अरविंद कुमार गुप्ता /रजनीश कुमार तिवारी। वजीरगंज गोण्डा ब्यूरो रिपोर्ट। स्थानीय थाना वजीरगंज पुलिस अधीक्षक गोण्डा विनीत कुमार जयसवाल द्वारा अपने पत्रांक संख्या रीडरसी-10/2025 के आदेश निर्देश का पालन करते हुए सघन वाहन चेकिंग अभियान के
क्रम में स्थान बदल-बदल कर चेकिंग की जाए। जिसमें नए उम्र के ट्रिपलिंग किये हुए, लड़को के ज्यादा से ज्यादा ई चालान, विना नम्बर की हाई स्पीड बाइक, ओवरलोड टेंपो , पिकअप, बिना कागजात टेंपो आदि पर बाइक सवारो एवं नए उम्र के लडके के चेकिंग के दिशा निर्देश आदेश प्राप्त हुए। जिसके क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी राधेश्याम राय व पुलिस क्षेत्राधिकारी तरबगंज डा० उमेश्वर प्रभात सिंह के निर्देशन थाना प्रभारी निरीक्षक अभय सिंह कुशल नेतृत्व में गठित टीम द्वारा दौरान चेकिंग नो डीएल नो हेलमेट तीन सवारी में 20 वाहनो से 37000 रुपये तथा नो हेलमेट नो डी0एल0 04 वाहनो से 6500 रुपये 07 वाहन बिना ड्राईविंग लाइसेन्स व हेलमेट में 16500, नोट हेलमेट में 3 वाहनो से 5500 रुपये कुल 39 वाहनो से 76500 (छिहत्तर हजार पांच सौ रुपये) का ई -चालान किया टीम 01. उप निरीक्षक रामधारी दिनकर,02. उप निरीक्षक दुर्गेश कुमार सर्वाधिक ई-चालान की भूमिका में नजर आए उन्होंने सात गाड़ियों से लगभग 28000 का ई-चालान किया।03. उप निरीक्षक कैलाश नाथ 04. उप निरीक्षक विक्रमादित्य 05. उप निरीक्षक पंकज यादव चेकिंग स्थल झिलाही मोड कस्बा वजीरगंज । पुलिस चौकी डुमरियाडीह टीम द्वितीय 1. उप निरीक्षक ब्रजेश कुमार चौबे मय हमराह चेकिंग स्थल महराजगंज डुमरिया डीह थाना वजीरगंज जनपद गोण्डा। सघन पुलिस चेकिंग अभियान प्रभारी थाना निरीक्षक अभय सिंह ने दो पहिया बाहनो के चालकों को यातायात के नियमों का पालन करने का निर्देश देते हुए हेलमेट लगाने की अपील की।
