• Mon. Jun 1st, 2026

Ashcharychakit live tv news

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार,Ashcharychakit live tv news

युवा समाजसेवी,जनसेवा को लेकर थाना परसपुर में विशाल सभागार बनवाया जिसका लोकार्पण जनपद के पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने किया

ByPradeepkumargupta

Dec 29, 2024


अशोक कुमार गुप्ता                                          देवीपाटन मंडल प्रभारी गोण्डा।                              तहसील क्षेत्र कर्नलगंजके अंतर्गत परसपुर थाना परिसर में युवा समाजसेवी राम प्रकाश सिंह द्वारा बनवाए गए मीटिंग हाल का पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने शनिवार को लोकार्पण किया। अपने उद्बोधन में पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने राम प्रकाश सिंह द्वारा जनहित में किए गए इस पुनीत कार्य की सराहना की तथा स्मृति चिन्ह से सम्मानित कर उनका हौंसला अफजाई किया। सुअवसर पर उप जिलाधिकारी भारत भार्गव, क्षेत्राधिकारी सौरभ वर्मा, अकोहरी के प्रधान व तुलसी स्मारक इण्टर कॉलेज के पूर्व प्रवक्ता टी.के. सिंह, वासुदेव सिंह चेयरमैन परसपुर, हवलदार सिंह, धनश्याम सिंह, धीर पाल यादव, शेर बहादुर सिंह, जोनी चौहान, सुनील यादव, गोविंद मिश्र प्रधान प्रतिनिधि बलमत्थर, संत बहादुर सिंह, सूर्यभान शुक्ला, रत्नेश सिंह, अनुभव सिंह, अंकित सिंह,अंडौली गाँव में मनरेगा में घर बैठेअमन प्रताप सिंह तथा परसपुर थाने के समस्त स्टॉफ मौजूद रहे।जानिए कौन हैं। राम प्रकाश सिंह मूल रूप से परसपुर थानाक्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत बलमत्थर के भया पुरवा निवासी कृषक हवलदार सिंह के बड़े सुपुत्र हैं। बहुत ही मिलनसार, उदार और सहज व्यक्तित्व के धनी राम प्रकाश सिंह ने अपने अथक प्रयासोंकी बदौलत बहुत कम समय में ऊंचाइयां छुई और क्षेत्र व समाज में अपना नाम स्थापित किया। हरदिल अजीज, हर जरूरतमंद की सेवा के लिए तत्पर रहने वाले राम प्रकाश वर्तमान में देश की नामी गिरामी कंपनियों में से एक एल एन टी कंपनी में बतौर मैनेजिंग डायरेक्टर हरियाणा में तैनात हैं। थाना परिसर में सभागार के लोकार्पण के बाद क्षेत्र राम प्रकाशसिंह के नाम की चर्चा आम हो गई। थाने में विशाल सभागार के निर्माण व पुलिस अधीक्षक द्वारा लोकार्पण को लेकर राम प्रकाश पूरे क्षेत्र चर्चा का विषय बन गए हैं। राम प्रकाश सिंह के मुताबिक वह केवल समाजसेवा और जनसेवा  की भावना को लेकर कार्य कर रहे हैं। उनका लक्ष्य पीड़ित, मानवता की सेवा है।


गोण्डा जनपद में आखिर ऐसा क्या हुआ कि 29 ग्राम पंचायत सचिवों का एक साथ ट्रांसफर कर दिया गया,पंचायत विभाग को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है, जिसने पूरे जनपद के 16 ब्लॉकों में चर्चा छेड़ दी है। जिला पंचायत राज अधिकारी द्वारा विभिन्न विकास खंडों में लंबे समय से तैनात 29 पंचायत सचिवों का स्थानांतरण कर दिया गया है। वहीं फर्जी अंकपत्र के आधार पर नौकरी हासिल करने के आरोप में एक सफाई कर्मी को निलंबित कर दिया गया है।
श्रमजीवी पत्रकार यूनियन शाखा गोण्डा के तत्वाधान में विचार गोष्ठी एवं वरिष्ठ पत्रकार सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों तथा वरिष्ठ पत्रकारों ने पत्रकारिता की चुनौतियों, निष्पक्षता और सामाजिक जिम्मेदारियों पर विचार व्यक्त किए। इस दौरान 60 वर्ष की आयुपूर्ण कर चुके 11 वरिष्ठ पत्रकारों को सम्मानित कर उनके योगदान को सराहा गया। पत्रकारों की कलम गरीब और वंचितों को न्याय दिलाने के लिए चले”: एसपी विनीत जायसवाल
उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के पदाधिकारी द्वारा लेखपाल संवर्ग की विभिन्न समस्याओं के संबंध में विस्तृत वार्ता की गई। चारों तहसीलों द्वारा प्रेषित मांग पत्रों को संलग्न करते हुए जिलाधिकारी ज्ञापन सौंपा गया। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन द्वारा सभी समस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।
error: Content is protected !!