महत्व कभी भी काम नहीं हो सकता है एक शिक्षक विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।डॉ अंजना सिंह असिस्टेंट प्रोफ़ेसर (हिन्दी विभाग)
सूचना निदेशालय जनसंपर्क विभाग उत्तर प्रदेश ने राज्य भर के सभी ज़िलों के मान्यता प्राप्त पत्रकारों पर दर्ज मुकदमों का ब्योरा मांगा! 28 जुलाई ये सूची “प्रत्येक दशा” में माँगी गई! किसी बड़ी अंदेशा का इशारा मान्यता प्राप्त पत्रकारों के ऊपर दर्ज मुकदमों के चलते रद्द हो सकती है
अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे, अभियान के क्रम में थाना वजीरगंज व एसओजी/सर्विलास की संयुक्त टीमों द्वारा नामजद हत्याभियुक्त संदीप सिंह उर्फ सत्येन्द्र सिंह पुत्र स्व0 बद्री सिंह निवासी ग्राम चाचापुरवा दुर्जनपुरघाट थाना वजीरगंज जनपद गोण्डा को चंदापुर की तरफ जाने वाली पक्की सड़क से गिरफ्तार कर उसकी निशादेही पर 01 अदद लोहे का हसिया बरामद किया,पुलिस द्वारा अग्रिम वैधानिक कार्यवाही कर न्यायालय गोण्डा किया रवाना
error: Content is protected !!