• Mon. Jun 29th, 2026

Ashcharychakit live tv news

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार,Ashcharychakit live tv news

लग्जरी गाड़ियों पर पत्थरबाजी से दहशत, पुलिसिया तंत्र पूरी तरीके से असफल गोण्डा जनपद के नवाबगंज–मनकापुर मार्ग पर किशुनदासपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास अराजकतत्वों का आतंक चरम पर। बेखौफ बदमाश रात के अंधेरे में लग्जरी गाड़ियों को निशाना बनाकर पत्थरबाजी कर रहे हैं, जिससे राहगीरों में जबरदस्त दहशत का माहौल कायम,अराजकतत्वों के हौसले बुलंद

ByPradeepkumargupta

Apr 2, 2026


          अशोक कुमार गुप्ता (editor Uttar Pradesh)                                  अरविंद कुमार गुप्ता (voice editor)              देवीपाटन मंडल कार्यालय गोण्डा                                                                       ब्यूरो प्रमुख की खास रिपोर्ट                                         लग्जरी गाड़ियों पर पत्थरबाजी से दहशत, पुलिस के हाथ खाली गोण्डा जनपद के नवाबगंज–मनकापुर मार्ग पर किशुन दासपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास अराजकतत्वों का आतंक चरम पर है। बेखौफ बदमाश रात के अंधेरे में लग्जरी गाड़ियों को निशाना बनाकर पत्थरबाजी कर रहे हैं, जिससे राहगीरों में जबरदस्त दहशत फैल गई है।मंगलवार और बुधवार की रात करीब 10 बजे अज्ञात                                       हमलावरों ने चलती गाड़ियों पर ताबड़तोड़ पत्थर बरसाकर उनके शीशे चकनाचूर कर दिए। अचानक हुए इस हमले से वाहन चालकों में हड़कंप मच गया और लोग जान बचाकर भागने को मजबूर हो गए।घटना के बाद पीड़ित चालक कोल्हमपुर चौकी पहुंचे और चौकी प्रभारी उमेश सिंह को पूरी जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक हमलावर फरार हो चुके थे। घटनास्थल से कोई ठोस सुराग नहीं मिल सका, जिससे पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।चौकी प्रभारी उमेश सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है, लेकिन लगातार हो रही इन घटनाओं से साफ है कि अराजकतत्वों के हौसले बुलंद हैं और पुलिस का खौफ नहीं है।फिलहाल इस सनसनीखेज वारदात से इलाके में डर का माहौल है। रात में इस मार्ग से गुजरने वाले लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं और प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।


अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे, अभियान के क्रम में थाना वजीरगंज व एसओजी/सर्विलास की संयुक्त टीमों द्वारा नामजद हत्याभियुक्त संदीप सिंह उर्फ सत्येन्द्र सिंह पुत्र स्व0 बद्री सिंह निवासी ग्राम चाचापुरवा दुर्जनपुरघाट थाना वजीरगंज जनपद गोण्डा को चंदापुर की तरफ जाने वाली पक्की सड़क से गिरफ्तार कर उसकी निशादेही पर 01 अदद लोहे का हसिया बरामद किया,पुलिस द्वारा अग्रिम वैधानिक कार्यवाही कर न्यायालय गोण्डा किया रवाना
चाचा ने उजाड़ी भतीजी के मांग का सिंदूर, प्रेम विवाह करना पड़ा युवक को महंगा, पुरानी रंजिश खूनी वारदात में बदल गई। शनिवार देर रात 35 वर्षीय आजाद सिंह का शव सड़क किनारे मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस के अनुसार, युवक के गले और पेट पर धारदार हथियार से कई वार किए गए थे। मामले में मृतक के भाई की तहरीर पर नामजद मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने चार टीमें गठित कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग समिति द्वारा गोनार्ध लॉन, गोण्डा में सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रातःकाल आयोजित इस कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर योग के माध्यम से स्वस्थ जीवन का संदेश दिया।कार्यक्रम का संचालन योग प्रशिक्षक डॉ. के.डी. तिवारी के निर्देशन में किया गया।
error: Content is protected !!