• Mon. Jun 29th, 2026

Ashcharychakit live tv news

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार,Ashcharychakit live tv news

नवाबगंज थाना क्षेत्र के पुलिस चौकी कोल्हमपुर चौकी ग्राम सभा पहली भगाही गांव में गुरुवार दोपहर अज्ञात कारणों से गेहूं के खेत में भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आकर लगभग 15 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई,

ByPradeepkumargupta

Apr 2, 2026


    आनंद कुमार द्विवेदी /अरविंद कुमार गुप्ता                                             देवीपाटन मंडल कार्यालय गोण्डा                                                  नवाबगंज ब्यूरो प्रमुख की खास रिपोर्ट  ।                     तरबगंज तहसील क्षेत्र अंतर्गत नवाबगंज थाना क्षेत्र के पुलिस चौकी कोल्हमपुर चौकी ग्राम सभा पहली भगाही गांव में गुरुवार दोपहर अज्ञात कारणों से गेहूं के खेत में भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आकर लगभग 15 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई, जिससे किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ा।इस घटना में किसान राम गनेश यादव, पुजारी चौहान, जमुना चौहान व प्रदीप यादव की फसल पूरी तरह नष्ट हो गई। सूचना मिलने पर

हल्का लेखपाल दिनेश यादव मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।लेखपाल दिनेश यादव ने बताया कि घटना की जांच कर रिपोर्ट तहसील प्रशासन को भेजी जाएगी। रिपोर्ट के आधार पर प्रभावित किसानों को उनकी क्षति के अनुसार मुआवजा दिलाया जाएगा।ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक फसल पूरी तरह जल चुकी थी। घटना के बाद क्षेत्र में किसानों के बीच चिंता का माहौल बना हुआ है।


अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे, अभियान के क्रम में थाना वजीरगंज व एसओजी/सर्विलास की संयुक्त टीमों द्वारा नामजद हत्याभियुक्त संदीप सिंह उर्फ सत्येन्द्र सिंह पुत्र स्व0 बद्री सिंह निवासी ग्राम चाचापुरवा दुर्जनपुरघाट थाना वजीरगंज जनपद गोण्डा को चंदापुर की तरफ जाने वाली पक्की सड़क से गिरफ्तार कर उसकी निशादेही पर 01 अदद लोहे का हसिया बरामद किया,पुलिस द्वारा अग्रिम वैधानिक कार्यवाही कर न्यायालय गोण्डा किया रवाना
चाचा ने उजाड़ी भतीजी के मांग का सिंदूर, प्रेम विवाह करना पड़ा युवक को महंगा, पुरानी रंजिश खूनी वारदात में बदल गई। शनिवार देर रात 35 वर्षीय आजाद सिंह का शव सड़क किनारे मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस के अनुसार, युवक के गले और पेट पर धारदार हथियार से कई वार किए गए थे। मामले में मृतक के भाई की तहरीर पर नामजद मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने चार टीमें गठित कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग समिति द्वारा गोनार्ध लॉन, गोण्डा में सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रातःकाल आयोजित इस कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर योग के माध्यम से स्वस्थ जीवन का संदेश दिया।कार्यक्रम का संचालन योग प्रशिक्षक डॉ. के.डी. तिवारी के निर्देशन में किया गया।
error: Content is protected !!