• Mon. Jun 1st, 2026

Ashcharychakit live tv news

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार,Ashcharychakit live tv news

डिजिटल क्रांति के इस युग में सोशल मीडिया बना मिसाइल, श्रमजीवी पत्रकार यूनियन सम्मेलन समारोह मैं पत्रकारों को किया गया सम्मानित प्रमाण पत्र स्मृति चिन्ह और बांटे गए बैग

ByPradeepkumargupta

Oct 28, 2024


आकर्षण का केंद्र शपथ ग्रहण समारोह और यादगार पत्रिका का विमोचन श्रमजीवी पत्रकार यूनियन का सम्मेलन संपन्न, मूर्धन्य विद्वानों ने रखें अपने विचारस्मा रिका विमोचन, विचार गोष्ठी, पदाधिकारी का शपथ ग्रहण समारोह

   संपन्नसोशल मीडिया मिसाइल की तरह: सुमन गुप्ता गोंडा श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के तत्वाधान में एक दिवसीय पत्रकारों का सम्मेलन संगठन के अध्यक्ष कैलाश नाथ वर्मा और महामंत्री महेंद्र तिवारी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ अपर आयुक्त कमलेश चंद्र बाजपेई तथा नगर मजिस्ट्रेट ने सरस्वती जी के चित्र पर माल्या अर्पण और दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। जिसमें तमाम मूर्धन्य विद्वानों ने गोष्ठी में अपने विचार व्यक्त किये।.        इसके बाद संगठन की पत्रिका यादगार 2024 का विमोचन किया गया। श्मजीवी पत्रकार यूनियन के कार्यक्रम में उपस्थित पत्रकारों को संबोधित करते हुए दैनिक जनमोर्चा की संपादक सुमन गुप्ता ने कहा कि डिजिटल क्रांति के इस युग में सोशल मीडिया मिसाइल की तरह है। कब कहां विस्फोट कर दे। कोई पता नहीं है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया हमें एक छोटी सी जानकारी उपलब्ध करा देती है। उसके बाद पत्रकारों की यह जिम्मेदारी बनती है, कि उस खबर की पुष्टि करें। इसमें प्रशासन और पीड़ित दोनों पक्ष का वर्जन होना चाहिए।                  कहां कि टूल्स माध्यम हो सकता है। लेकिन पत्रकारिता नहीं है। आगे कहां कि आज के दौर में हमें यह देखने को मिल रहा है। कि एक जैसी खबरें लगभग अखबारों में छप जाती है। पहले ऐसा नहीं होता था। यह एजेंडा कौन चला रहा है। इस पर हमें विचार करना होगा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अपर आयुक्त प्रशासन कमलेश चंद्र वाजपेई ने कहा कि पत्रकारों को अपनी खबर लिखते समय सकारात्मक दृष्टि अपनानी चाहिए। क्योंकि खमियों को उजागर करना उनका काम है। हमें ऐसी खबरों से बचना चाहिए। जिससे समाज पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना है।                   इसी क्रम में नगर मजिस्ट्रेट ने कहा कि पत्रकार को किसी का मित्र नहीं होना चाहिए। यदि कोई पत्रकार किसी का मित्र हो जाता है। तो वह सत्य की खबरों को प्रकाशित नहीं कर पाएगा। समाज का एक सजग पहरी होने के नाते उसकी यह जिम्मेदारी बनती है। वह जो भी कुछ लिख रहा है। वह सत्य से परे ना हो।      वरिष्ठ पत्रकार तेज प्रताप सिंह ने कहा कि पत्रकारिता एक सम्मानित पेशा है। इसमें पैसा नहीं सम्मान मिलता है। ऐसे में आप जिस भी क्षेत्र मे है। उस क्षेत्र में अगर निष्ठा पूर्वक काम करेंगे। तो इससे आपके मान सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। वरिष्ठ पत्रकार एसपी मिश्रा ने कहा कि पत्रकारों को अपने दायित्व का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी के साथ करना चाहिए। कार्यक्रम को रजा हुसैन रिजवी, राजीव रस्तोगी ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन के के श्रीवास्तव ने किया।                     कार्यक्रम में पत्रकारों को बैग शील्ड और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया. श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने कि सभी पदाधिकारी को जन मोर्चा की संपादक सुमन गुप्ता ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में जिले के कोने-कोने से आए पत्रकारों को अपर आयुक्त प्रशासन और नगर मजिस्ट्रेट ने बैग शील्ड और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में आपदा राहत कोष से मदन मोहन श्रीवास्तव को 11000 रुपए की सहायता राशि दी गई।

            इस अवसर पर जिले के चारों तहसीलों के सभी पदाधिकारी तथा जिले के कोने-कोने से आए पत्रकार गण मौजूद रहे।जिला अध्यक्ष कैलाश वर्मा, महामंत्री महेंद्र तिवारी, जिला उपाध्यक्ष प्रदीप कुमार गुप्ता, नदीम सिद्दीकी रजा हुसैन रिजवी संपादक दैनिक त्रिगुट, टीपी सिंह, अशोक कुमार गुप्ता, हर नारायण शुक्ला, एसपी मिश्रा अरविंद कुमार गुप्ता, जनमोर्चा के संपादक सुमन गुप्ता, विजय बहादुर तिवारी, कृष्ण कन्हैया वर्मा, सतपाल सिंह सचदेवा, महादेव सागर, पंडित श्याम त्रिपाठी, रविंद्र सिंह,                   सभी तहसील अध्यक्ष, जिले व तहसील के सभी पदाधिकारी यूनियन के लगभग डेढ़ सौ से ऊपर सदस्य मौजूद रहे साथी विज्ञापन दाताओं में जिला पंचायत सदस्य मनोज शुक्ला, जिला पंचायत सदस्य सीबी सिंह, आदि.


गोण्डा जनपद में आखिर ऐसा क्या हुआ कि 29 ग्राम पंचायत सचिवों का एक साथ ट्रांसफर कर दिया गया,पंचायत विभाग को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है, जिसने पूरे जनपद के 16 ब्लॉकों में चर्चा छेड़ दी है। जिला पंचायत राज अधिकारी द्वारा विभिन्न विकास खंडों में लंबे समय से तैनात 29 पंचायत सचिवों का स्थानांतरण कर दिया गया है। वहीं फर्जी अंकपत्र के आधार पर नौकरी हासिल करने के आरोप में एक सफाई कर्मी को निलंबित कर दिया गया है।
श्रमजीवी पत्रकार यूनियन शाखा गोण्डा के तत्वाधान में विचार गोष्ठी एवं वरिष्ठ पत्रकार सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों तथा वरिष्ठ पत्रकारों ने पत्रकारिता की चुनौतियों, निष्पक्षता और सामाजिक जिम्मेदारियों पर विचार व्यक्त किए। इस दौरान 60 वर्ष की आयुपूर्ण कर चुके 11 वरिष्ठ पत्रकारों को सम्मानित कर उनके योगदान को सराहा गया। पत्रकारों की कलम गरीब और वंचितों को न्याय दिलाने के लिए चले”: एसपी विनीत जायसवाल
दरगाह पर लगा सरकारी ताला
error: Content is protected !!