• Mon. Oct 5th, 2026

Ashcharychakit live tv news

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार,Ashcharychakit live tv news

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने राजकीय और निजी आईटीआई आवास आवंटन मैं व्याप्त भ्रष्टाचार,अवैध वसूली के खिलाफ पुतला जलाकर मोर्चा खोला

ByPradeepkumargupta

Dec 29, 2024


पंश्याम त्रिपाठी/ अरविंद कुमार गुप्ता

गोंडा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् के पदाधिकारियों ने देवीपाटन मंडल के प्रशिक्षण एवं शिशिक्षु संयुक्त निदेशक के आवास के बाहर मंडल के समस्त राजकीय एवं निजी आईटीआई में किए जा रहे भ्रष्टाचार, अवैध वसूली व अनियमितता के विरोध में उनका पुतला जलाया व जमकर नारेबाजी की। नगर मंत्री अमरेश प्रजापति ने कहा कि  अभाविप छात्रों के साथ किए गए किसी भी अहित को बर्दाश्त नहीं करेगी। यदि उक्त प्रकरण में निष्पक्ष जांच कराकर  कार्यवाही सुनिश्चित न की गई और छात्रों से वसूली बंद न हुई तो हम उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। गोंडा तहसील संयोजक रवि शुक्ला ने कहा कि इनके द्वारा संस्थान के साथ साथ आवास आवंटन में धांधली, पीएम केवीवाई जैसी योजनाओं को बाहरी लोगों को सबलेट कर मोटी रकम कमाने का कार्य कर रहे हैं। विभाग छात्रा प्रमुख रानी तिवारी ने कहा अपने अधीनस्थ कर्मचारियों के साथ अभद्र व्यवहार कर, फर्जी नोटिस के सहारे पैसा ऐंठने के गंभीर आरोप हैं। जिसकी जांच मंडलायुक्त के निर्देश पर मुख्य राजस्व अधिकारी गोंडा कर रहे हैं। आदर्श पांडेय ने कहा कि इन पर जांच को प्रभावित करने के भी आरोप लग चुके हैं। गोंडा जिले के जिला संगठन मंत्री हरिओम शर्मा, विभाग कार्यालय मंत्री सूरज चतुर्वेदी, जिला कार्यालय मंत्री मनीष सिंह, जिला संयोजक चंद्र भूषण द्विवेदी, तहसील संयोजक कर्नलगंज अजय तिवारी, आशीष मिश्रा, कपूर, रामगोविन्द चौबे, अभिनंदन, सहदेव, अद्रिका सिंह, श्वेता तिवारी, प्रिया शुक्ला सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


पंडित उमापति त्रिपाठी की 233वीं जयंती पर सम्मान समारोह आयोजित जगद्गुरु स्वामी वासुदेवाचार्य विद्याभास्कर को वशिष्ठ सम्मान, आयुष्मान फाउंडेशन को बृजनंदन सम्मानअयोध्या। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि भारत ने पूरी दुनिया को संदेश दिया है कि आतंकवाद किसी भी दशा में स्वीकार नहीं है। हाल ही में विमान में 180 यात्रियों की जान बचाने वाले भारतीय पायलट स्मित मच्छार के साहस और सूझबूझ की सराहना करते : डिप्टी सीएम बृजेश पाठक
पितृपक्ष के दौरान किसी के घर अन्न-जल क्यों नहीं ग्रहण करना चाहिए….सनातन धर्म में 16 दिन का पितृपक्ष, सबसे संवेदनशील, सबसे सूक्ष्म दिनों का समय माना गया है। गरुड़ पुराण, जो मृत्यु और मृत्यु के बाद के विज्ञान का ग्रंथ है, वह स्पष्ट कहता है – इन 16 दिनों में आपका शरीर केवल आपका नहीं रहता, आप अपने पितरों के लिए एक “पात्र” बन जाते हैं।
सनातनी ध्वजवाहिका सपना गोयल की अगुआई में श्रीराम मंदिर परिसर में हुआ 15वां सामूहिक सुंदरकांड का पाठ – अनंत चतुर्दशी के पावन दिवस पर लखनऊ की तीन सौ महिलाओं ने किया सामूहिक सुंदरकांड का पाठ- सुंदकांड के माध्यम से सुंदर समाज की कामना की गई- सभी सनातनी महिलाएं इस अनुष्ठान में पीतवर्णी साड़ी में शामिल हुईं
error: Content is protected !!