• Mon. Jun 29th, 2026

Ashcharychakit live tv news

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार,Ashcharychakit live tv news

घटना के बाद मामला “ब्लाइंड मर्डर” बन गया था,और गांव में डर और आक्रोश का माहौल फैल गया था।लेकिन पुलिस ने हार नहीं मानी।तकनीकी साक्ष्य, कॉल डिटेल और लगातार जांच के आधार पर आखिरकार इस हत्याकांड का राज खुल गया,तब हर किसी के मन में सिर्फ एक सवाल था,आखिर इस बेटी का कातिल कौन है ? अब इस मामले में बड़ा खुलासा हो गया है।पुलिस ने उस शख्स को गिरफ्तार कर लिया है,जिस पर युवती ने सबसे ज्यादा भरोसा किया था।और सच्चाई सामने आने के बाद हर कोई हैरान है,क्योंकि कातिल कोई अजनबी नहीं, बल्कि उसी का प्रेमी निकला।

ByPradeepkumargupta

Apr 5, 2026


           प्रदीप कुमार गुप्ता (editor in chief)                                              देवीपाटन मंडल कार्यालय गोण्डा                                                       ब्यूरो प्रमुख की खास रिपोर्ट                             गोण्डा जनपद में एक और बेटी कों वली की वेदी पर चढ़ा दिया उक्त घटना प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है 2 दिन पहले हमने आपको की उस दर्दनाक घटना के बारे में बताया था,जहां एक लापता युवती का शव गन्ने के खेत में मिला था और पूरा गांव दहशत में था।तब हर किसी के मन में सिर्फ एक सवाल था,आखिर इस बेटी का कातिल कौन है ? अब इस मामले में बड़ा खुलासा हो गया है।पुलिस ने उस शख्स को गिरफ्तार कर लिया है,जिस पर युवती ने सबसे ज्यादा भरोसा किया था।और सच्चाई सामने आने के बाद हर कोई हैरान है,क्योंकि कातिल कोई अजनबी नहीं, बल्कि उसी का प्रेमी निकला। 💔यह पूरा मामला गोण्डा जनपद के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के भीटी भदवल गांव का है,जहां 22 वर्षीय युवती शीला 29 मार्च 2026 को दोपहर करीब 12 बजे घर से निकली थी।परिवार को लगा कि वह रोज की तरह बाहर गई है,लेकिन शाम तक वह वापस नहीं लौटी।जब बेटी घर नहीं लौटी, तो परिवार वालों को चिंता होने लगी।उन्होंने आसपास के रिश्तेदारों और गांव वालों से पूछताछ शुरू की,लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।रात भर परिवार और गांव के लोग उसे ढूंढते रहे, लेकिन हर कोशिश नाकाम रही। अगले दिन यानी 30 मार्च 2026 को परिजनों ने कोतवाली देहात थाने में युवती की गुमशुदगी दर्ज कराई।पुलिस ने मामला दर्ज कर तलाश शुरू की, लेकिन चार दिन तक युवती का कोई पता नहीं चल सका।हर गुजरते दिन के साथ परिवार की बेचैनी बढ़ती जा रही थी।फिर वह दिन आया, जिसने पूरे गांव को हिला कर रख दिया। 2 अप्रैल 2026 को गांव के पास एक गन्ने के खेत में युवती का शव मिला।सबसे चौंकाने वाली बात यह थी कि युवती के हाथ बंधे हुए थेऔर गले पर धारदार हथियार से वार के निशान थे।इस घटना के बाद मामला “ब्लाइंड मर्डर” बन गया था,और गांव में डर और आक्रोश का माहौल फैल गया था।लेकिन पुलिस ने हार नहीं मानी।तकनीकी साक्ष्य, कॉल डिटेल और लगातार जांच के आधार पर आखिरकार इस हत्याकांड का राज खुल गया।जांच में सामने आया कि इस हत्या के पीछे कोई और नहीं,बल्कि युवती का प्रेमी अरुण कुमार ही था,जो बिहार के रोहतास जिले का रहने वाला है।पुलिस के अनुसार, दोनों की दोस्ती साल 2022 में सोशल मीडिया के जरिए हुई थी।धीरे-धीरे यह दोस्ती प्रेम संबंध में बदल गई।आरोपी ने युवती को कई बार पैसे भी दिए थे,लेकिन बाद में उसे शक होने लगा कि वह धोखा दे रही है,और बार-बार पैसे मांग रही है।इसी शक और गुस्से में आरोपी ने एक खतरनाक योजना बनाई।उसने युवती को मिलने के लिए गन्ने के खेत में बुलाया,जहां उसने चाकू से गला रेतकर उसकी हत्या कर दी,और मौके से फरार हो गया। पुलिस ने लगातार जांच करते हुए,4 अप्रैल 2026 को आरोपी को गिरफ्तार कर लियाऔर उसकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद कर लिया।इस घटना ने पूरे गांव और गोण्डा जनपद को एक बड़ा संदेश दिया है,कि आज के समय में गलत भरोसा और गलत रिश्ते कभी-कभी जानलेवा साबित हो सकते हैं। एक बेटी की जिंदगी खत्म हो गई,एक परिवार हमेशा के लिए टूट गया,और पूरे गांव के दिल में डर बैठ गया।अब सबसे बड़ा सवाल यह है,क्या हमारी बेटियां सच में सुरक्षित हैं?क्या समाज और सिस्टम मिलकर ऐसी घटनाओं को रोक सकते हैं?अगर आपको लगता है कि यह जानकारी लोगों तक पहुंचनी चाहिए,तो इस खबर को जरूर शेयर करें,ताकि कोई और परिवार इस दर्द से न गुजरे।

 


अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे, अभियान के क्रम में थाना वजीरगंज व एसओजी/सर्विलास की संयुक्त टीमों द्वारा नामजद हत्याभियुक्त संदीप सिंह उर्फ सत्येन्द्र सिंह पुत्र स्व0 बद्री सिंह निवासी ग्राम चाचापुरवा दुर्जनपुरघाट थाना वजीरगंज जनपद गोण्डा को चंदापुर की तरफ जाने वाली पक्की सड़क से गिरफ्तार कर उसकी निशादेही पर 01 अदद लोहे का हसिया बरामद किया,पुलिस द्वारा अग्रिम वैधानिक कार्यवाही कर न्यायालय गोण्डा किया रवाना
चाचा ने उजाड़ी भतीजी के मांग का सिंदूर, प्रेम विवाह करना पड़ा युवक को महंगा, पुरानी रंजिश खूनी वारदात में बदल गई। शनिवार देर रात 35 वर्षीय आजाद सिंह का शव सड़क किनारे मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस के अनुसार, युवक के गले और पेट पर धारदार हथियार से कई वार किए गए थे। मामले में मृतक के भाई की तहरीर पर नामजद मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने चार टीमें गठित कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग समिति द्वारा गोनार्ध लॉन, गोण्डा में सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रातःकाल आयोजित इस कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर योग के माध्यम से स्वस्थ जीवन का संदेश दिया।कार्यक्रम का संचालन योग प्रशिक्षक डॉ. के.डी. तिवारी के निर्देशन में किया गया।
error: Content is protected !!