• Mon. Jun 1st, 2026

Ashcharychakit live tv news

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार,Ashcharychakit live tv news


अरविंद कुमार गुप्ता/ रजनीश कुमार तिवारी।           वजीरगंज गोण्डा ब्यूरो रिपोर्ट।                               राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर थाना वजीरगंज प्रांगण में मतदाता दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें प्रभारी थाना निरीक्षक अभय सिंह द्वारा सभी पुलिसकर्मियों को निष्पक्ष मतदान की शपथ दिलाई। बिना किसी भेदभाव के किसी प्रकार के प्रलोभन मैं ना आकर निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ दिलाई।

ELECTION COMMISSION OF INDIA Pledge For National Voters’ Day, 25th January 2025मतदाताओं द्वारा ली जाने वाली शपथ”हम, भारत के नागरिक, लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए यह शपथ लेते हैं कि हम अपने देश की लोकतांत्रिक परम्पराओं की मर्यादा को बनाए रखेंगे तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए, निर्भीक होकर, धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगें”।                         “””Voters’ Pledge”””We, the citizens of India, having abiding faith in democracy, hereby pledge to uphold the democratic traditions of our country and the dignity of free, fair and peaceful elections, and to vote in every election fearlessly and without being influenced by considerations of religion, race, caste, community, language or any inducement”. प्रभारी थाना निरीक्षक ने अपनी संबोधन में कहा कि आप लोग बिना किसी जोर जबरदस्ती दबाव प्रलोभन के चक्कर ना आकर स्वतंत्र रूप से अपने मताधिकार का प्रयोग करें। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस उपनिरीक्षक विश्वास चतुर्वेदी, उप निरीक्षक दुर्गेश कुमार, उप निरीक्षक पंकज यादव, मुख्य आरक्षी विनोद कुमार सोनी, मुन्ना यादव, सुनील कुमार सिंह, पंकज सिंह, रावत यादव, रजत कुमार सिंह, सहित महिला आरक्षी खुशबू, पूजा, आदि सभी को स्थानीय थाना प्रांगण में शपथ समारोह  में शामिल रहे।


गोण्डा जनपद में आखिर ऐसा क्या हुआ कि 29 ग्राम पंचायत सचिवों का एक साथ ट्रांसफर कर दिया गया,पंचायत विभाग को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है, जिसने पूरे जनपद के 16 ब्लॉकों में चर्चा छेड़ दी है। जिला पंचायत राज अधिकारी द्वारा विभिन्न विकास खंडों में लंबे समय से तैनात 29 पंचायत सचिवों का स्थानांतरण कर दिया गया है। वहीं फर्जी अंकपत्र के आधार पर नौकरी हासिल करने के आरोप में एक सफाई कर्मी को निलंबित कर दिया गया है।
श्रमजीवी पत्रकार यूनियन शाखा गोण्डा के तत्वाधान में विचार गोष्ठी एवं वरिष्ठ पत्रकार सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों तथा वरिष्ठ पत्रकारों ने पत्रकारिता की चुनौतियों, निष्पक्षता और सामाजिक जिम्मेदारियों पर विचार व्यक्त किए। इस दौरान 60 वर्ष की आयुपूर्ण कर चुके 11 वरिष्ठ पत्रकारों को सम्मानित कर उनके योगदान को सराहा गया। पत्रकारों की कलम गरीब और वंचितों को न्याय दिलाने के लिए चले”: एसपी विनीत जायसवाल
उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के पदाधिकारी द्वारा लेखपाल संवर्ग की विभिन्न समस्याओं के संबंध में विस्तृत वार्ता की गई। चारों तहसीलों द्वारा प्रेषित मांग पत्रों को संलग्न करते हुए जिलाधिकारी ज्ञापन सौंपा गया। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन द्वारा सभी समस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।
error: Content is protected !!