प्रदीप कुमार गुप्ता (editor in chief) अशोक कुमार गुप्ता (voice editor ) देवीपाटन मंडल कार्यालय गोण्डा ( ब्यूरो प्रमुख की खास रिपोर्ट)
पुलिस अधीक्षक गोण्डा विनीत जायसवाल द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी अंकुश लगाने तथा संगठित अपराध में संलिप्त व्यक्तियों के आर्थिक स्रोतों को ध्वस्त करने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में बड़ी कार्यवाही की गयी है। इसी क्रम में संगठित गिरोह बनाकर मारपीट एवं गम्भीर अपराध कारित
कर अवैध धन अर्जित करने वाले अभियुक्त अनन्तराम यादव पुत्र छोटे लाल निवासी खुर्दाबाद जफरापुर थाना नवाबगंज जनपद गोण्डा के विरुद्ध उपलब्ध साक्ष्यों एवं अभिलेखों के आधार पर अवैध अर्जित संपत्ति के संबंध में रिपोर्ट तैयार कर सक्षम प्राधिकारी को प्रेषित की गयी थी। श्रीमान जिलाधिकारी, जनपद गोण्डा द्वारा पारित आदेश के अनुपालन में धारा 14(1) उ0प्र0 गिरोहबन्द एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी गोण्डा श्री राधेश्याम राय के पर्यवेक्षण में
राजस्व विभाग एवं पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा प्रभावी जब्तीकरण/कुर्की की कार्यवाही संपन्न की गयी। इस दौरान अभियुक्त के भिन्न-भिन्न गाटा सं0 की भूमि कीमती 7,62,450/- रुपये की कुर्क की गयी। गोण्डा पुलिस की इस कार्रवाई से यह स्पष्ट संदेश गया है,कि संगठित अपराध कर अवैध संपत्ति अर्जित करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा तथा उनके आर्थिक तंत्र को विधिक प्रावधानों के तहत ध्वस्त किया जाएगा। इस प्रकार की कार्यवाही से अपराधियों में भय व्याप्त है तथा आमजन में सुरक्षा की भावना सुदृढ़ हुई है। जनपद गोण्डा पुलिस द्वारा गैंगस्टरों एवं समाज विरोधी तत्वों के विरुद्ध उनके आपराधिक कृत्यों से अर्जित अवैध संपत्तियों के चिन्हीकरण, कुर्की एवं जब्तीकरण की कार्रवाई आगे भी निरंतर, कठोर एवं प्रभावी रूप से जारी रहेगी।जब्त सम्पत्ति का विवरण1. गाटा सं0 645/0.042 हे0 व गाटा सं0 646/0.0753 हे0 कीमती 7,62,450/- रू0अभियुक्त के विरुद्ध पंजीकृत अभियोग का विवरण 01. मु0अ0सं0 27/2025 धारा 3(1) यू0पी0 गैंगस्टर अधिनियम थाना नवाबगंज जनपद गोण्डा।सीज/कुर्की करने वाली पुलिस व राजस्व विभाग की संयुक्त टीम में जयशंकर सिंह नायब तहसीलदार,अभय सिंह थानाध्यक्ष नवाबगंज मय टीम,विपुल कुमार पाण्डेय थानाध्यक्ष वजीरगंज मय टीम, परशुराम मिश्रा आरoआई। सिद्धार्थ द्विवेदी लेखपाल,ओमप्रकाश वर्मा लेखपाल शामिल रहे ।
